ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

झंझारपुर में बोले शाह :’विपक्षी गठबंधन जीतता है तो जनता सोचे PM कौन बनेगा’, I.N.D.I.A पर वार – लाइव अपडेट

UB India News by UB India News
April 30, 2024
in बेगुसराय, भाजपा, मधुबनी
0
झंझारपुर में  बोले शाह :’विपक्षी गठबंधन जीतता है तो जनता सोचे PM कौन बनेगा’, I.N.D.I.A पर  वार – लाइव अपडेट
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बिहार दौरे पर रहेंगे। वे झंझारपुर और बेगूसराय में दो रैली करेंगे। शाह 8 दिन में दूसरी बार बिहार आ रहे हैं। इससे पहले उन्होंने कटिहार में सभा की थी।

झंझारपुर लाइव अपडेट्स :

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मधुबनी के झंझारपुर में सभा को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने जनता से पूछा कि आप लोग बताइए लालू, राहुल, ममता प्रधानमंत्री बनने लायक हैं। अगर गलती से आप लोगों ने इनकी सरकार बना दी तो ये एक-एक साल के पीएम रहेंगे। यही इनके बीच डील हुई है।

RELATED POSTS

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पटना में बनेगा भव्य पार्क…………….

शिक्षकों पर AI आधारित निगरानी, बाहर जाने पर कटेगी हाजिरी ………………..

शाह ने कहा कि लालू जी ने चारा, शिक्षा, रेलवे भूमि में भी घोटाला किया। लालू का एक मात्र लक्ष्य अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनना है। सोनिया गांधी का एक मात्र लक्ष्य अपने बेटे को पीएम बनाना है। इन लोगों के पास ना नेता है, ना विजन। जनता की भलाई सिर्फ नरेन्द्र मोदी कर सकते हैं।

शाह ने कहा कि इंडी गठबंधन के सभी नेताओं को राम मंदिर बुलाया गया, लेकिन गंदी राजनीति के लिए वो लोग नहीं आए। देश की जनता इसका जवाब देगी।

उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर यहीं से विधायक रहे हैं। लालू और उनकी कंपनी ने कर्पूरी ठाकुर को सम्मान नहीं दिया। हमारी सरकार ने उन्हें भारत रत्न दिया।

शाह ने झंझारपुर की धरती से मिथिलांचल के लोगों को प्रणाम के साथ संबोधन शुरू किया। उन्होंने सीता माता को भी नमन किया।

गृहमंत्री बोले- लालू, सोनिया का एक लक्ष्य- बेटों को बढ़ाना

शाह ने कहा कि लालू जी ने चारा, शिक्षा, रेलवे भूमि में भी घोटाला किया। लालू का एक मात्र लक्ष्य अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनना है। सोनिया गांधी का एक मात्र लक्ष्य अपने बेटे को पीएम बनाना है। इन लोगों के पास ना नेता है, ना विजन। जनता की भलाई सिर्फ नरेन्द्र मोदी कर सकते हैं।

शाह बोले- मोदी सरकार ने मखाना को जीआई टैग दिया

मोदी सरकार ने मखाना को जीआई टैग दिया। कांग्रेस पार्टी पिछड़ा वर्ग की घोर विरोधी है। भाजपा ने पिछड़ा वर्ग से आने वाले मोदी जो को आगे किया। एनडीए में 27 फीसदी पिछड़ा वर्ग के नेता हैं। मधुबनी में देश का सबसे लंबा ओवर ब्रिज बनने जा रहा है। शाह ने कहा कि गरीबी की कमाई का पैसा जिसने लूटा है सबको सजा मिलेगी।

शाह बोले- ये एक-एक साल पीएम बनेंगे

शाह ने कहा कि लालू यादव, ममता बनर्जी, राहुल गांधी देश नहीं चला सकते। अगर इंडिया गठबंधन की सरकार आई तो सभी एक-एक साल पीएम बनेंगे और कुछ बचा तो राहुल बाबा बनेंगे।

ऐसे देश नहीं चलता: शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘इस देश ने तीन दशक तक अस्थिरता की कीमत चुकाई है। तीन दशक तक अस्थिर सरकार चली, निर्बल प्रधानमंत्री चले। 10 साल से देश को एक मजबूत नेतृत्व मिला है, स्थिरता मिली है। INDI गठबंधन अगर ये कहता है कि एक साल शरद पवार, एक साल ममता बनर्जी, एक साल एम के स्टालिन और कुछ बचेगा तो राहुल गांधी प्रधानमंत्री बन जाएंगे। इस तरह से देश नहीं चलता है। मैं देश की जनता को मनपूर्वक अपील करना चाहता हूं कि कोई संभावना है ही नहीं लेकिन अगर INDI गठबंधन को बहुमत मिलता है तो देश की जनता जरूर सोचे इसका प्रधानमंत्री कौन बनेगा?’

शाह बोले- लालू ने कर्पूरी ठाकुर का सम्मान नहीं किया

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मधुबनी के झंझारपुर में सभा को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने झंझारपुर की धरती से मिथिलांचल के लोगों को प्रणाम के साथ संबोधन शुरू किया। शाह ने सीता माता को भी नमन किया। शाह ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर यहीं से विधायक रहे हैं। लालू और उनकी कंपनी ने कर्पूरी ठाकुर को सम्मान नहीं दिया। हमारी सरकार ने उन्हें भारत रत्न दिया।

 

 

अमित शाह आज 11 बजे दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से 11.45 बजे हेलिकॉप्टर से वो झंझारपुर पहुंचेंगे और लक्ष्मी नारायण दुर्गा मंदिर मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 12.45 बजे वो यहां से रवाना होंगे।

गिरिराज सिंह के लिए बेगूसराय में करेंगे सभा

अमित शाह झंझारपुर में जनसभा को संबोधित करने के बाद बीजेपी के फायर ब्रॉन्ड नेता गिरिराज सिंह के पक्ष में बेगूसराय में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। वे 1.30 बजे जीडी कॉलेज में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे।

कटिहार में महागठबंधन पर साधा था निशाना

कटिहार में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने अपने 16 मिनट के भाषण दिया था। मंच से शाह ने लालू यादव और इंडी गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा था कि पीएम ने परिवारवाद खत्म किया। देश को सुरक्षित किया, आतंक को खत्म किया।

इंडी गठबंधन के लोग कहते हैं बिहार-राजस्थान को कश्मीर से क्या मतलब। कश्मीर हमारा है। लालू की लालटेन और पंजे के साथ जाएंगे तो अत्याचार, दंगा मिलेगा। कमल के साथ आएंगे तो डबल इंजन की सरकार खुशहाली आएगी।

शाह ने कहा था कि इंडी गठबंधन वाले बिहार को लालटेन युग में ले जाना चाहते हैं। जबकि नीतीश जी ने घर-घर बिजली पहुंचाई। वहीं सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में पहले कांग्रेस का राज फिर 15 साल पति-पत्नी का राज।

दो बार इनलोगों को हमने मौका भी दिया, लेकिन गड़बड़ किए तो हटा दिया। बीजेपी के साथ मेरा साथ 1995 से है। अब बिहार में सिर्फ काम हो रहा है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पटना में बनेगा भव्य पार्क…………….

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पटना में बनेगा भव्य पार्क…………….

by UB India News
June 23, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि...

शिक्षकों पर AI आधारित निगरानी, बाहर जाने पर कटेगी हाजिरी ………………..

शिक्षकों पर AI आधारित निगरानी, बाहर जाने पर कटेगी हाजिरी ………………..

by UB India News
June 20, 2026
0

बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री व भाजपा के कद्दावर नेता मिथिलेश तिवारी ने शिक्षकों का आह्वान किया कि वे अपने...

बिहार में बाबा-दादा ही अपराधी बन गए हैं………………

बिहार में बाबा-दादा ही अपराधी बन गए हैं………………

by UB India News
June 18, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने...

वटवृक्ष के नीचे बाबा की साधना!

वटवृक्ष के नीचे बाबा की साधना!

by UB India News
June 16, 2026
0

बिहार और देश की राजनीति में लंबे समय तक बड़ा रसूख रखने वाले भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अश्विनी...

इतने मौके मिलने के बाद भी क्यों फेल हुए उपेंद्र कुशवाहा?

इतने मौके मिलने के बाद भी क्यों फेल हुए उपेंद्र कुशवाहा?

by UB India News
June 9, 2026
0

एक कहावत है एक मयान में दो तलवार नहीं रखे जाते। बिहार की सियासी राजनीति में इन दिनों राज्य के...

Next Post
अमित शाह का एडिटेड वीडियो वायरल, FIR दर्ज

अमित शाह का एडिटेड वीडियो वायरल, FIR दर्ज

भारतीय शेयर बाजारों का नया रिकॉर्ड, नई ऊंचाई पर पहुंचा Sensex और निफ्टी

शेयर बाजार की शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 74,000 तो निफ्टी 22500 के पास हुआ ओपन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend