ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आईपीएल 2024 का पहला क्वालीफायर मैच आज कोलकाता और हैदराबाद के बीच अहमदाबाद में

UB India News by UB India News
May 22, 2024
in क्रिकेट, खास खबर
0
आईपीएल 2024 का पहला क्वालीफायर मैच आज कोलकाता और हैदराबाद के बीच अहमदाबाद में
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

IPL में 58 दिन और 70 मैच के बाद प्लेऑफ की 4 टीमें तय हो गई हैं। आज क्वालिफायर-1 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का मैच शाम 7:30 बजे से अहमदाबाद में खेला जाएगा। अहमदाबाद में कोलकाता ने तो 67% मैच जीते हैं, लेकिन हैदराबाद को पहली जीत का इंतजार है।

KKR ने 8वीं और SRH ने 7वीं बार प्लेऑफ में जगह बनाई है। प्लेऑफ में भी कोलकाता ने 62% मैच जीते हैं, जबकि हैदराबाद को 46% मैचों में ही सफलता मिली। दोनों टीमें क्वालिफायर-1 में पहली बार भिड़ेंगी। क्वालिफायर-1 का फायदा यह है कि टीम यहां अगर हार भी गई तो उसे क्वालिफायर-2 जीतकर फाइनल खेलने का मौका मिल सकता है।

RELATED POSTS

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

प्लेऑफ की राह
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने IPL 2024 में 9 मैच जीतकर प्लेऑफ में जगह बनाई। टीम को महज 3 हार मिलीं, जबकि 2 मैच बेनतीजा रहे। 20 पॉइंट्स के साथ KKR पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर रही, इसीलिए उन्हें क्वालिफायर-1 खेलने का मौका मिला।

टर्निंग पॉइंट- पहले बॉलिंग वीक थी, 7वें मैच के बाद मजबूत हुई
17वें सीजन में 21 अप्रैल तक कोलकाता ने 7 मैच खेले और 5 जीते। ज्यादातर मैच टीम ने बैटिंग के दम पर जीते और बॉलिंग कारगर नहीं। राजस्थान ने होमग्राउंड पर ही KKR के खिलाफ 224 रन का टारगेट चेज किया और बेंगलुरु ने 222 के जवाब में 221 रन बना दिए। पंजाब ने KKR के खिलाफ 262 रन का टारगेट 19वें ओवर में ही हासिल कर लिया।

पंजाब के मैच के बाद कोलकाता ने अपनी बॉलिंग को मजबूत किया। हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन और वैभव अरोड़ा को एक साथ प्लेइंग-11 में शामिल किया। यहां से KKR के खिलाफ लगातार 4 मैच में कोई भी टीम 155 से ज्यादा का स्कोर नहीं बना सकी। टीम ने 2 बार मुंबई इंडियंस की अटैकिंग बैटिंग को 150 रन के अंदर रोका। बॉलिंग मजबूत करने से ही KKR लीग स्टेज की बेस्ट टीम बनी।

  • स्ट्रेंथ: नरेन की विस्फोटक ओपनिंग से मिडिल ऑर्डर को भी अटैकिंग बैटिंग का मौका मिलता है। टीम सीजन में 6 बार 200 प्लस के स्कोर बना चुकी है। 5 गेंदबाजों ने 12 से ज्यादा विकेट निकाले हैं।
  • वीकनेस: सेकेंड हाफ में बॉलिंग मजबूत होने से बैटिंग कमजोर हुई है। 435 रन बना चुके फिल सॉल्ट इंग्लैंड लौट चुके हैं। ऐसे में ओपनिंग कॉम्बिनेशन बदलना पड़ेगा।

टॉप-3 मैच विनर्स
KKR ने लीग स्टेज में 9 मैच जीते, इनमें 3 बार सुनील नरेन और 2-2 बार आंद्रे रसेल और वरुण चक्रवर्ती प्लेयर ऑफ द मैच रहे। इन्हीं तीनों के दम पर कोलकाता ने लीग स्टेज में अपना दबदबा दिखाया। नरेन और रसेल ऑलराउंड परफॉर्म कर रहे हैं, वहीं चक्रवर्ती टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। उन्हें हर्षित राणा और वैभव अरोड़ा का साथ मिला, जिन्होंने मिलकर 25 विकेट झटके।

इस चैनल पर देख सकते हैं लाइव मुकाबला

IPL 2024 की लीग मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली टॉप-2 टीमों के बीच आज रात पहला क्वालीफायर मैच खेला जाएगा. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में टॉस के लिए दोनों कप्तान 7 बजे मैदान पर आएंगे. वहीं, रात 7.30 बजे से मैच शुरू होगा. आप इस मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी चैनलों पर देख सकते हैं.

फ्री में कहां देखें क्वालीफायर मैच?

यदि आप कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले मुकाबले को बिलकुल फ्री में लाइव देखना चाहते हैं, तो आपको बता दें, इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioCinema ऐप पर उपलब्ध होगी.

आज कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम?

देश में प्री मॉनसून ने अब तक आईपीएल 2024 के कई मैचों का मजा किरकिरा किया है. IPL 2024 के 3 मैच बारिश में धुल चुके हैं. वहीं, एक मैच में बारिश की वजह से ओवरों की कटौती की जा चुकी है. अब इस सीजन का पहला क्वालीफायर मैच अहमदाबाद में खेला जाने वाला है. ऐसे में हर क्रिकेट फैन के मन में यही सवाल होगा कहीं इस मैच पर बारिश की मार तो नहीं पड़ेगी.

मंगलवार को अहमदाबाद का मौसम बिलकुल साफ रहने वाला है. बारिश की कोई आशंका नहीं है. लेकिन, गर्मी से खिलाड़ियों का हाल बेहाल हो सकता है. तापमान 45 डिग्री से 30 डिग्री तक रहने वाला है. हवा 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है. ह्यूमिडिटी 31%-33% तक रह सकती है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 30, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

by UB India News
July 30, 2026
0

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी...

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

by UB India News
July 30, 2026
0

संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सांसदों ने अपने भाषण में Clocked It, Delulu, FOMO, M.I.A. और वास्ते...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

by UB India News
July 30, 2026
0

पिछले कुछ हफ्तों में भारत की राजनीति में एक साफ पैटर्न दिखा है. एक के बाद एक आंदोलन और एक...

Next Post
स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले केजरीवाल के पीए विभव कुमार को मुंबई लेकर जाएगी दिल्ली पुलिस

स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले केजरीवाल के पीए विभव कुमार को मुंबई लेकर जाएगी दिल्ली पुलिस

भिखारी चौक पर रोहिणी आचार्य के जाने से क्यों मचा बवाल, चल गई गोलियां

भिखारी चौक पर रोहिणी आचार्य के जाने से क्यों मचा बवाल, चल गई गोलियां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend