ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हीट स्ट्रोक से बिहार में हाहाकार, 24 घंटे में 59 लोगों की मौत ! औरंगाबाद में 24 घंटे में 18 लोगों की मौत

UB India News by UB India News
June 1, 2024
in दुर्घटना, पटना
0
हीट स्ट्रोक से बिहार में हाहाकार, 24 घंटे में 59 लोगों की मौत ! औरंगाबाद में 24 घंटे में 18 लोगों की मौत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में भीषण गर्मी के कारण अब लोगों की मौत की घटनाएं सामने आने लगी हैं. पिछले 24 घंटे के भीतर बिहार के अलग-अलग जिलों में 59 लोगों की मौत हो गई. हालांकि जिला प्रशासन मौत के कारणों की जांच में जुटा हुआ है. लेकिन आशंका जताई जा रही है कि ये सभी मौतें हीट स्ट्रोक के चलते हुई हैं. एक आंकड़े के मुताबिक पटना में 11, औरंगाबाद में 15, रोहतास में 8, भोजपुर में 10, कैमूर में 5, गया में 4, मुजफ्फरपुर में 2 , बेगूसराय, बरबीघा , जमुई और सारण में 1 – 1 लोगों की मौत हुई है. हालांकि आपदा प्रबंधन इसकी जानकारी जुटा रहा है कि इनलोगो की मौत कैसे हुई है. हालांकि राहत की बात यह है कि बिहार के कई जिलों में मौसम बदलने लगा है. कई जिलों में बारिश व आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

वहीं लोगों की मौत को लेकर तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘बिहार में भीषण गर्मी और लू से हुई 55 से अधिक मौतों पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूं. मृतकों में छात्र-छात्राएं, शिक्षक, आमजन और मतदानकर्मी हैं. भावपूर्ण श्रद्धांजलि! ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें!’

RELATED POSTS

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

मुंबई में आफत की बारिश!

जिलों में हुईं मौतें 

बिहार की राजधानी पटना में लू लगने से 11 लोगों की जान चली है, जबकि औरंगाबाद में मरने वालों की संख्या 15 है। भीषण गर्मी से भोजपुर में 10, रोहतास में 8, कैमूर में 5, गया में 4, मुजफ्फरपुर में 2, शेखपुरा में 2 लोगों की मौत हुई। जमुई, सारण, बेगूसराय, जिलों में एक-एक व्यक्तियों ने दम तोड़ दिया।

औरंगाबाद में 24 घंटे में 18 लोगों की हीट स्ट्रोक से मौत, 35 लोग अभी भी सदर अस्पताल में भर्ती

बिहार में गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है. हीट स्ट्रोक से गुरुवार को कुल 18 लोगों की मौत हो गई है. वहीं 35 लोग अभी भी सदर अस्पताल में भर्ती हैं. जानकारी के मुताबिक अधिकतर मौतें हॉस्पिटल आने से पहले ही हो गई है. हालांकि जिला प्रशासन ने गुरुवार तक कुल 12 लोगों की मौत की पुष्टि की है. जिले में अधिकतम पारा 48.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है.

200 मरीज हुए थे भर्तीः सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि हीट स्ट्रोक का शिकार होकर गुरुवार को लगभग 200 मरीज आए थे. उनका इलाज भी किया गया. इतनी संख्या में हीट स्ट्रोक के मरीज आने के बाद सदर हॉस्पिटल में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री, सिविल सर्जन रवि भूषण श्रीवास्तव, उपाधीक्षक डॉ आशुतोष कुमार एवं अस्पताल प्रबंधन ने सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों का हाल चाल लिया.

5 मरीज की इलाज के दौरान मौतः अस्पताल उपाधीक्षक डॉ आशुतोष कुमार ने बताया कि जिले में बढ़ते तापमान को लेकर भयावाह स्थित है, लेकिन अस्पताल में हीट स्ट्रोक के भर्ती मरीजों के लिए पर्याप्त सुविधा उपलब्ध है. हर परिस्थिति से सामना करने के लिए अस्पताल प्रबंधन तैयार है. उन्होंने बताया कि 5 मरीज इलाज के दौरान जबकि 7 मरीज की मृत्यु हॉस्पिटल में आने से पहले ही हो गई थी. इस प्रकार जिला प्रशासन से अनुसार मरने वाले कुल मरीजों की संख्या 12 है.

12 लोगों की मौत की पुष्टिः हालांकि लू से मौत की आधिकारिक पुष्टि 12 लोगों की भले हुई है लेकिन अब तक कुल 18 लोगों की मौत का अनुमान लगाया जा रहा है. मरने वालों में कामत सिंह (85) हारी बारी, मुफस्सिल, औरंगाबाद, जांगू यादव (60) रजवाड़ी, मुफस्सिल, औरंगाबाद, मो कल्लू (55) रफीगंज जो ब्लॉक ऑफिस रफीगंज में चपरासी का काम करता है.

इन लोगों की हुई मौतः जिले के कर्मा रोड निवासी शिव साव (50), गया जिले के अहियापुर बांकेबाजर निवासी शमशाद आलम (55), कुलेश्वर मेहता (85) मुफस्सिल, औरंगाबाद. रमेश यादव (50) औरंगाबाद, जनार्दन पासवान (65), आमस, जिला गया, रावलमश्वरूप सिंह(60) औरंगाबाद, नगीना देवी (80), दुखी बिगहा, सिमरा, औरंगाबाद, कामता सिंह (85) हरिबारी, औरंगाबाद, महावीर मिस्त्री, सिमरी धमनी(45), औरंगाबाद, कमलेश सिंह (55), ग्राम- धुरिया, थाना- बारुण, औरंगाबाद.

बिहार में कब पहुंचेगा मानसून?

उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच लोगों को अब मानसून का इंतजार है। लोग आसमान में टकटकी लगाकर देख रहे हैं कि कब बादल बरसेंगे? भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, केरल और पूर्वोत्तर भारत में मानसून ने दस्तक दे दी है। अब यह मानसून तेजी से आगे बढ़ते हुए अन्य राज्यों में फैलेगा। बिहार में 15 जून से मानसून की बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

स्कूल-कॉलेज 8 जून तक रहेंगे बंद

राज्य में मरने वालों में मतदान कर्मी और होमगार्ड के जवान भी शामिल हैं। इस बीच नीतीश सरकार ने भीषण गर्मी को देखते हुए 8 जून तक प्राइवेट-सरकारी स्कूलों, कोचिंग संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया। हालांकि, स्कूल सिर्फ छात्र-छात्राओं के लिए बंद रहेंगे, लेकिन टीचरों के लिए नहीं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

by UB India News
July 5, 2026
0

छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देश के कोने-कोने और विदेशों तक पहुंचाने वाली पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन हो...

मुंबई में आफत की बारिश!

मुंबई में आफत की बारिश!

by UB India News
July 4, 2026
0

मुंबई में लगातार हो रही मॉनसून की बारिश की वजह से हाल बहुत ही खराब है. शनिवार को भी तेज...

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार के ग्रामीण इलाकों में टैक्स वसूली की अनिवार्य शर्त को लेकर राज्य सरकार ने केंद्र के सामने अपनी आपत्ति...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

by UB India News
July 4, 2026
0

संविदा आधारित सहायक प्राध्यापक के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 21...

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग खत्म , पांचों सीटों पर NDA की जीत तय …………..

20 जुलाई 2026 से 5 दिन के लिए बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र………………….

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आने वाले दिनों में शुरू हो सकता है. इसके बेहद हंगामेदार रहने के आसार हैं....

Next Post
गया, औरंगाबाद, जहानाबाद, बक्सर समेत इन 14 जिलों में आज भी आसमान से बरसेगी आग, हीट वेव का अलर्ट

गया, औरंगाबाद, जहानाबाद, बक्सर समेत इन 14 जिलों में आज भी आसमान से बरसेगी आग, हीट वेव का अलर्ट

अमेरिका में चुनाव से पहले हश मनी केस में बुरे फंसे पूर्व राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप

अमेरिका में चुनाव से पहले हश मनी केस में बुरे फंसे पूर्व राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend