ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नामिबिया ने सुपर ओवर में जीता रोमांचक मैच, ओमान की ये गलती बनी हार की वजह

UB India News by UB India News
June 4, 2024
in खास खबर
0
नामिबिया ने सुपर ओवर में जीता रोमांचक मैच, ओमान की ये गलती बनी हार की वजह
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का तीसरा मुकाबला नामिबिया और ओमान के बीच बारबाडोस में खेला गया. ये मैच बेहद रोमांचक रहा और नामिबिया-ओमान के बीच इस टूर्नामेंट का पहला सुपर ओवर खेला गया. जी हां, सुपर ओवर में पहुंचे इस मैच को नामिबिया ने जीतकर अपने नाम किया और 2 अंक हासिल किए. मुकाबला बहुत ही रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ा. आइए आपको बताते हैं कैसे ओमान ने नामिबिया को टक्कर दी…

सुपर ओवर में जीती नामिबिया

RELATED POSTS

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

E20 पेट्रोल पर 66% लोगों का दावा- माइलेज 10% से ज्यादा गिरा………………..

ओमान के दिए 110 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नामिबिया की टीम 20 ओवर में 109 रन ही बना सकी, नतीजन ये मैच सुपर ओवर में पहुंच गया. जहां, नामिबिया ने सुपर ओवर में ओमान को हराकर टूर्नामेंट की पहली जीत हासिल की. इस बात में कोई शक नहीं है कि ओमान ने लो स्कोरिंग मैच में आखिरी तक हार नहीं मानी और डटे रहे.

ये मैच ओमान अपने नाम कर सकता था, लेकिन 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर विकेटकीपर नसीम खुशी के पास क्रुगर को रन आउट करने का मौका था, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके. ओमान की इसी गलती के कारण मैच सुपर ओवर तक पहुंचा, वरना ओमान ने 20वें ओवर में ही मैच जीत लिया होता.

ओमान ने दिया था 110 रनों का लक्ष्य

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ओमान क्रिकेट टीम को शुरुआत अच्छी नहीं मिल सकी. पहले ही ओवर की शुरुआती दो गेंदों पर कश्यप प्रजापति और आकिब एलियास बिना खाता खोले गोल्डन डक पर आउट होकर पवेलियन लौट गए. ये T20I क्रिकेट में पहली बार हुआ, जब मैच की शुरुआती 2 गेंदों पर 2 विकेट गिरे. इसके बाद नसीम खुशी 6 रन पर विकेट गंवा बैठे. ओमान ने खालिद कैल ने 39 गेंदों पर 34 रन की सबसे बड़ी पारी खेली. इसके अलावा, जीशान मकसूद ने 22, अयान खान ने 15 और शकील अहमद ने 11 रन बनाए. इस तरह ओमान की टीम 19.4 ओवरों में 109 के स्कोर पर ही सिमट गई.

टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज ने किया जीत के साथ आगाज, पापुआ न्यू गिनी को 5 विकेट से हराया

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में वेस्टइंडीज ने जीत के साथ आगाज किया है. वेस्टइंडीज ने पापुआ न्यू गिनी को 5 विकेट से मात दिया. पापुआ न्यू गिनी ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खो कर 136 रन बनाए. जवाब में वेस्टइंडीज ने 19 ओवर में ही 5 विकेट गंवाकर मैच को अपने नाम कर लिया. वेस्टइंडीज के लिए रोस्टन चेज ने सबसे ज्यादा 42 रनों की नाबाद पारी खेली. जबकि ब्रैंडन किंग ने 34 और निकोलस पूरन ने 27 रनों का योगदान दिया. पापुआ न्यू गिनी के लिए कप्तान असद वाला ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए. वहीं एली नाओ, चाड सोपर और जॉन करिको को 1-1 सफलता मिली.

 

137 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज ने दूसरे ही ओवर में जॉनसन चार्ल्स के रूप में अपना पहला विकेट गंवाया, जो अपने टी20 वर्ल्ड कप डेब्यू मैच में गोल्डन डक का शिकार बने. इसके बाद निकोलस पूरन बड़ा शॉट खेलने चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे. पूरन ने 27 गेंद में 27 रन बनाए. इसके बाद बाद ही पापुआ न्यू गिनी के कप्तान असद वाला ने ब्रैंडन किंग को 34 रन के स्कोर चलता किया

इसके बाद कप्तान रोवमैन पावेल बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में 15 रन बनाए आउट हो गए. शेरफान रदरफोर्ड भी 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. रॉस्टन चेज आखिरी तक क्रीज पर रहे और आंद्रे रसेल ने दूसरे छोर से जिम्मेदारी संभाली. 18वें ओवर में 18 रन बटोरते हुए वेस्टइंडीज ने अपनी जीत लगभग पक्की कर ली थी. 19वें ओवर में 13 रन बटोर कर वेस्टइंडीज ने 6 गेंद शेष रहते टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपना पहला मैच जीत लिया है.

ऐसी रही पापुआ न्यू गिनी की पारी

पापुआ न्यू गिनी ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खो कर 136 रन बनाए. टीम के लिए सबसे ज्यादा रन सेसे बाउ ने बनाए. उन्होंने 43 गेंद में 50 रन की अहम पारी खेली. जिसमें  6 चौके और 1 छक्के शामिल थे. खराब शुरुआत के बाद पापुआ न्यू गिनी के बल्लेबाज संघर्ष करते हुए सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रही. हालांकि पिच स्पिन गेंदबाजों की खूब मदद कर रही थी, लेकिन ज्यादा विकेट तेज गेंदबाजों ने चटकाए. वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा विकेट अल्ज़ारी जोसेफ और आंद्रे रसेल ने लिए. दोनों ने अपने-अपने स्पेल में 2-2 विकेट चटकाए.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

by UB India News
July 6, 2026
0

अयोध्या में भव्य राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही यहां देश और दुनिया से...

पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

E20 पेट्रोल पर 66% लोगों का दावा- माइलेज 10% से ज्यादा गिरा………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

 E20 पेट्रोल (20% इथेनॉल मिश्रित) को लेकर किए गए लोकल सर्कल्स के सर्वे में बड़ी संख्या में पेट्रोल गाड़ी मालिकों...

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

by UB India News
July 6, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने के बाद भले ही खाड़ी क्षेत्र में शांतिपूर्ण स्थिति बनी हुई है....

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

दक्षिण भारत के बाद अब उत्तर भारत में भी मॉनसून ने दस्तक दे दी है. कई जगहों पर बारिश भी...

ईरान में खामेनेई की अंतिम यात्रा का सबसे बड़ा दिन शुरू……

ईरान में खामेनेई की अंतिम यात्रा का सबसे बड़ा दिन शुरू……

by UB India News
July 7, 2026
0

ईरान में पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मुख्य अंतिम यात्रा आज यानी सोमवार, 6 जुलाई को शुरू हो गई,...

Next Post
साधना में जाते ही सब शून्य में समा गया…………..

साधना में जाते ही सब शून्य में समा गया..............

नरेंद्र मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने पर भारत-चीन की दोस्ती की संभावना है…….

नरेंद्र मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने पर भारत-चीन की दोस्ती की संभावना है.......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend