ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

5 साल तक टोपी पहन कर सनातन का विरोध करते रहे अब चुनाव के समय याद आया…’………

UB India News by UB India News
April 27, 2024
in पटना, भाजपा
0
5 साल तक टोपी पहन कर सनातन का विरोध करते रहे अब चुनाव के समय याद आया…’………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन ने शुक्रवार (26 अप्रैल) को लालू परिवार और मीसा भारती के जरिए खुद को सनातनी बताने पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि लालू परिवार को चुनाव के समय सनातन धर्म याद आ रहा है. लालू परिवार उस समय क्यों चुप था, जब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बेटे सनातन धर्म पर ओछी टिप्पणी और अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे.

नितिन नवीन का लालू परिवार पर निशाना 

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

बीजेपी नेता और मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि “पूरा लालू परिवार क्यों चुप था, जब खुद राजद कोटे के मंत्री ने सनातन, राम और रामायण पर अपशब्द बोला था. राम मंदिर का विरोध लालू परिवार ने हमेशा किया है. लालू परिवार 5 साल तक टोपी पहन कर सनातन का विरोध करते रहे. आज वोट लेने के समय खुद को सनातनी बता रहे हैं”

तेजस्वी प्रसाद यादव के चुनावी सभा पर निशाना साधते हुए नितिन नवीन ने कहा कि तेजस्वी अपनी चुनावी सभा में सिर्फ नौकरी देने की बात कर रहे हैं जो उन्होंने दिया नहीं है. उनके मंत्री तो दो महीने तक घर में थे. नौकरी देने का काम बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया है, जिसकी शुरुआत एनडीए सरकार के समय में हुई थी. तेजस्वी प्रसाद यादव लाख चुनावी सभा कर लें, लेकिन जनता उन्हें गंभीरता से नहीं ले रही है.

लालू यादव के घर सत्यनारायण भगवान की पूजा

दरअसल बीते दिनों चुनाव प्रचार के दौरान मीसा भारती ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा था कि हम भी सनातनी है, हमारे यहां भी सुबह शाम पूजा होती है. अभी हमारी व्यस्थता है, उसके बाद हम राम मंदिर के दर्शन के लिए जाएंगे. राम सबके हैं और सबके मन में बसते हैं. इसके अलावा लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी दोनों बेटियों की कामयाबी के लिए लालू परिवार सत्यनारायण भगवान की पूजा अर्चना में जुटा है. इसे लेकर ही  नितिन नवीन ने लालू परिवार पर निशाना साधा है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

भोजपुर में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात करने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय...

Next Post
VVPAT वेरिफिकेशन पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

EVM पर फैसला चुनाव प्रक्रिया में लोगों के भरोसे को और पुख्ता करेगा

स्त्रीधन, लालच और पति के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक क्या है फैसला?

स्त्रीधन, लालच और पति के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक क्या है फैसला?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend