ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भीषण गर्मी निगल रही जिंदगियां, पिछले 72 घंटे में ओडिशा में सन स्ट्रोक से 99 लोगों की मौत

UB India News by UB India News
June 4, 2024
in खास खबर, स्वास्थ
0
भीषण गर्मी निगल रही जिंदगियां, पिछले 72 घंटे में ओडिशा में सन स्ट्रोक से 99 लोगों की मौत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश के कई हिस्से में इन दिनों आसमान से आग बरस रही है। इस भीषण गर्मी से अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है। तापमान रिकॉर्ड तोड़ता जा है। हीटस्ट्रोक और हीटवेव से लोगों को अस्पताल में भर्ती होना पड़ रहा है। यही हाल ओडिशा में है। फिलहाल ओडिशा के लोगों को इस झुलसा देने वाली गर्मी से कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है। भीषण गर्मी लगातार जानलेवा हो रहा है। ओडिशा में पिछले 72 घंटे के दौरान कथित तौर पर 99 लोगों की सन स्ट्रोक से मौत हो गई।

ओडिशा में सन स्‍ट्रोक से 141 मौतें

RELATED POSTS

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

E20 पेट्रोल पर 66% लोगों का दावा- माइलेज 10% से ज्यादा गिरा………………..

इन 99 मौतों में से 20 मामलों की पुष्टि जिलाधिकारियों द्वारा की गई है। ओडिशा के विशेष राहत आयुक्‍त ने कहा है कि इस भीषण गर्मी के दौरान जिलाधिकारियों की ओर सन स्‍ट्रोक के कारण हुई मौतों के कुल 141 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 26 लोगों के मरने की पुष्टि लू की ही चपेट में आने से हुई है। बिहार के औरंगाबाद में चुनाव ड्यूटी पर तैनात एक कांस्टेबल की हीटस्ट्रोक से ही मौत हो गई थी।

भीषण गर्मी से फिलहाल राहत नहीं

बता दें कि पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के 12 राज्यों में लू की स्थिति जारी रहने की संभावना है। अगले तीन दिनों के दौरान गर्मी की प्रचंडता से राहत नहीं मिलेगी। उसके बाद धीरे-धीरे कुछ कमी आएगी। मौसम विभाग ने रविवार को कहा कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में कुछ जगहों पर सोमवार को भी लू चल सकती है। बीते 24 घंटे के दौरान भी इन राज्यों के साथ ही झारखंड में भी प्रचंड गर्मी महसूस की गई। अगले तीन दिन के दौरान उत्तर भारत में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

बिहार के 11 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट:दक्षिण इलाकों में सताएगी गर्मी; 8 जून के बाद से मिलेगी राहत

बिहार के 11 जिलों में आज बारिश हो सकती है। उत्तर बिहार के साथ दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-मध्य हिस्सों में गरज के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। इसको लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, रविवार को नवादा सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हालांकि, राजस्थान से आ रही गर्म हवा के कारण दक्षिण हिस्से में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। आज भी पटना, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, गया, बेगूसराय, रोहतास, जहानाबाद, अरवल, भोजपुरी और बक्सर में गर्म दिन रहने की संभावना है।

अभी गर्मी से राहत नहीं

राज्य के उत्तर और पूर्व के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। लेकिन, दक्षिण और मध्य बिहार में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। दक्षिण और मध्य बिहार के जिलों में अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जाएगा। इससे लोग उमस भरी गर्मी से परेशान होंगे।

जून के दूसरे सप्ताह से मिलेगी राहत

मौसम विभाग के अनुसार जून के दूसरे हफ्ते में गर्मी से लोगों को राहत मिल सकती है। IMD की रिपोर्ट के अनुसार बिहार में मानसून 15 से 18 जून के आसपास दस्तक देगा। इसके साथ ही प्रदेश में बारिश और तेज हवाएं का चलन शुरू हो जाएगा।

बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है। साथ ही यहां से मानसून को आगे बढ़ने के लिए अनुकूल स्थिति बनी हुई है। इन सब कारणों का असर बिहार के मौसम पर पड़ने लगा है। 10 दिन के बाद पटना समेत बिहार के लोगों काो गर्मी और लू से राहत मिली है।

23 मई को भी केवल एक जिले का पारा 40 से अधिक दर्ज किया गया था। रविवार को केवल नवादा जिले का पारा 40.7 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक है। पटना का अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री से. दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.3 डिग्री कम है।

उधर, पिछले 24 घंटों में पूर्वी चंपारण, किशनगंज, सुपौल, दरभंगा, मधेपुरा, पू्र्णिया, शिवहर, प. चंपारण में 15 एमएम से 35 एमएम के बीच बारिश हुई।

पटना माौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एसके पटेल ने बताया कि अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण उत्तर-पूर्वी बिहार में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश और गरज, चमक होने की संभावना है। दक्षिण बिहार में उमस भरी गर्मी रह सकती है। औरंगाबाद का पारा 5.6 डिग्री गिरा

रविवार को औरंगाबाद का अधिकतम पारा 5.6 डिग्री गिरकर 39.1 दर्ज किया गया। बक्सर का अधिकतम पारा 3.7 डिग्री गिरकर 38.1 डिग्री रहा। गया का पारा 3.5 डिग्री गिरकर 38.1 रिकॉर्ड किया गया। अरवल का पारा 3 डिग्री लुढ़क कर 39.7 गिर गया। मुंगेर का अधिकतम पारा 3 डिग्री बढ़कर 39.3 डिग्री रहा।

अगले 3 दिनों का पूर्वानुमान

3 जून : दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य भागों के एक-दो स्थानों पर हॉट डे और आर्द्र दिन
4 जून : दक्षिणी भाग के जिलाों में एक-दों स्थानों पर हॉट डे और आर्द्र दिन
5 जून : दक्षिणी भाग के जिलों में एक-दों स्थानों पर हॉट डे और आर्द्र दिन

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

by UB India News
July 6, 2026
0

अयोध्या में भव्य राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही यहां देश और दुनिया से...

पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

E20 पेट्रोल पर 66% लोगों का दावा- माइलेज 10% से ज्यादा गिरा………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

 E20 पेट्रोल (20% इथेनॉल मिश्रित) को लेकर किए गए लोकल सर्कल्स के सर्वे में बड़ी संख्या में पेट्रोल गाड़ी मालिकों...

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

by UB India News
July 6, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने के बाद भले ही खाड़ी क्षेत्र में शांतिपूर्ण स्थिति बनी हुई है....

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

दक्षिण भारत के बाद अब उत्तर भारत में भी मॉनसून ने दस्तक दे दी है. कई जगहों पर बारिश भी...

ईरान में खामेनेई की अंतिम यात्रा का सबसे बड़ा दिन शुरू……

ईरान में खामेनेई की अंतिम यात्रा का सबसे बड़ा दिन शुरू……

by UB India News
July 6, 2026
0

ईरान में पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मुख्य अंतिम यात्रा आज यानी सोमवार, 6 जुलाई को शुरू हो गई,...

Next Post
MP में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 13 की मौत , बिहार के औरंगाबाद सड़क हादसे में 5 दोस्तों की मौत

MP में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 13 की मौत , बिहार के औरंगाबाद सड़क हादसे में 5 दोस्तों की मौत

नामिबिया ने सुपर ओवर में जीता रोमांचक मैच, ओमान की ये गलती बनी हार की वजह

नामिबिया ने सुपर ओवर में जीता रोमांचक मैच, ओमान की ये गलती बनी हार की वजह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend