ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का सबसे बड़ा मुकाबला कल भारत और पाकिस्तान के बीच

UB India News by UB India News
June 8, 2024
in क्रिकेट, खास खबर
0
टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का सबसे बड़ा मुकाबला कल भारत और पाकिस्तान के बीच
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का सबसे बड़ा मुकाबला 9 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. ये मैच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाला है. एक ओर जहां, भारत आयरलैंड को हराकर आ रही है, वहीं पाकिस्तान की टीम अमेरिका के हाथों उलटफेर का शिकार होकर इस मैदान पर उतरने वाली है. ऐसे में दोनों ही टीमें अपना बेस्ट देना चाहेंगी. मगर, न्यूयॉर्क का खराब मौसम इस मैच का मजा खराब कर सकता है. तो आइए मैच से पहले जान लेते हैं कि भारत-पाकिस्तान से पहले मौसम का हाल कैसा रहने वाला है…

कैसा रहेगा न्यूयॉर्क का मौसम?

RELATED POSTS

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का अहम मुकाबला रविवार को खेला जाएगा. ये मैच न्यूयॉर्क में होने वाला है. स्थानीय समय के मुताबिक यह मैच सुबह 10:30 बजे शुरू होगा. हालांकि, भारतीय समयानुसार ये मुकाबला रात 8 बजे शुरू होने वाला है. इस मैच पर बारिश के बादल मंडरा रहे हैं.

वेदर फॉरकास्ट के अनुसार, सुबह 11 बजे 51 प्रतिशत बारिश के आसार हैं. मैच वाले दिन 24 से 5 प्रतिशत तक बारिश होने के चांसेस हैं. तापमान 26 से 17 डिग्री तक रह सकता है. ह्यूमिडिटी 55 से 53 प्रतिशत तक रह सकती है और हवा 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है. अब यदि बारिश आती है, तो फैंस की उम्मीदों पर पानी फिर सकता है.

मैच कैंसिल होने पर क्या होगा?

भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा. लेकिन, यदि बारिश आती है और मैच रद्द होता है, तो किस टीम का फायदा होगा? ICC ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के किसी भी लीग मैच के लिए रिजर्व डे नहीं रखा है. ऐसे में यदि ये मैच बारिश की भेंट चढ़ता है, तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेंगे. हालांकि, मैच के कैंसिल होने के चांसेस काफी कम हैं, क्योंकि अगर बारिश आती है, तो ओवर घटाकर मैच खेला जा सकता है.

कहां देख सकते हैं मैच?

भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच 9 जून को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम में बेहद अहम मुकाबला खेला जाएगा. ये मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा. इससे पहले टॉस के लिए दोनों कप्तान 7.30 बजे मैदान पर आएंगे. आप इस मैच को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं. वहीं, डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर फ्री में इस मैच का लुत्फ उठा सकते हैं.

भारत बनाम पाकिस्तान हेड टू हेड (IND vs PAK Head To Head)

9 जून को न्यूयॉर्क में भारत और पाकिस्तान की टीमें 8वीं बार आमने-सामने आएंगी. आज तक टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 7 बार भारत-पाकिस्तान का मुकाबला हो चुका है. हेड टू हेड में पूरी तरह से टीम इंडिया का पलड़ा भारी दिख रहा है. 7 मैचों में से 5 मैच भारत ने जीते हैं, जबकि 1 मैच पाकिस्तान ने अपने नाम किया है, तो 1 मुकाबला बेनतीजा रहा है. हेड टू हेड रिकॉर्ड तो यही गवाही दे रहा है कि इस मैच में भारत का पलड़ा भारी रहने वाला है.

देखने वाली बात होगी कि उलटफेर वाले इस टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत और पाकिस्तान में से कौन सी टीम बाजी मारती है. आपको बता दें, जहां भारत आयरलैंड को पहले मैच में हराकर आ रही है, वहीं पाकिस्तान को अमेरिका के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या है अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे के गबन का पूरा मामला………………

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

by UB India News
July 8, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपियों से मंदिर की फर्जी चंदे की...

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

by UB India News
July 8, 2026
0

पाकिस्तान एक बार फिर भारत के एक्शन से बौखला गया है. भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

by UB India News
July 8, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है, लेकिन राउंड ऑफ 16 में हुआ उनका मैच...

Next Post
मालदीव में भारत विरोधी मुइज्जू जीते संसदीय चुनाव

PM मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जु, स्वीकार किया निमंत्रण

नरेंद्र मोदी 9 जून को तीसरी बार लेंगे PM पद की शपथ,ट्रिपल लेयर होगी सुरक्षा ,7 देशों के नेता होंगे शामिल

नरेंद्र मोदी 9 जून को तीसरी बार लेंगे PM पद की शपथ,ट्रिपल लेयर होगी सुरक्षा ,7 देशों के नेता होंगे शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend