ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पूर्णिया में इस बार जाति के ठेकेदार भी खा जाएंगे गच्चा…..

UB India News by UB India News
April 27, 2024
in पूर्णिया, बिहार
0
पूर्णिया में इस बार जाति के ठेकेदार भी खा जाएंगे गच्चा…..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में दूसरे चरण का मतदान समाप्त हो चुका है। इस चरण में सबसे चर्चित सीट कोई रही तो वह है पूर्णिया की लोकसभा सीट जहां वोटरों का अलग अंदाज दिखा। यहां वोटर कोई राम-राम तो कोई प्रणाम करता दिखा। अब अंतिम परिणाम से ही पता चल पाएगा कि वोटरों ने किसके पक्ष में मतदान किया है।

आसमान से बरस रही आग के बीच भी चुनावी महापर्व का रंग कतई फीका नहीं रहा। तमाम आशंकाओं को झुठलाते हुए मतदाताओं ने पूरे मन से इवीएम का बटन दबाया और

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

इसका भरपूर आनंद भी लिया। युवा, बुजुर्ग, महिलाएं सहित अन्य लोगों ने बढ़-चढ़कर मतदान में भाग लिया। शहर से लेकर गांव तक चुनावी महापर्व का रंग पूरी तरह अनूठा रहा। कड़ाके की धूप के बावजूद छांव में मतदाताओं की चौकड़ी जमी रही और लोग मतदान केंद्र से बाहर आने वाले से उनका वोट किधर गया, यह जानने को भी उत्सुक रहे।

जिस बूथ पर फाइट कड़ा था, वहां इस पर ज्यादा आनंद भी था। अच्छी बात थी कि माहौल में कहीं तल्खी नहीं थी। बात इशारों में हो रही थी। राम-राम या फिर प्रणाम कह, मुस्कराते हुए लोग निकल जाते थे। यह जरुर था कि लालटेन वाला संकेत कम मिल रहा था।

पप्पू यादव और एनडीए की तरफ लग रहा था संकेत
समझने वाले हर बात को समझ जाते थे। राम-राम का सामान्य अर्थ पीएम मोदी व एनडीए से था। राम-राम का एक दूसरा अर्थ भी निकल रहा था। जिनको वे वोट करते आ रहे थे या जिनके समर्थक थे, उन्हें राम-राम कह दिए हैं और वोट किसी और में कर दिया है। दूसरी तरफ प्रणाम से सामान्य अर्थ था कि वोट निर्दलीय राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव (Pappu Yadav) के तरफ गया है।

पप्पू यादव ने अपने चुनावी अभियान की शुरुआत प्रणाम पूर्णिया से किया था। चौकड़ी में इसका भी एक अन्य अर्थ निकल रहा था कि प्रणाम को प्रणाम करने की बात कह रहा था, इसका मतलब वोट दूसरे को दिया है। इस बीच सामान्य बात यह रही कि लालटेन वाले संकेत कम स्थानों पर ही मिले। पूर्णिया सिटी के बूथ पर वोट डालने पहुंचे युवा आदित सहनी ने कहा कि इधर तो लालटेन तो बस भुक-भुक कर रहा है। इधर इक्के-दुक्के वोट ही लालटेन में पड़े हैं। लड़ाई आमने-सामने की हो गई है।

क्या कहा वोटरों ने
मधुबनी बाजार में वोट डालकर निकले 70 वर्षीय रमेश यादव, आपका वोट किधर गया के जबाब में कहा कि अबकी दिल की बात दिल ही जाने वाली स्थिति है। यह तय है कि लड़ाई अबकी आर-पार की हो गई है। इस बार के चुनाव में जाति के ठेकेदार भी गच्चा खा जाएंगे। मुकाबला दिलचस्प होगा। सिपाही टोला के जगदंबा स्कूल में लाठी टेक वोट डालने पहुंची विंदेश्वरी देवी को इस बात की खुशी थी कि अपना वोट पसंदीदा उम्मीदवार को दे दिया।

80 वर्षीय बिंदेश्वरी देवी ने कहा कि उनको पसंदीदा छाप नहीं मिल रहा था, उसने वहां मौजूद एक मतदान कर्मी से ही छाप वाला नंबर पूछ लिया। उन्होंने कहा कि वोट उसने किधर दिया, यह अपने घर में भी नहीं बताएगी। पूर्णिया के चिमनी बाजार में लगभग नौ बजे मतदान केंद्र के आसपास वृक्ष की छांव में जमे युवाओं की टोली में अलग ही उत्साह था। उनका कहना था कि परिणाम जो लेकिन ज्यादा से ज्यादा लोग वोट करें, इस प्रयास में वे लोग जुटे हुए हैं। सलाम ने कहा कि अबकी पूर्णिया एक नया इतिहास बनाएगा।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

भोजपुर में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात करने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय...

Next Post
बिहार में एनडीए सरकार ने जितनी नौकरियां 17 साल में नहीं दी, उतनी मैंने 17 महीने में दी : तेजस्वी यादव

'देख रहे हो ना विनोद...'

5 साल तक टोपी पहन कर सनातन का विरोध करते रहे अब चुनाव के समय याद आया…’………

5 साल तक टोपी पहन कर सनातन का विरोध करते रहे अब चुनाव के समय याद आया...'.........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend