ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

रोहिणी केवल मुखौटा हैं, सारण में असली लड़ाई लालू प्रसाद यादव से है” : राजीव प्रताप रूडी

UB India News by UB India News
April 29, 2024
in भाजपा, सारण
0
रोहिणी केवल मुखौटा हैं, सारण में असली लड़ाई लालू प्रसाद यादव से है” : राजीव प्रताप रूडी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पूर्व केंद्रीय मंत्री और बिहार की सारण लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार राजीव प्रताप रूडी (Rajiv Pratap Rudy) ने रविवार को कहा कि उनकी असली लड़ाई राजद प्रमुख लालू प्रसाद (Lalu Prasad Yadav) से है और रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) तो सिर्फ ”मुखौटा” हैं. उन्होंने कहा, “लालू प्रसाद यादव चुनाव नहीं लड़ सकते… इसलिए, वह रोहिणी आचार्य को मुखौटे के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं.”

सांसद रूडी ने कहा, “रोहिणी आचार्य कभी-कभी मुझे मूर्ख कहती हैं और हमारे (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के बारे में अभद्र टिप्पणी करती हैं. सारण के लोगों ने मुझे लगातार दो बार संसद बनाया है, क्या वे मूर्ख थे? क्या रोहिणी यह कहना चाह रही हैं?”

RELATED POSTS

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पटना में बनेगा भव्य पार्क…………….

शिक्षकों पर AI आधारित निगरानी, बाहर जाने पर कटेगी हाजिरी ………………..

बता दें कि राजीव प्रताप रूडी लोकसभा क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद की बेटी आचार्य के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं, जहां 20 मई को पांचवें चरण में मतदान होना है.

राजीव प्रताप रूडी अपने चुनाव प्रचार के लिए घर-घर जा रहे हैं, जबकि बीमार राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने अपनी पत्नी और पूर्व सीएम राबड़ी देवी के साथ हाल ही में सारण में अपनी बेटी के लिए प्रचार किया था.

बिहार के साण लोकसभा क्षेत्र से निवर्तमान सांसद सह भाजपा उम्मीदवार राजीव प्रताप रूडी ने लालू यादव पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि एक जाति विशेष को फायदा पहुंचाने के लिए लालू प्रसाद यादव ने योजनाओं का कत्ल किया है. इस दौरान उन्होंने राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य को भी सीख दी. कहा कि अगर कुछ भी बोलते हैं तो इससे पहले अपने पिता से जानकारी ले लें कि उन्होंने क्या किया है?

“मेरे द्वारा सारण में 33000 करोड़ की योजनाएं चल रही हैं, उद्घाटन हो रहा है या उसका लेआउट प्लान बन चुका है. मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट सारण में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाना है. लालू यादव बिहार में सीएम रहे लेकिन उन्होंने सिताब दियारा में एक बिजली का पोल नहीं लगवाए. आज सिताब दियारा में सड़के बन गई है. बांध बना गया है. बिजली के लिए सब स्टेशन का निर्माण कराया गया. लालू प्रसाद यादव ने योजनाओं का कत्ल करने का कम किया.” -राजीव प्रताप रूडी, भाजपा प्रत्याशी, सारण लोकसभा

रोहिणी के सवाल का दिया जवाबः सारण का सिताब दियारा जिसे राजीव प्रताप रूडी ने गोद लिया है. इसके विकास के बारे में रोहिणी आचार्य के द्वारा टिप्पणी किए जाने के मामले में रूडी ने कहा कि “मैं दो-चार दिन के लिए नहीं आया हूं. मैं बराबर यहीं रहता हूं. अपने पिता से रोहिणी को अच्छी तरह से समझ लेना चाहिए. क्योंकि इससे उन पर ही सवाल खड़े होते हैं?”

सिताब दियारा में हो रहा विकासः उन्होंने लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री होने के बाद भी सिताब दियारा में एक बिजली का पोल नहीं लगवा पाए. जबकि मेरे गोद लेने के बाद वहां सुंदर सड़क और सब स्टेशन का भी निर्माण कराया गया. इसे राजीव प्रताप रूडी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के द्वारा किया गया.

लालू यादव को आराम करने की जरूरतः राजीव प्रताप रूडी रविवार को गृह क्षेत्र में सभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे. इसी दौरान उन्होंने मीडिया को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने लालू प्रसाद यादव को सलाह दी है कि वे बीमार हैं लेकिन बाल बच्चों के दबाव में छपरा में अपनी बेटी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें इस समय आराम की जरूरत है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पटना में बनेगा भव्य पार्क…………….

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पटना में बनेगा भव्य पार्क…………….

by UB India News
June 23, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि...

शिक्षकों पर AI आधारित निगरानी, बाहर जाने पर कटेगी हाजिरी ………………..

शिक्षकों पर AI आधारित निगरानी, बाहर जाने पर कटेगी हाजिरी ………………..

by UB India News
June 20, 2026
0

बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री व भाजपा के कद्दावर नेता मिथिलेश तिवारी ने शिक्षकों का आह्वान किया कि वे अपने...

बिहार में बाबा-दादा ही अपराधी बन गए हैं………………

बिहार में बाबा-दादा ही अपराधी बन गए हैं………………

by UB India News
June 18, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने...

वटवृक्ष के नीचे बाबा की साधना!

वटवृक्ष के नीचे बाबा की साधना!

by UB India News
June 16, 2026
0

बिहार और देश की राजनीति में लंबे समय तक बड़ा रसूख रखने वाले भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अश्विनी...

छपरा में जेपी यूनिवर्सिटी के VC पर अटैक की कोशिश

छपरा में जेपी यूनिवर्सिटी के VC पर अटैक की कोशिश

by UB India News
June 12, 2026
0

बिहार के छपरा स्थित जय प्रकाश विश्वविद्यालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कुलपति प्रो. पी.के. बाजपेई पर हमला...

Next Post
संदेशखाली मामले में CBI करती रहेगी जांच”, सुप्रीम कोर्ट ने ममता सरकार को लगाई फटकार

संदेशखाली मामले में CBI करती रहेगी जांच", सुप्रीम कोर्ट ने ममता सरकार को लगाई फटकार

इंदौर में कांग्रेस के साथ हुआ खेला, उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने वापस लिया अपना नमांकन, BJP में हुए शामिल

इंदौर में कांग्रेस के साथ हुआ खेला, उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने वापस लिया अपना नमांकन, BJP में हुए शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend