ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का हुआ निधन , आज पटना लाया जाएगा पार्थिव शरीर , अंतिम संस्कार में नड्डा होंगे शामिल

UB India News by UB India News
May 15, 2024
in दुर्घटना, पटना, भाजपा
0
पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का हुआ निधन , आज पटना लाया जाएगा पार्थिव शरीर , अंतिम संस्कार में  नड्डा होंगे शामिल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी का सोमवार शाम को दिल्ली AIIMS में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे 72 साल के थे। बीते कुछ समय से गले के कैंसर से पीड़ित थे। सुशील ने करीब 7 महीने पहले गले में दर्द की शिकायत पर जांच कराई थी, जिसमें कैंसर का पता चला था। इसके बाद से दिल्ली एम्स में उनका इलाज चल रहा था।

उन्होंने 3 अप्रैल को अपने कैंसर की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। लिखा था, ‘पिछले 6 महीने से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूं। अब लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया है।’

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

उनका पार्थिव शरीर मंगलवार को विशेष विमान से 12 बजे दिल्ली से पटना पहुंचेगा। पार्थिव शरीर को पटना एयरपोर्ट से सीधे घर ले जाया जाएगा। राजेंद्र नगर स्थित निजी आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। वहां से बीजेपी ऑफिस, विधान पार्षद होते पटना के गुलबी घाट पर अंतिम संस्कार होगा। जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे। शाम 4 बजे वे पटना आएंगे।

सुशील मोदी के निधन की खबर फैलते ही बिहार समेत दिल्ली में शोक की लहर है। राष्ट्रपति, पीएम, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राजद सुप्रीमो लालू यादव समेत कई दिग्गजों ने उनके निधन पर शोक जताया है।सुशील मोदी को याद कर बीजेपी नेता अश्विनी चौबे रो पड़े। वहीं चिराग पासवान ने इसे दोहरी क्षति बताया। बात करते हुए वो भी भावुक नजर आए। बिहार बीजेपी ने आज के सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।

अंतिम संस्कार में शामिल होंगे जेपी नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। वो आज शाम 4 बजे पटना आएंगे।

विधान परिषद सीएम समेत अन्य विधायक देंगे श्रद्धांजलि

सुशील मोदी का पार्थिव शरीर करीब दोपहर दो से तीन बजे तक पहले आवास, फिर पार्टी कार्यालय में रखा जाएगा। इसके बाद विधान परिषद लाया जाएगा। जहां सीएम नीतीश कुमार समेत अन्य विधायक श्रद्धांजलि देंगे।

नीतीश कुमार ने रद्द किए सभी कार्यक्रम

सीएम नीतीश कुमार ने आज के अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन में भी शामिल नहीं होंगे।आज नीतीश कुमार की पत्नी की पुण्यतिथि भी थी उस कार्यक्रम को भी रद्द कर दिया है।

बीजेपी ऑफिस पहुंचे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और सांसद रविशंकर प्रसाद

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और रविशंकर प्रसाद बीजेपी दफ्तर पहुंचे हैं। यहां रविशंकर प्रसाद ने कहा कि लालू प्रसाद जैसे कद्दावर नेता के खिलाफ खड़ा होने की हिम्मत किसी में नहीं थी। वैसे समय में सुशील मोदी मजबूती से खड़े रहे। सुशील मोदी चारा घोटाले में पिटीशनर थे और मैं वकील। काफी दबाव के बावजूद वो झुके नहीं। मुद्दों के साथ कैसे जुड़े रहते है उनसे सीखना चाहिए।

सुशील मोदी के निधन पर भावुक हुए चिराग पासवान। कहा-पिता रामविलास के साथ चुनाव में एक जोड़ी देखते थे। लेकिन आज वो हमारे बीच नहीं हैं। यह बड़ी क्षति है। आदर्शों के साथ सुशील मोदी विपक्ष और सत्ता दोनों में रहे। पूरी जानकारी के साथ पार्टी में रहते थे। ये सब कोई नही कर सकता है।

12 बजे दिल्ली से पटना पहुंचेगा पार्थिव शरीर

सुशील मोदी का पार्थिव शरीर मंगलवार को विशेष विमान से 12 बजे दिल्ली से पटना पहुंचेगा। पार्थिव शरीर को पटना एयरपोर्ट से सीधे घर ले जाया जाएगा। राजेंद्र नगर स्थित निजी आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। वहां से बीजेपी ऑफिस, विधान पार्षद होते पटना के गुलबी घाट पर अंतिम संस्कार होगा।

UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

Next Post
मुंबई में विशाल होर्डिंग गिरने से 14 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन?

POK में बगावत पर उतरे लोग, जोरदार प्रदर्शन; पाकिस्तान के सुरक्षाबलों ने लोगों पर बरसाईं गोलियां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend