ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

इंदौर में कांग्रेस के साथ हुआ खेला, उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने वापस लिया अपना नमांकन, BJP में हुए शामिल

UB India News by UB India News
April 30, 2024
in LOKSHBHA
0
इंदौर में कांग्रेस के साथ हुआ खेला, उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने वापस लिया अपना नमांकन, BJP में हुए शामिल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। इंदौर से कांग्रेस के प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने अपना नमांकन वापस ले लिया है। उन्होंने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और भाजपा विधायक रमेश मेंदोला के साथ कलेक्टर जाकर नामांकन वापस ले लिया। नामांकन वापस लेने के बाद अक्षय सीधे भाजपा कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है। बता दें कि, अक्षय कांति बम के सामने मैदान में भाजपा के सांसद शंकर लालवानी खड़े है। इस बात की जानकारी बीजेपी के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांती बम के साथ एक सेल्फी ट्वीट करते हुए लिखा- कैलाश विजयवर्गीय ने किया ट्वीट लिखा –इंदौर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी श्री अक्षय कांति बम जी का माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda जी, मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी व प्रदेश अध्यक्ष श्री @vdsharmabjp जी के नेतृत्व में भाजपा में स्वागत है।

ऐसे बना प्लान

सूत्रों के अनुसार, प्लान को एक होटल में बनाया गया। प्रत्याशी अक्षय ने नाम वापसी पर अनहोनी की आशंका जताई थी। कहा कि कांग्रेसी बवाल कर देंगे। इसी के चलते मंत्री विजयवर्गीय के साथ मेंदोला की एंट्री कराई गई। फॉर्म वापस उठवाने भी दोनों साथ कलेक्टोरेट गए। खबर है कि भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी और अक्षय बम के अलावा कई और उम्मीदवार मैदान में है। जो अलग-अलग पार्टी के या निर्दलीय हैं। भाजपा का प्लान है कि सूरत की तरह अब बाकी के उम्मीदवारों की भी नाम वापसी कराकर पूरा मैदान खाली कर दिया जाए और पूरे देश में एक बार फिर सूरत की तरह राजनीतिक माहौल दिया जाए। बता दें कि, इंदौर लोकसभा सीट पर चुनाव के लिए 25 अप्रैल तक नामांकन भरे गए थे और नाम वापसी के लिए 29 अप्रैल का दिन आखिरी दिन था। इससे पहले कांग्रेस को कुछ खबर लग पाती तब तक कैलाश विजयवर्गीय ने इस ‘ऑपरेशन’ को अंजाम दे दिया। इंदौर में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 13 मई को होगा और मतगणना 4 जून को होगी।

RELATED POSTS

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

भाजपा : सूरत की तरह पूरा मैदान कर सकती है खाली
भाजपा इंदौर में सूरत की तरह क्लीन स्वीप के प्लान पर काम कर रही है। कांग्रेस के बाद बचे हुए सभी अन्य उम्मीदवारों की भी नाम वापसी हो सकती है। यदि ऐसा हुआ तो सूरत के बाद इंदौर दूसरी ऐसी सीट होगी, जहां भाजपा निर्विरोध जीत सकती है। बता दें कि यहां दोपहर 3 बजे तक नामांकन वापिस लिए जा सकते हैं।

कांग्रेस : खजुराहो की तरह समर्थन देने का ऑप्शन
कांग्रेस खजुराहो सीट की तरह किसी निर्दलीय या छोटे दल के प्रत्याशी का समर्थन कर सकती है। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सक्रिय हो गए हैं। बता दें कि खजुराहो लोकसभा सीट पर I.N.D.I. गठबंधन के उम्मीदवार का नामांकन रिजेक्ट हो गया था। अब यहां कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के उम्मीदवार आरबी प्रजापति को समर्थन दे दिया है। अब वे ही भाजपा प्रत्याशी VD शर्मा के सामने I.N.D.I. गठबंधन का चेहरा हैं।

अक्षय कांति बम के भाजपा जॉइन करने के बाद पार्टी कार्यालय में मंत्री विजयवर्गीय के साथ उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, विधायक रमेश मेंदोला, भाजपा शहर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और हाल ही में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक संजय शुक्ला।
अक्षय कांति बम के भाजपा जॉइन करने के बाद पार्टी कार्यालय में मंत्री विजयवर्गीय के साथ उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, विधायक रमेश मेंदोला, भाजपा शहर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और हाल ही में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक संजय शुक्ला।

अब तक तीन उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए
इंदौर में कुल 23 उम्मीदवार मैदान में थे। सोमवार दोपहर एक बजे तक अक्षय कांति बम समेत तीन प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिए हैं। अब यहां भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी के अलावा 19 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं।

विधानसभा चुनाव के बाद 5 बड़े नेताओं ने भाजपा जॉइन की
विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में कांग्रेस से जुड़े 5 नेताओं ने भाजपा जॉइन कर ली है। हाल ही में इंदौर-1 सीट से पूर्व विधायक संजय शुक्ला और विशाल पटेल भाजपा में आए हैं। शुक्ला को मंत्री विजयवर्गीय विधानसभा चुनाव में हरा चुके हैं। वहीं, विशाल पटेल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से नाराज बताए जा रहे थे।

इससे पहले महू से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे रामकिशोर शुक्ला, अंतर सिंह दरबार भी भाजपा में आ चुके हैं। शुक्ला पहले भाजपा में थे, वे महू से टिकट मांग रहे थे। नहीं मिला तो कांग्रेस में चले गए थे। अंतर सिंह दरबार कांग्रेस से टिकट चाह रहे थे, उन्हें पार्टी ने टिकट नहीं दिया तो निर्दलीय उतरे थे।

शिक्षा जगत से जुड़े स्वप्निल कोठारी इंदौर-5 सीट से टिकट मांग रहे थे, लेकिन उन्हें प्रियंका गांधी से नजदीकी के बावजूद टिकट नहीं मिल सका था।

अक्षय कांति बम के साथ इंदौर 3 विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े राजा मंधवानी (कमल की माला पहने हुए) ने भी सोमवार को भाजपा जॉइन कर ली। महापौर पुष्यमित्र भार्गव और पूर्व सांसद कृष्णमुरारी मोघे इस मौके पर मौजूद रहे।
अक्षय कांति बम के साथ इंदौर 3 विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े राजा मंधवानी (कमल की माला पहने हुए) ने भी सोमवार को भाजपा जॉइन कर ली। महापौर पुष्यमित्र भार्गव और पूर्व सांसद कृष्णमुरारी मोघे इस मौके पर मौजूद रहे।

4 दिन पहले हत्या के प्रयास की धारा बढ़ाई गई थी
अक्षय कांति बम पर 3 अलग-अलग केस चल रहे हैं। उनके खिलाफ 17 साल पुराना एक मामला फिर चर्चा में आया है, जिसमें उनके खिलाफ धारा 307 (हत्या का प्रयास) बढ़ा दी गई थी।

परिवार की संपत्ति कुल मिलाकर 78 करोड़ के करीब

अक्षय की व्यक्तिगत चल संपत्ति साढ़े 8 करोड़ रुपए की है। इनमें शेयर आदि भी शामिल हैं। अचल संपत्ति में जमीनें हैं, जिनकी बाजार कीमत 47 करोड़ रुपए है। साढ़े 6 करोड़ रुपए की विरासत भी है। अक्षय के नाम पर 56 करोड़ रुपए जबकि पत्नी और बच्चों के नाम पर लगभग 22 करोड़ रुपए की संपत्ति है। कुल संपत्ति 78 करोड़ रुपए के आसपास है।

इंदौर सीट से भरे गए नमांकनों की लिस्ट

  1. रमानंद तोलानी (निर्दलीय)
  2. अजीत सिंह पिता निहाल सिंह (सोशलिस्ट यूनिटी सेंटरऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट)
  3. लविश खंडेलवाल (निर्दलीय)
  4. रवि सिरवैया (निर्दलीय)
  5. नासिर मोहम्मद (आम भारतीय पार्टी)
  6. लीलाधर चौहान (इंडियन नेशनल कांग्रेस एवं निर्दलीय)
  7. धर्मेंद्र सिंह झाला (भूतपूर्व वायु सैनिक) (निर्दलीय)
  8. संजय सोलंकी (बहुजन समाज पार्टी)
  9. शंकर लालवानी (भारतीय जनता पार्टी)
  10. बसंत गेहलोत (जनसंघ पार्टी)
  11. नासिर मोहम्मद (आम भारतीय पार्टी)
  12. सुनील कुमार अहिरवार (निर्दलीय)
  13. अयाज अली (निर्दलीय)
  14. अक्षय बम(इंडियन नेशनल कांग्रेस)
  15. पवन कुमार (अखिल भारतीय परिवार पार्टी)
  16. अभय कुमार जैन (निर्दलीय)
  17. अक्षय बम (इंडियन नेशनल कांग्रेस)
  18. मुदित चौरसिया (निर्दलीय)
  19. शंकर लालवानी (भारतीय जनता पार्टी)
  20. भावना संगेलिया (जनता कांग्रेस)
  21. दिलीप ठक्कर (निर्दलीय)
  22. अर्जुन सीताराम (बहुजन मुक्ति पार्टी)
  23. संजय सोलंकी (बहुजन समाज पार्टी)
  24. अंकित गुप्ता (निर्दलीय)
  25. विजय इंगले (रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए)
  26. मोती सिंह छतर सिंह (इंडियन नेशनल कांग्रेस)
  27. रविन्द्र लोखण्डे (निर्दलीय)
  28. सुनील तिवारी (निर्दलीय)
  29. पंकज रमेश (निर्दलीय)
  30. जयदेव परमार (निर्दलीय)
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

by UB India News
May 1, 2024
0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुवाहाटी में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने अपने फेक वीडियो पर कांग्रेस...

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

by UB India News
April 29, 2024
0

कन्हैया कुमार और उदित राज के लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद दिल्ली कांग्रेस में जो बवाल मचा था, वह...

बिहार में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए नवादा और भोजपुर के DM-SP

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी किया

by UB India News
April 29, 2024
0

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।...

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

by UB India News
April 29, 2024
0

कांग्रेस ने सोमवार (29 अप्रैल) को पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए चार सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. पार्टी ने...

Next Post
पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

हेमंत सोरेन के जेल में आज पूरे होंगे 60 दिन, ED फाइल कर सकती है चार्जशीट

हेमंत सोरेन को राहत नहीं, SC ने 6 मई तक टाली सुनवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend