ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अमेरिका में चुनाव से पहले हश मनी केस में बुरे फंसे पूर्व राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप

UB India News by UB India News
June 1, 2024
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
अमेरिका में चुनाव से पहले हश मनी केस में बुरे फंसे पूर्व राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमेरिका में चुनाव से पहले पूर्व राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप हश मनी केस में बुरे फंस गए हैं. कोर्ट ने उन्हें सभी 34 आरोप में दोषी करार दिया है. ट्रंप पर आरोप है कि उन्होंने पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को चुप रहने के लिए पैसे दिए थे. इस पैसे के लेनदेन को छिपाने के लिए ट्रंप पर बिजनेस रिकॉर्ड में हेराफेरी करने का भी आरोप है. अब हर कोई यही जानना चाहता है कि उस रात आखिर स्टॉर्मी और ट्रंप के बीच क्या हुआ था. आइए इस खबर में हम बताते हैं उस रात हुआ क्या था.

यह घटना साल 2006 की एक पेंटहाउस की है. इस मामले में जब स्टॉर्मी ने कोर्ट में बयान दिया तो अमेरिका के साथ-साथ पूरी दुनिया में तहलका मच गया. स्टॉर्मी ने कोर्ट में बताया था कि साल 2006 में वह दोनों साथ थे. स्टॉर्मी जब बयान दे रही थीं तो एक समय के बाद जज को कहना पड़ा कि यह बहुत है, इसमें तो सारी हदें पार हो गई.

RELATED POSTS

कूटनीति की नई उड़ान, आज से 6 देशों के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर…

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

2006 के सेक्सुअल एनकाउंटर की पूरी कहानी
एक समय वह बाथरूम गई थीं और जब वह बाहर आईं तो ट्रंप बॉक्सर जंपसूट पहने हुए बेड पर थे. स्टॉर्मी यह देखकर चौंक गईं, ट्रंप का इरादा बिलकुल साफ था. इस दौरान ट्रंप ने स्टॉर्मी को कोई मौखिक या शारीरिक रूप से धमकी नहीं दी. इसी कारण स्टॉर्मी मना नहीं कर पाईं. दोनों ने बिस्तर पर “मिशनरी पोजीशन” में सेक्स किया. सेक्स के दौरान ट्रंप ने कंडोम नहीं पहना था.

बाद में स्टॉर्मी को शर्मिंदगी महसूस हुई. क्योंकि वह ट्रंप को नहीं रोक पाईं और उन्हें साफ तौर से मना नहीं कर सकीं. हालांकि बाद में कोर्ट में ट्रंप ने स्टॉर्मी के साथ शारीरिक संबंध बनाने से इनकार किया था. स्टॉर्मी के अनुसार उस समय वह 27 वर्ष की थीं और ट्रंप बड़े थे, संभवतः उनके पिता से भी बड़े.

अमेरिका के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा…
अमेरिका के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि कोई पूर्व या मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति किसी अपराध में दोषी क़रार दिया गया हो. ट्रंप ऐसे पहले व्यक्ति हैं, जो एक बड़ी पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार भी हैं. हालांकि हश मनी ममले में ट्रंप अपनी अपील के बारे में योजना बना रहे हैं और 11 जुलाई को सज़ा सुनाए जाने का इंतज़ार कर रहे हैं. इसमें जेल के साथ ही भारी जुर्माना लगाया जा सकता है.

अब डोनाल्ड ट्रंप को हो सकती है जेल, फिर भी परेशान हैं जो बाइडेन, जानिए क्यों?

डोनाल्ड ट्रंप हश मनी केस में दोषी पाए गए हैं. 12 सदस्यों वाली जूरी ने हश मनी केस के सभी 34 आरोपों में डोनाल्ड ट्रंप को दोषी करार दिया है. अमेरिका के इतिहास में पहली बार किसी पूर्व राष्ट्रपति को आपराधिक मामले में दोषी ठहराया गया है. डोनाल्ड ट्रंप की सजा पर 11 जुलाई को सुनवाई होगी. हश मनी केस में दोषी पाए जाने के बाद अब डोनाल्ड ट्रंप के लिए मुसीबत बढ़ गई है. इस मामले में उन्हें जेल की सजा हो भी सकती है और नहीं भी. डोनाल्ड ट्रंप दोषी पाए गए हैं. इस पर उनके राजनीतिक विरोधी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को खुश होना चाहिए. मगर वह और परेशान ही दिख रहे हैं.

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की परेशानी की वजह भी डोनाल्ड ट्रंप ही हैं. जो बाइडेन को शक है कि डोनाल्ड ट्रंप अब अमेरिकी चुनाव में खुलकर पैसों का इस्तेमाल करेंगे. अदालत के फैसले के बाद डोनाल्ड ट्रंप फंड रेजिंग का एक नया रिकॉर्ड बनाएंगे. बाइडेन की टीम ने अपने चुनावी कैंपेन वाले संदेश में अपने समर्थकों को इस बात को लेकर आगाह किया है. टीम बाइडेन ने कैंपेन के हिस्से के रूप में अपने समर्थकों को टेक्स्ट वार्निंग भेजा है. संदेश में लिखा है, ‘यह वे पैसे हैं, जिनका उपयोग डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में वापस आने के लिए करेंगे, ताकि अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ बदला लेने और प्रतिशोध की धमकियों को पूरा कर सकें.’

बाइडेन क्यों हैं परेशान?
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, बाइडेन टीम के टेक्स्ट मैसेज में यह बात भी दोहराई गई है कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हराने का एकमात्र तरीका मतदान ही है. बता दें कि अमेरिका में नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होना है. डोनाल्ड ट्रंप न केवल पहले ऐसे राष्ट्रपति हैं, जिन्हें किसी अपराध का दोषी पाया गया है, बल्कि वे राष्ट्रपति चुनाव अभियान के बीच में किसी अपराध का दोषी पाए जाने वाले पहले बड़ी पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार भी हैं. अगर वे नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडेन को हरा देते हैं, तो वे इतिहास में पहले ऐसे राष्ट्रपति होंगे, जो किसी अपराधी के रूप में दोषी पाए गए हैं.

11 जुलाई को सजा पर सुनवाई?

डोनाल्ड ट्रंप को क्या सजा सुनाई जाएगी, इस पर 11 जुलाई को सुनवाई होगी. डोनाल्ड ट्रंप को लेकर वर्डिक्ट देने से पहले 12 सदस्यों वाले जूरी पैनल ने दो दिनों में करीब 10 घंटे तक विचार-विमर्श किया. जूरी के फैसले पर अब जज जुआन मर्चेन अपनी मुहर लगाएंगे. यह महज औपचारिकता ही है. अब सवाल उठता है कि क्या डोनाल्ड ट्रंप जेल जाएंगे? तो इसका जवाब हां या ना दोनों में है. डोनाल्ड ट्रंप को लेकर चर्चा भले पॉर्न स्टार डैनियल स्टॉर्मी और उनके साथ सेक्स को लेकर है. मगर असल केस तो बिजनेस डील छिपाने को लेकर है, जिससे 2016 का चुनाव प्रभावित हुआ.

क्या जेल जाएंगे ट्रंप?
दरअसल, अमेरिका में बिजनेस रिकॉर्ड छिपाना या उसमें धोखाधड़ी करना बड़ा अपराध माना जाता है. इसमें जुर्माना और जेल दोनों के प्रावधान हैं. अब सवाल उठता है कि क्या डोनाल्ड ट्रंप को जेल की सजा होगी? तो प्रथमदृष्टया यह संभव नहीं दिखता है. उन पर जुर्माना लगाया जा सकता है या फिर उन्हें नजरबंद रखा जा सकता है. मगर जेल की सजा हो, यह शायद संभव नहीं. इसकी वजह यह है कि अमेरिका में फर्स्ट टाइम ऑफेंडर को जेल की सजा रेयरेस्ट ऑफ द रेयर केस में ही मिलती है. इसमें भी देखा जाता है कि उसका क्रिमिनल बैकग्राउंड है या नहीं. हालांकि, यह सब कुछ जज और केस की मेरिट पर डिपेंड करता है.

ट्रंप से कहां हुई गलती?

डोनाल्ड ट्रंप पर आरोप था कि उन्होंने पोर्न स्टार को चुप रहने के लिए पैसे दिए थे. इसके लिए उन्होंने अपने बिजनेस रिकॉर्ड में हेराफेरी की. उन्होंने वकील माइकल कोहेन को दिए गए कानूनी खर्च के रूप में इस पैसे को दिखाया, जो न्यूयॉर्क राज्य के कानून के तहत एक अपराध है. उन्हें 34 आरोपों में से प्रत्येक के लिए जुर्माने से लेकर चार साल तक की जेल की सजा का सामना करना पड़ सकता है. अगर उन्हें जेल की सजा सुनाई जाती है, तो भी वे बाहर रह सकते हैं और हाई कोर्ट में अपील कर सकते हैं.

फैसले पर ट्रंप और टोड ब्लैंच ने क्या कहा?
फैसले के बाद डोनाल्ड ट्रंप के वकील टॉड ब्लैंच ने गुरुवार को कहा, ‘पूर्व राष्ट्रपति की कानूनी टीम अपने फैसले की अपील में यह तर्क देने की योजना बना रही है कि जूरी डोनाल्ड के खिलाफ पक्षपाती थी और मुकदमे का समय अनुचित था. वहीं, अदालत से निकलने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘यह एक धांधली वाला और शर्मनाक मुकदमा था. असली फैसला 5 नवंबर को लोगों द्वारा सुनाया जाएगा. वे जानते हैं कि क्या हुआ था, और हर कोई जानता है कि यहां क्या हुआ था.’

क्या है हश मनी केस?

डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ हश मनी केस में 34 आपराधिक मामले हैं. इन सभी में वे दोषी पाए गए हैं. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर आरोप है कि उन्होंने साल 2016 में एक सेक्स स्कैंडल से बचने के लिए एडल्ट फिल्म स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को पैसों का भुगतान किया था. इतना ही नहीं, उन्होंने चुनाव से पहले बिजनेस डील भी छिपाई थी, जिसका असर चुनाव में हुआ था. डोनाल्ड ट्रंप उस वक्त रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की दावेदारी कर रहे थे. उन्हें डर था कि अगर स्कैंडल सामने आ गया तो उनकी दावेदारी खतरे में पड़ जाएगी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत की डिप्लोमेसी के धुरंधर निकले जयशंकर…….

कूटनीति की नई उड़ान, आज से 6 देशों के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर…

by UB India News
July 5, 2026
0

विदेश मंत्री एस. जयशंकर रविवार से चार देशों का दौरा शुरू करेंगे. वे कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान जाएंगे. वहां...

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

by UB India News
July 5, 2026
0

छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देश के कोने-कोने और विदेशों तक पहुंचाने वाली पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन हो...

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

by UB India News
July 5, 2026
0

केंद्र सरकार ने गैर-कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम यानी यूएपीए के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में रह रहे...

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

by UB India News
July 5, 2026
0

इंटरनेट मीडिया की दुनिया में आज बच्चों का बचपन लाइक्स और व्यूज के बीच पलने को मजबूर है। बच्चे के...

स्वतंत्रता की मूल भावना क्या है या वास्तव में क्या होनी चाहिए?

स्वतंत्रता की मूल भावना क्या है या वास्तव में क्या होनी चाहिए?

by UB India News
July 5, 2026
0

सन 1944 के मई महीने में न्यूयार्क में न्यायमूर्ति लर्नड हैंड ने ‘स्वतंत्रता के मर्म’ पर एक संक्षिप्त, किंतु कालजयी...

Next Post
कन्याकुमारी में रॉक मेमोरियल के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कड़ी तपस्या शुरू , अन्न त्याग कर 45 घंटे का मौनव्रत

कन्याकुमारी में रॉक मेमोरियल के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कड़ी तपस्या शुरू , अन्न त्याग कर 45 घंटे का मौनव्रत

हिमाचल के वनों में आग का तांडव………..

हिमाचल के वनों में आग का तांडव...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend