ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

देश में दो चरणों में 190 सीटों पर वोटिंग समाप्त , कम वोटिंग ने उलझाया, 35% सीटों के प्रत्याशियों के भाग्य EVM में बंद

UB India News by UB India News
April 28, 2024
in loakshbha 24, खास खबर, ब्लॉग
0
दूसरे चरण के चुनाव से ठीक पहले गूंजे नए मुद्दों पर बीजेपी – कांग्रेस आमने सामने
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश में दो चरणों में 190 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है। यानी कुल 543 में 35% सीटों के प्रत्याशियों के भाग्य EVM में बंद हो चुके हैं। इन दो चरणों में कम वोटिंग ने सियासी दलों के साथ वोटर्स को भी भ्रमित कर दिया है।

चुनाव प्रचार भी पीक पर पहुंच गया है। सियासी दल एक-दूसरे को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसे में देश के पांच हिस्सों में चुनावी तस्वीर हर रोज बदल रही है। महाराष्ट्र और कर्नाटक की लड़ाई सबसे रोचक है।

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कम वोटिंग ने उलझाया, बड़े चेहरों से चुनाव में जान आई
80 सीटों वाले यूपी की 16 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है। 7 मई 10 सीटों पर वोटिंग के साथ पश्चिमी यूपी कवर हो जाएगा। दो चरणों में हुई कम वोटिंग के असर को भांपने के लिए सियासी पार्टियां सीटों के उतार-चढ़ाव का आकलन कर रही हैं।

बीते चुनावों का वोटिंग ट्रेंड देखें तो क्षेत्र में भाजपा-रालोद गठबंधन की सपा-कांग्रेस पर बढ़त है। हालांकि यहां राजपूतों की नाराजगी एनडीए की मुश्किलें बढ़ा सकती है। सपा सुप्रीमो अखिलेश के कन्नौज से उतरने व अमेठी-रायबरेली से राहुल-प्रियंका के नाम की चर्चा से सियासी ग्राफ में उछाल देखा जा रहा है।

उधर, दिल्ली की धारा से विपरीत बहने वाले पंजाब में भाजपा, आप, अकाली व कांग्रेस अकेले लड़ रही हैं। सभी 13 सीटों पर कांटे की जंग है। भाजपा ने दूसरे दल से आए 6 लोगों को उतार मुकाबले को रोचक बना दिया है।

हरियाणा में कांग्रेस ने 8 सीटों पर सधे प्रत्याशी घोषित कर भाजपा को चुनौती दी है। इनमें ब्राह्मण, पंजाबी, गुर्जर, ओबीसी, अहीर, एससी व जाट हैं।

भाजपा के सामने अपना दक्षिणी दुर्ग बचाने की चुनौती
तमिलनाडु की सभी 39 सीटों का भविष्य ईवीएम में कैद हो चुका है। भाजपा 3-4 सीटों पर इंडिया ब्लॉक को टक्कर दे रही है। आंध्र में लड़ाई वाईएसआरसीपी प्रमुख जगन मोहन रेड्‌डी व टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के बीच चली आ रही अदावत पर शिफ्ट हो चुकी है।

राजधानी को अमरावती से बाहर ले जाना, पूर्व सांसद वाईएस रेड्‌डी की हत्या, जगन पर हमले यहां बड़े चुनावी मुद्दे हैं। यहां फिल्में भी सियासी मुद्दों पर बन रही हैं। तेलंगाना में कांग्रेस का ग्राफ ऊपर नजर आ रहा है और उसे भाजपा से कड़ी टक्कर मिल रही है। यहां बीआरएस तीसरे नंबर पर खिसकती दिख रही है।

कर्नाटक में 28 में से 14 सीटों पर मतदान हो चुका है। बीते राज्य चुनाव में 60% वोट पाकर कांग्रेस सत्ता में आई थी। 2019 में 28 में से 25 सीट जीतने वाली भाजपा ने अपना दक्षिणी गढ़ बचाने के लिए जेडीएस से हाथ मिलाया है।

2008 से यहां का ट्रेंड कहता है कि राज्य चुनाव नतीजों के बाद हुए आम चुनाव में भाजपा का ग्राफ हमेशा बढ़ा है, चाहे नतीजे जो भी रहे हों।

द. भारत; 5 राज्य, 1 केंद्रशासित, 130 सीटें तमिलनाडु (39), कर्नाटक (28), आंध्र प्रदेश (25), केरल (20), तेलंगाना (17) और पुद्दुचेरी (1)

महाराष्ट्र में ​इंडिया को बूस्ट बाकी में एनडीए बढ़त पर
2019 में प. भारत में एनडीए ने दमदार प्रदर्शन किया था। इस बार 48 सीटों वाला महाराष्ट्र “अबूझ’ है। यहां 5 चरणों में वोट पड़ने हैं। यहां क्षेत्रीय दल शिवसेना-एनसीपी के टूटे हुए गुट एनडीए व इंडिया में हैं।

बहुत कुछ इस पर निर्भर करेगा कि इनके परंपरागत वोटर्स किस तरफ जाते हैं। इस बीच, एक बदलाव ने एनडीए की मुश्किल बढ़ा दी है। दलित नेता प्रकाश आंबेडकर की वीबीए ने इंडिया ब्लॉक को समर्थन दिया है। 2019 में 7% वोट के साथ पार्टी एक सीट पर दूसरे व 39 सीटों पर तीसरे नंबर पर रही थी।

14 सीटों पर 8 से 25% वोट मिले थे। दूसरी तरफ, राजस्थान में शुक्रवार को 13 सीटों पर वोटिंग के साथ मतदान प्रक्रिया पूरी हो गई। अगर कांग्रेस राज्य चुनाव का प्रदर्शन दोहारती है और गठबंधन दल आरएलपी-बीटीपी के वोट ट्रांसफर कराने में सफल रहती है तो 3-4 सीटों पर टक्कर दे सकती है।

वहीं, बाड़मेर में निर्दलीय प्रत्याशी रवींद्र भाटी ने भाजपा की परेशानी बढ़ा दी है। गुजरात में 7 मई को 25 सीटों पर वोट पड़ेंगे। भाजपा ने सूरत सीट निर्विरोध जीतकर मनौवैज्ञानिक बढ़त बना ली है।

प. भारत; 4 राज्य, 101 सीटें महाराष्ट्र (48), गुजरात (26), राजस्थान (25) और गोवा (2)

भाजपा के आक्रामक प्रचार से विपक्ष बैकफुट पर…
प. बंगाल में अब कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले से 26 हजार शिक्षक व गैर-शिक्षण कर्मचारियों की नौकरियां खत्म होना सबसे बड़ा मुद्दा है। टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी फैसले को गैर-कानूनी बताते हुए सुुप्रीम कोर्ट पहुंच गई हैं। फिलहाल, संदेशखाली, सीएए व भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भाजपा की घेरेबंदी से टीएमसी बैकफुट पर है।

वहीं, बिहार में मुस्लिम बहुल सीमांचल व भागलपुर की 5 सीटों पर वोटिंग हुई। यहां पूर्णिया सीट पर पप्पू यादव के निर्दलीय उतरने से इंडिया ब्लॉक आंतरिक संघर्ष से जूझ रहा है। किशनगंज में एआईएमआईएम से चुनौती है।

उधर, ओडिशा में 13 मई को 4 लोकसभा सीटों से शुरुआत होगी। बड़ी ताकत बनकर उभर रही भाजपा को रोकने के लिए सीएम नवीन पटनायक परंपरागत हिंजी सीट के अलावा पश्चिमी हिस्से की कांटाभंजी सीट से विस चुनाव भी लड़ रहे हैं, जहां भाजपा का ग्राफ ऊपर है।

2000 से राज्य में सत्तारुढ़ बीजद ने लोकसभा में 38% टिकट दूसरे दल के नेता को दिए हैं।

पूर्वी भारत; 12 राज्य, 141 सीटें बंगाल (42), बिहार (40), ओडिशा (21), झारखंड (14), असम (14), अरुणाचल (2), मणिपुर (2), मेघालय (2), मिजोरम (1), नगालैंड (1), सिक्किम (1) व त्रिपुरा (1)

कांग्रेस साख और अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रही
मध्यप्रदेश की 29 में से 12 सीटों पर मतदान हो चुका है। तीसरे चरण में 9 सीटों पर वोटिंग होगी। बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और वर्कर्स को पार्टी में लाकर भाजपा ने इस चुनाव को विपक्षविहीन बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

भाजपा ने पूरी लड़ाई जीत का मार्जिन बढ़ाने और बीते चुनाव में कांग्रेस के हिस्से आई छिंदवाड़ा को जीतने में लगाई है। हालांकि कांग्रेस जातीय समीकरण और आदिवासी वोट पर फोकस करके कुछ सीटों पर भाजपा को कड़ी टक्कर देती दिख रही है।

पहले चरण में छिंदवाड़ा, मंडला और सीधी में नजदीकी लड़ाई है। दूसरे चरण में सतना, आने वाले चरणों में मुरैना व राजगढ़ में कांग्रेस भाजपा को टक्कर देती नजर आ रही है। बीते चुनाव में भाजपा ने 60 फीसदी से अधिक वोट हासिल किए थे।

उधर, छत्तीसगढ़ में 11 में से 4 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है। बीते चुनाव के आंकड़े देखें तो भाजपा का पल्ला भारी है। इस बार कांग्रेस स्थानीय मुद्दे, 5 गारंटी और चेहरे के दम पर अपनी साख बचाने में लगी हुई है। भाजपा के गढ़ राजनांदगांव में कांग्रेस ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर दांव खेला है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

by UB India News
July 27, 2026
0

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। इससे...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

Next Post
सीमांचल से पीएम ने चला हिंदू ध्रुवीकरण का दांव, विपक्ष के नैरेटिव को उन्हीं के स्टाइल में पीएम ने बदला है

सीमांचल से पीएम ने चला हिंदू ध्रुवीकरण का दांव, विपक्ष के नैरेटिव को उन्हीं के स्टाइल में पीएम ने बदला है

बांका में 11 बजे तक 18% वोटिंग…

बिहार में दूसरे चरण में 58.58% मतदान,कटिहार में सबसे अधिक वोटिंग, 3 सीटों पर सीधा तो 2 पर त्रिकोणीय मुकाबला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend