ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

रोहिणी आचार्य, लवली आनंद समेत कई दिग्गज आज करेंगे नॉमिनेशन:सारण में लालू-तेजस्वी और तेजप्रताप भरेंगे हुंकार

UB India News by UB India News
April 29, 2024
in loakshbha 24, पटना, बिहार
0
कई लोकसभा सीट पर बदल जाएंगे सांसद ……..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में आज कई बड़े चेहरे नामांकन करेंगे। सारण लोकसभा सीट से राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य आज नामांकन दाखिल करेंगी। शिवहर लोकसभा सीट बाहुबली नेता आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद तो मोतिहारी से बीजेपी उम्मीदवार राधा मोहन सिंह भी आज नॉमिनेशन फाइल करेंगे।

इसके साथ ही हाजीपुर लोकसभा सीट से चिराग पासवान के खिलाफ राजद कैंडिडेट शिवचंद्र राम भी अपना नामांकन दाखिल करेंगे। जबकि वैशाली से लोक जनशक्ति पार्टी( रामविलास) की उम्मीदवार वीणा देवी भी अपना नामांकन दाखिल करेंगी।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

लालू, तेजस्वी और तेजप्रताप भी जाएंगे सारण

रोहिणी आचार्य सारण समाहरणालय परिसर में नामांकन दाखिल करने के बाद डाकबंगला रो स्थित राजेन्द्र स्टेडियम में सभा करेंगी। जहां लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव मौजूद रहेंगे। साथ ही महागठबंधन के सभी बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने यातायात से लेकर सुरक्षा तक की विशेष तैयारी की है।

छठे चरण के लिए भी नामांकन आज से

लोकसभा आम चुनाव 2024 की नामांकन प्रक्रिया अंतिम दौर की ओर है। छठे चरण का नॉमिनेशन सोमवार से शुरू हो रहा है। गजट प्रकाशन के साथ ही प्रत्याशियों का नामांकन शुरू होगा। दोपहर 11 बजे से नॉमिनेशन शुरू हो रहा है।

9 मई तक होगा नॉमिनेशन

चुनाव आयोग आज छठे चरण के लोकसभा चुनाव को लेकर नोटिफिकेशन जारी करेगा। नामांकन 6 मई तक लिया जायेगा। प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच 7 मई को की जायेगी। चुनावी दंगल से प्रत्याशी नामांकन वापस 9 मई तक ले सकेंगे। नामांकन को लेकर जिलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया है। 25 मई को मतदान की तारीख तय है।

छठे चरण में आठ लोकसभा सीट पर मतदान

छठे चरण का मतदान 25 मई को होना है। 25 मई को छठे चरण के तहत वाल्मीकिनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज में मतदान होगा। चुनाव आयोग इन आठ सीटों के लिए नोटिफिकेशन जारी करेगा।

देश में कुल 57 सीटों पर नॉमिनेशन शुरू होगा

18वीं लोकसभा चुनने के लिए देश में छठे चरण में देश के 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 57 सीटों पर नामांकन शुरू हो रहा है। अगले दिन 7 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी. इस छठे चरण में दिल्ली की 7, उत्तरप्रदेश की 14, हरियाणा की 10, बिहार और पश्चिम बंगाल की आठ-आठ, ओडिशा की छह और झारखंड की चार, सीटों पर मतदान होगा। छठे चरण के लिए 25 मई रविवार को वोटिंग कराई जाएगी। मतगणना सभी सातों चरणों की एक साथ यानी 4 जून परिणाम आएगा।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

Next Post
झंझारपुर में  बोले शाह :’विपक्षी गठबंधन जीतता है तो जनता सोचे PM कौन बनेगा’, I.N.D.I.A पर  वार – लाइव अपडेट

झंझारपुर में बोले शाह :'विपक्षी गठबंधन जीतता है तो जनता सोचे PM कौन बनेगा', I.N.D.I.A पर वार - लाइव अपडेट

अमित शाह का एडिटेड वीडियो वायरल, FIR दर्ज

अमित शाह का एडिटेड वीडियो वायरल, FIR दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend