ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

स्मृति ईरानी अमेठी से तो राजनाथ सिंह लखनऊ से करेंगे नामांकन

UB India News by UB India News
April 30, 2024
in loakshbha 24, LOKSHBHA
0
स्मृति ईरानी अमेठी से तो राजनाथ सिंह लखनऊ से करेंगे नामांकन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सोमवार (29 अप्रैल, 2024) को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. राजनाथ सिंह लखनऊ से चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं स्मृति ईरानी को बीजेपी ने फिर से अमेठी से चुनावी मैदान में उतारा है. दोनों नेताओं ने नामांकन से पहले मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की.

स्मृति ईरानी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर बताया कि 29 अप्रैल को मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव की मौजदूगी में मैं अपना नामांकन दाखिल करूंगी. अमेठी के आप सभी परिवारजनों से आग्रह करती हूं कि आप सभी सपरिवार पधार कर मुझे अपना शुभाशीष एवं स्नेह प्रदान करें.

RELATED POSTS

हर महीने महिलाओं को 8500 रुपये, युवाओं को देंगे नौकरी -भिंड में बोले राहुल गांधी

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

स्मृति ईऱानी ने सोशल मीडिया एक्स पर फोटो भी शेयर कीं. इसमें लिखा हुआ है कि ईरानी सुबह 10 बजे बीजेपी कार्यालय पहुंचेगी, जहां से वह रोड शो करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंच कर अपना नामांकन दाखिल करेंगी.

कल दिनांक 29 अप्रैल को मध्य प्रदेश के यशस्वी सीएम श्री @DrMohanYadav51 जी की गरिमामयी उपस्थिति में, अमेठी की विकास यात्रा को निरंतर रखने एवं मोदी की गारंटी को साकार करने के संकल्प के साथ मैं अपना नामांकन दाखिल करूंगी।

अमेठी के आप सभी परिवारजनों से आग्रह करती हूं कि कल आप सभी… pic.twitter.com/LFXkjb3CZn

— Smriti Z Irani (Modi Ka Parivar) (@smritiirani) April 28, 2024

 

वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की मौजदूगी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे.

बीजेपी के लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि राजनाथ सिंह विधानसभा के सामने स्थित यूपी बीजेपी कार्यालय से अपना पर्चा दाखिल करने के लिए आगे बढ़ेंगे. वहां से वह सुबह 10 बजे मंत्रियों, महापौर, वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों और अन्य लोगों के साथ अपना नामांकन दाखिल करने के लिए एक वाहन पर सवार होकर कलक्ट्रेट जाएंगे.

राहुल गांधी को हराया था
साव 2019 के लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी ने अमेठी से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को करीब 55000 वोटों के अंतर से हरा दिया था.  कांग्रेस ने अमेठी से अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है. अमेठी में पांचवें चरण के लिए 20 मई को मतदान होगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

हर महीने महिलाओं को 8500 रुपये, युवाओं को देंगे नौकरी -भिंड में बोले राहुल गांधी

हर महीने महिलाओं को 8500 रुपये, युवाओं को देंगे नौकरी -भिंड में बोले राहुल गांधी

by UB India News
May 1, 2024
0

मध्य प्रदेश में कांग्रेस को इंदौर में बड़ा झटका लगने के एक दिन बाद आज मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल...

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

सिर्फ गरीबी हटाएंगे की माला जपती रहती थी कांग्रेस’, महाराष्ट्र के माढा में बोले PM मोदी

सिर्फ गरीबी हटाएंगे की माला जपती रहती थी कांग्रेस’, महाराष्ट्र के माढा में बोले PM मोदी

by UB India News
May 1, 2024
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के बीच मंगलवार को महाराष्ट्र के माढा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया....

कांग्रेस के लिए क्यों गले की फांस बन सकता है अमित शाह का फर्जी वीडियो केस?

कांग्रेस के लिए क्यों गले की फांस बन सकता है अमित शाह का फर्जी वीडियो केस?

by UB India News
May 1, 2024
0

लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे आगे बढ़ता जा रहा है, विभिन्न सियासी दलों के बीच वार और पलटवार का सिलसिला भी तेज...

कांग्रेस SC-ST आरक्षण पर तलवार लटका रही , OBC का जीना मुश्किल कर देगी……..

कांग्रेस SC-ST आरक्षण पर तलवार लटका रही , OBC का जीना मुश्किल कर देगी……..

by UB India News
May 1, 2024
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस पर SC-ST और OBC का आरक्षण खत्म करने का आरोप लगाया है।...

Next Post
रोहिणी केवल मुखौटा हैं, सारण में असली लड़ाई लालू प्रसाद यादव से है” : राजीव प्रताप रूडी

रोहिणी केवल मुखौटा हैं, सारण में असली लड़ाई लालू प्रसाद यादव से है" : राजीव प्रताप रूडी

संदेशखाली मामले में CBI करती रहेगी जांच”, सुप्रीम कोर्ट ने ममता सरकार को लगाई फटकार

संदेशखाली मामले में CBI करती रहेगी जांच", सुप्रीम कोर्ट ने ममता सरकार को लगाई फटकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend