ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले केजरीवाल के पीए विभव कुमार को मुंबई लेकर जाएगी दिल्ली पुलिस

UB India News by UB India News
May 22, 2024
in खास खबर, दिल्ली, महिला युग
0
स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले केजरीवाल के पीए विभव कुमार को मुंबई लेकर जाएगी दिल्ली पुलिस
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली  के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर सांसद स्वाति मालीवाल से कथित मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस की जांच लगातार जारी है। अब जानकारी सामने आई है कि दिल्ली पुलिस अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार को मुंबई लेकर जाएगी। आपको बता दें कि स्वाति ने मारपीट का आरोप विभव कुमार पर ही लगाया है। दिल्ली पुलिस ने आरोपी विभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया था जिसके बाद कोर्ट ने विभव को 5 दिन की हिरासत में भेज दिया था।

मुंबई में फोन फॉर्मेट किया था

दिल्ली पुलिस विभव को आज मुंबई लेकर जा सकती है। विभव ने मुंबई में फोन को फॉर्मेट किया था। विभव मुंबई में किन-किन लोगों के सम्पर्क में था पुलिस मुंबई जाकर यह भी पता लगाएगी। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस विभव को मंगलवार को ही दोपहर ढाई बजे की फ्लाइट से मुम्बई लेकर जा रही है। इसके बाद मुंबई में जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।

RELATED POSTS

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

SIT का गठन किया गया

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में SIT का गठन किया गया है। एसआईटी के गठन के बाद टीम ने सीएम स्टाफ के बयान भी दर्ज किए। इसके अलावा सीएम के सिक्योरिटी के बयानों को भी दर्ज किया गया है। एसआईटी ने मोबाइल वीडियो में दिख रहे सुरक्षाकर्मियों से भी पूछताछ की है। आरोपी विभव कुमार के घर भी पहुंची और यहां से टीम ने कुछ इलेक्ट्रॉनिक गैजेट भी जब्त किए हैं।

सीसीटीवी को FSL जांच के लिए भेजा गया

इसके अवाला सीएम हाउस से जब्त की गई सीसीटीवी की DVR को FSL जांच के लिए भेजा गया है। बता दें कि इससे पहले भी दिल्ली पुलिस की टीम ने सीएम आवास से सीसीटीवी की डीवीआर और अन्य सामान जब्त किए थे। सांसद स्वाति मालीवाल ने सीएम आवास के सीसीटीवी फुटेज में छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया है।

मारपीट मामले में SIT का गठन

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है। इसके लिए एक विशेष चांज दल (SIT) का गठन किया गया है। अतिरिक्त डीसीपी (उत्तर) अंजिता चेप्याला एसआईटी की प्रमुख होंगी। वहीं एसआईटी के गठन के बाद टीम ने सीएम स्टाफ के बयान भी दर्ज किए। बता दें कि स्वाति मालीवाल ने सीएम अरविंद केजरीवाल के पीए पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनके साथ सीएम आवास पर उस समय मारपीट की गई, जब वह सीएम से मिलने के लिए गई थीं।

इलेक्ट्रॉनिक गैजेट भी जब्त

वहीं अब स्वाति मालीवाल के आरोपों की जांच के तहत SIT ने सीएम स्टाफ के बयान दर्ज किए हैं। इसके अलावा सीएम सिक्योरिटी के बयानों को भी दर्ज किया गया है। एसआईटी ने मोबाइल वीडियो में दिख रहे सुरक्षाकर्मियों से भी पूछताछ की है। वहीं पुलिस की टीम आरोपी बिभव कुमार के घर भी पहुंची और यहां से टीम ने कुछ इलेक्ट्रॉनिक गैजेट भी जब्त किए हैं। इसके अवाला सीएम हाउस से जब्त की गई सीसीटीवी की DVR को FSL जांच के लिए भेजा गया है। बता दें कि इससे पहले भी दिल्ली पुलिस की टीम ने सीएम आवास से सीसीटीवी की डीवीआर और अन्य सामान जब्त किए थे।

दो वीडियो आए सामने

दरअसल, स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में दो वीडियो सामने आए हैं। पहली वीडियो सीएम आवास के अंदर की है, जिसमें स्वाति मालीवाल और सीएम आवास की सिक्योरिटी के बीच कहासुनी हो रही है। इसके अलावा एक अन्य वीडियो भी सामने आया है। ये वीडियो सीएम आवास के गेट का बताया जा रहा है, जिसमें स्वाति मालीवाल को सुरक्षाकर्मी बाहर निकालते दिख रहे हैं। दूसरी वीडियो में ये कहते हुए सुना भी जा सकता है कि स्वाति मालीवाल ठीक-ठाक तरीके से बाहर निकाल रही हैं और उनको कहीं भी चोट नहीं लगी है। हालांकि पुलिस की टीम अब सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है।

स्वाति-बिभव के साथ सीन रीक्रिएशन के बाद एनालिसिस करेगी पुलिस
आरोपी बिभव और पीड़ित स्वाति दोनों के साथ सीन रीक्रिएशन किया जा चुका है। दिल्ली पुलिस इन दोनों से मिले घटना के इनपुट का एनालिसिस किया जा रहा है। पुलिस ने उनके सभी सवालों के जवाब नोट किए हैं। इनकी मैपिंग की और क्राइम स्पॉट की फोटोग्राफी भी हुई है, जहां स्वाति से मारपीट हुई थी। दिल्ली पुलिस बिभव कुमार के घर भी गई थी।

दिल्ली पुलिस ने CM हाउस से CCTV फुटेज और DVR कलेक्ट किए
स्वाति मालीवाल मारपीट केस में 19 मई को दिल्ली पुलिस CM अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची थी। जहां CCTV फुटेज और DVR कलेक्ट किए। न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पुलिस को CCTV से छेड़खानी की आशंका है। क्राइम सिक्वेंस का प्रॉपर फुटेज पुलिस को नहीं मिला है। एक्सपर्ट्स इसकी जांच करेंगे।

स्वाति ने लिखा- कल तक लेडी सिंघम थी, आज BJP एजेंट बन गई?
इधर, सोमवार रात 9.49 बजे स्वाति मालीवाल ने X पर पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, ”कल से दिल्ली के मंत्री झूठ फैला रहे है कि मुझ पर भ्रष्टाचार की FIR हुई है, इसलिए BJP के इशारे पर मैंने ये सब किया। ये FIR 8 साल पहले 2016 में हो चुकी थी जिसके बाद मुझे CM और LG दोनों ने दो बार और महिला आयोग की अध्यक्ष नियुक्त किया। ये केस पूरी तरह फर्जी है जिस पर 1.5 साल से हाई कोर्ट ने स्टे लगाया हुआ है, जिन्होंने माना है कि पैसे का कोई लेन देन नहीं हुआ है।”

स्वाति ने लिखा- बिभव कुमार के खिलाफ शिकायत देने तक मैं इनके (AAP) हिसाब से लेडी सिंघम थी और आज BJP एजेंट बन गई हूं। पूरी ट्रोल आर्मी मुझ पर लगा दी गई, सिर्फ इसलिए क्योंकि मैंने सच बोला है। पार्टी के सभी लोगों को फोन करके बोला जा रहा है स्वाति की कोई पर्सनल वीडियो है तो भेजो, लीक करनी है।

मालीवाल ने आगे लिखा- मेरे रिश्तेदारों की गाड़ियों के नंबर से उनकी डीटेल ट्वीट करवाकर उनकी जान खतरे में डाल रहे हैं। खैर, झूठ ज्यादा देर तक टिक नहीं पाता है, पर सत्ता के नशे में किसी को नीचा दिखाने के जुनून में ऐसा न हो जाए की जब सच सामने आए तो अपने परिवारों से भी नजरे न मिला पाओ। तुम्हारे (AAP) हर फैलाए झूठ के लिए तुम्हें कोर्ट लेकर जाऊंगी।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 30, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

by UB India News
July 30, 2026
0

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी...

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

by UB India News
July 30, 2026
0

संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सांसदों ने अपने भाषण में Clocked It, Delulu, FOMO, M.I.A. और वास्ते...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

by UB India News
July 30, 2026
0

पिछले कुछ हफ्तों में भारत की राजनीति में एक साफ पैटर्न दिखा है. एक के बाद एक आंदोलन और एक...

Next Post
भिखारी चौक पर रोहिणी आचार्य के जाने से क्यों मचा बवाल, चल गई गोलियां

भिखारी चौक पर रोहिणी आचार्य के जाने से क्यों मचा बवाल, चल गई गोलियां

चुनाव में हिंसा को कोई जगह होनी नहीं चाहिए…….

चुनाव में हिंसा को कोई जगह होनी नहीं चाहिए.......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend