ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

PM मोदी का आज पटना में रोड शो, 4000 पुलिसवालों की तैनाती

UB India News by UB India News
May 12, 2024
in पटना, बिहार
0
PM मोदी का आज पटना में रोड शो,  4000 पुलिसवालों की तैनाती
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम को पटना में रोड शो करेंगे। सिक्योरिटी को लेकर बेहद सख्त निर्देश दिए गए हैं। अगर, बैरिकेडिंग तोड़कर कोई भी अंदर घुसने की कोशिश करेगा तो सीधे जेल भेज दिया जाएगा। पुलिस प्रशासन की ओर से सिक्योरिटी के पुख्ता इंतजाम के दावे किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस अफसर और कॉन्सटेबल की तैनाती की गई है। 4 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों को पोस्टिंग की गई है। प्रशासन की ओर से रोड पर जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है। पटना के ट्रैफिक रूट में भी बदलाव किया गया है।

बैरिकेडिंग तोड़े तो सीधे जेल

पटना की ऊंची-ऊंची बिल्डिंगों पर आधुनिक हथियार और दूरबीन से लैस जवानों की तैनाती की गई है। बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुसने वालों को सीधे जेल भेजने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा को लेकर पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा ने होटल के मैनेजरों को साफ निर्देश दिया है कि अगर किसी पर भी शंका हो तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को देनी होगी। वहीं, पटना के अलग-अलग थानों को जगह-जगह सर्च ऑपरेशन चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

पटना पुलिस को याद है 2014

इसकी वजह ये भी है कि 2014 में जब नरेंद्र मोदी बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार थे तो गांधी मैदान की उनकी चुनावी सभा में सीरियल ब्लास्ट हुए थे। इसमें 5-7 लोगों की मौत हुई थी। जबकि कई लोग घायल हो गए थे। पहले लग रहा था कि नरेंद्र मोदी को सुनने वाले पटाखे फोड़ रहे हैं, मगर जब हकीकत सामने आई तो होश उड़ गए। इसी वजह से पटना पुलिस किसी तरह की रिस्क लेने की मूड में नहीं है।

एयरपोर्ट और रेलवे सिक्योरिटी भी अलर्ट पर

पटना में जगह-जगह यात्रियों के सामानों की सघन जांच की जा रही है। एयरपोर्ट के अंदर सीआईएसएफ के जवानों की चौकसी बढ़ा दी गई है। सामानों की भी सघन जांच की जा रही है। एयरपोर्ट पर थ्री लेयर सिक्योरिटी ऐरेंजमेंट किया गया है। एयपोर्ट की सिक्योरिटी को एसपीजी ने अपने हाथों में ले लिया है। इसके अलावा सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे ने भी कई बदलाव किए हैं।

रोड शो की टाइमिंग और रूट जानिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो लगभग शाम 6:30 बजे से डाक बंगला चौराहा, एग्जीबिशन रोड, भट्टाचार्य रोड, पिरमुहानी, साहित्य सम्मेलन, ठाकुरबाड़ी रोड, बाकरगंज, उद्योग भवन, कारगिल चौक होते हुए जेपी गोलंबर पर खत्म होगा। दोपहर तीन बजे के बाद इन सड़कों को आम आदमी के लिए बंद कर दिया जाएगा। जब तक रोड शो समाप्त नहीं होगा, तब तक किसी को जाने की परमिशन नहीं होगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

Next Post
वह तो खुद जेल में थे, सजायाफ्ता को क्या पता होगा?

वह तो खुद जेल में थे, सजायाफ्ता को क्या पता होगा?

स्वाति मालीवाल ने CM केजरीवाल के करीबी विभव पर लगाया मारपीट का आरोप, PCR को किया फोन !

स्वाति मालीवाल ने CM केजरीवाल के करीबी विभव पर लगाया मारपीट का आरोप, PCR को किया फोन !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend