ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ठीक ही कह ही रहे हैं तेजस्वी यादव…….

UB India News by UB India News
April 27, 2024
in पटना, भाजपा
0
ठीक ही कह ही रहे हैं तेजस्वी यादव…….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पूर्णिया इस बार बिहार की सबसे हॉट सीट बनी हुई है. इस सीट से निर्दलीय चुनाव लड़े रहे पप्पू यादव काफी सुर्खियों में रहे. इसके साथ ही इस सीट को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान का काफी चर्चा में है. इस पर बीजेपी सांसद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ता तो नारा ही लगा रहे हैं कि अबकी बार 400 के पार और तेजस्वी यादव पूर्णिया में जाकर ठीक ही कह ही रहे हैं ‘इंडिया’ को नहीं दें तो एनडीए को वोट दे दीजिए. पूर्णिया में वो खुद कह रहे हैं. नर्वस कौन है? ये जनता देख रही है.

तेजस्वी यादव ने दिया था ये बयान

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में बिहार की पांच सीटों पर शुक्रवार को मतदान हुआ. इनमें पूर्णिया में भी वोटिंग हुई. वहीं, यहां चुनावी प्रचार करते हुए एक रैली में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा था कि ‘आप इंडिया गठबंधन को चुनिए. अगर आप इंडिया गठबंधन की बीमा भारती को नहीं चुनते हैं, तो आप एनडीए को चुनो’

#WATCH तेजस्वी यादव ने पूर्णिया में जाकर कह दिया कि पूर्णिया में INDIA गठबंधन को वोट नहीं दें तो NDA को वोट दे दें…: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बेगुसराय pic.twitter.com/LMrFAKYs9R

— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 27, 2024

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी के बयान पर कहा, ‘ये कांग्रेस का दुर्भाग्य है कि राहुल गांधी जैसे नेता कांग्रेस पार्टी में है। जिन्हें खुद ही समझ नहीं आता कि वे क्या बोल रहे हैं तो लोग उसे क्या समझेंगे… कांग्रेस पार्टी एक तरह से नेता विहीन पार्टी है।’

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी के बयान पर कहा, “ये कांग्रेस का दुर्भाग्य है कि राहुल गांधी जैसे नेता कांग्रेस पार्टी में है। जिन्हें खुद ही समझ नहीं आता कि वे क्या बोल रहे हैं तो लोग उसे क्या समझेंगे… कांग्रेस पार्टी एक तरह से नेता विहीन पार्टी है।”।’

पूर्णिया में है दिलचस्प मुकाबला

हालांकि चुनाव से पहले तेजस्वी यादव ने पूर्णिया सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई मुद्दों पर जवाब दिया था. इस दौरान तेजस्वी यादव ने अपने बयान पर भी सफाई दी थी. उन्होंने कहा था कि ‘हमने यह कहा था कि संविधान को बचाना है तो इंडिया को वोट करें, अन्यथा एनडीए चुनाव जीत गई तो संविधान खतरे में पड़ जाएगा. हमारे देश में सभी को चुनाव लड़ने का अधिकार है. कोई भी व्यक्ति कहीं से भी चुनाव लड़ सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि पप्पू यादव इससे पहले भी कई चुनाव लड़ चुके हैं, क्या हश्र हुआ है, सबको पता है.’

बता दें कि बिहार में दूसरे चरण के चुनाव में पूर्णिया सीट सबसे चर्चा में रही. यहां मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है. पूर्णिया में जदयू के संतोष कुशवाहा और राजद की बीमा भारती के साथ पप्पू यादव के बीच कांटे की टक्कर है. पप्पू यादव ने निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरकर मुकाबला रोचक बना दिया है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

भोजपुर में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात करने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय...

Next Post
90 के दशक वाला जिन्न निकलेगा……..

90 के दशक वाला जिन्न निकलेगा........

पूर्णिया में इस बार जाति के ठेकेदार भी खा जाएंगे गच्चा…..

पूर्णिया में इस बार जाति के ठेकेदार भी खा जाएंगे गच्चा.....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend