ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में दूसरे चरण में 58.58% मतदान,कटिहार में सबसे अधिक वोटिंग, 3 सीटों पर सीधा तो 2 पर त्रिकोणीय मुकाबला

UB India News by UB India News
April 28, 2024
in खास खबर, बिहार
0
बांका में 11 बजे तक 18% वोटिंग…
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए शुक्रवार को वोटिंग खत्म हो गई। इस चरण में 5 लोकसभा क्षेत्र किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका में मतदान कराया गया। बिहार में शाम 6 बजे तक 5 सीटों के लिए कुल 58.58 प्रतिशत वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा कटिहार में 64.60 फीसदी वोट पड़े हैं। वहीं, सबसे कम भागलपुर में 51 प्रतिशत मतदान हुआ है।

पहले फेज में कम वोटिंग के बाद दूसरे चरण में वोटर्स में उत्साह दिखा। लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में 48.23 प्रतिशत ही मतदान हुआ था, जो कि मौजूदा चरण से 10 फीसदी कम था।

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

50 उम्मीदवारों के भाग्य ईवीएम में कैद

आज के चुनाव में कुल 50 उम्मीदवारों (47 पुरुष और 3 महिला) के भाग्य ईवीएम में कैद हो गया है। इस फेज में 3 सीटों पर सीधा तो दो (किशनगंज और पूर्णिया में) पर त्रिकोणीय मुकाबला देखा जा रहा है।

दूसरे चरण के चुनाव के लिए मतदाताओं को किया गया जागरूक

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवास ने बताया कि वोटिंग कास्ट के कई कारण रहे हैं। हमलोगों ने ट्रांसपोर्ट दिया, घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक किया। घूप से बचने के छाया की व्यवस्था, मेडिकल किट की व्यवस्था की गई। ओवर ऑल करीब 60 फीसदी वोटिंग हुई है। वोटिंग परसेंट बढ़ाने के लिए हम लोगों ने प्रयास किया है और आगे भी एक्सपेरिमेंट करते रहेंगे।

शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ चुनाव

एडीजी जेएस गंगवार ने कहा कि बिहार में दूसरे चरण के लिए मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। किशनगंज में 20, कटिहार में 31, पूर्णिया में 29 और भागलपुर में 46 लोगों को डिटेन किया गया। मतदान केंद्रों से अप्रिय घटना और झगड़े की सूचना नहीं है। बहिष्कार वाले मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग नहीं करवाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि बांका के बेलहर और कटोरिया में 102 मतदान केंद्र और 146 मतदान केंद्रों पर 4 बजे तक मतदान हुआ। बाकी सभी मतदान केंद्र पर शाम 6 बजे तक वोटिंग हुई। स्वच्छ और शांतिपूर्ण मतदान करने के लिए इस पेज में लगभग 42 हजार सुरक्षाकर्मी और 18 गृह रक्षा बल तैनात किए गए थे।

बिहार में दूसरे चरण की वोटिंग शांतिपूर्ण तरीके संपन्न करा ली गई है। चुनाव आयोग की तमाम कोशिशों के बाद भी वोटिंग पर्सेंटेज दूसरे चरण मे भी हांफते नजर आया। 2019 की तुलना में इस बार पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, भागलपुर और बांका सभी जगहों पर कम वोटिंग हुई। हालांकि, फर्स्ट फेज की तुलना में वोटिंग पर्सेंटेज का ग्राफ जरूर ऊपर गया है।

ओवर ऑल वोटिंग पर्सेंटेज को देखे सेकेंड फेज में 58.71 फीसदी की वोटिंग हुई है, जो 2019 की तुलना में 4.31% फीसदी कम है। सेकेंड फेज में सबसे ज्यादा वोटिंग कटिहार में 64.60 फीसदी हुई है, जो 2019 की तुलना में लगभग 3 फीसदी कम है। पिछले चुनाव में यहां 67.62 फीसदी की वोटिंग हुई थी।

वहीं, इस बार सबसे कम 51 फीसदी की वोटिंग भागलपुर में हुई है। जो पिछले चुनाव की तुलना में 6.17 फीसदी कम है। इसके अलावा किशनगंज में 64 फीसदी वोटिंग हुई है जो पिछले चुनाव की तुलना में 2.35 फीसदी कम है।

पूर्णिया में भी इस बार वोटिंग पर्सेंटेज का गैप देखने को मिला है। यहां इस बार 59.94 फीसदी की वोटिंग हुई है, जो पिछले चुनाव की तुलना में 5.34 फीसदी कम है। 2019 के चुनाव में यहां 65.37 फीसदी की वोटिंग हुई थी। वहीं, बांका में इस बार 4.60 फीसदी का गैप रहा है। इस बार यहां 54 फीसदी वोटिंग हुई है, जबकि पिछले चुनाव में यहां 58.60 फीसदी की वोटिंग हुई थी।

बांका के चांदन बूथ ओर 105 वर्ष की मनका देवी को वोटिंग बूथ तक ले जाते अर्धसैनिक बल के जवान।
बांका के चांदन बूथ ओर 105 वर्ष की मनका देवी को वोटिंग बूथ तक ले जाते अर्धसैनिक बल के जवान।

सबसे पहले दो पॉइंट में समझिए सीमांचल में वोटिंग पर्सेंटेज गिरने के कारण

पलायन ने बिगाड़ा वोटिंग का ग्राफ

वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण बागी कहते हैं कि बिहार में सीमांचल हमेशा से हाई वोटिंग पर्सेंटेज वाला क्षेत्र रहा है। मुस्लिम बहुल इलाका होने के कारण हमेशा यहां अग्रेसिव वोटिंग होते रही है। लेकिन, यहां पलायन एक बड़ी समस्या है। बड़ी संख्या में युवा काम की तलाश में यहां से दूसरे राज्यों में पलायन कर जाते हैं।

वोटिंग पर्सेंटेज गिरने का एक बड़ा कारण ये हो सकता है। यहां के स्थानीय लोगों की भी माने तो 30-40 साल की आयु के अधिकांश लोग काम की तलाश में बाहर निकले हुए हैं। ऐसे में इसका असर तो वोटिंग पर पड़ना ही था।

गर्म हवा और बूथों पर अव्यवस्था से लोगों में निराशा

चुनाव आयोग की तरफ से लगातार ये दावा किया जा रहा है कि वोटिंग पर्सेटेज बढ़ाने के लिए कई तरह की कवायदें की जा रही हैं, लेकिन ये केवल पटना में बयान तक ही सीमित रहता हुआ दिखाई दे रहा है। किशनगंज में बूथों पर कई तरह की लापरवाही देखने को मिली। यहां कई बूथों पर वोटर्स को धूप से बचने के लिए किसी तरह के कोई इंतजामात नहीं किए गए थे।

कई बूथ पर तो पीने का पानी भी नहीं था। ऊपर से गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को बूथ पर जाने से रोका। वोटिंग पर्सेटेज में गिरावट को इसे भी बड़ा कारण माना जा रहा है।

पूर्णिया में कम वोटिंग का पप्पू को मिल सकता है लाभ

पूर्णिया में त्रिकोणीय मुकाबला था। यहां जदयू के संतोष कुशवाहा और राजद की बीमा भारती के साथ निर्दलीय पप्पू यादव मैदान में हैं। पॉलिटिकल एक्सपर्ट सुरुर अहमद कहते हैं कि जदयू के संतोष कुशवाहा भी यहां एक ताकतवर उम्मीदवार हैं। 2014 के मोदी लहर में जदयू जो दो सीट जीतने में कामयाब रही थी, उसमें पूर्णिया भी एक है। दूसरी तरफ पप्पू यादव इस चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दिए हैं।

तेजस्वी यादव भी बीमा भारती के लिए आखिरी तीन दिनों तक यहां कैंप किए थे, लेकिन वोटर्स टर्न आउट उस उम्मीद के मुताबिक नहीं हुआ, जैसी संभावना जताई जा रही थी। बड़ी संख्या में शहरी वोटर्स वोट डालने निकले ही नहीं हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छी-खासी वोटिंग हुई है। इसका सीधा फायदा निर्दलीय पप्पू यादव को मिल सकता है, जबकि एनडीए के प्रत्याशी संतोष कुशवाहा को नुकसान हो सकता है।

किशनगंज के त्रिकोणीय मुकाबले के बाद भी वोटर में नहीं दिखा जोश

किशनगंज में 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान कुल 67.62 फीसदी की वोटिंग हुई थी। इनमें 33.32 प्रतिशत वोट हासिल करके कांग्रेस के जावेद आजाद जीतने में सफल रहे थे। इस बार जदयू ने यहां अपना प्रत्याशी बदला था। आखिरी वक्त में AIMIM सदर असदुद्दीन ओवैसी ने भी अपने प्रत्याशी अख्तरुल ईमान के लिए कैंप किया था।

इन दोनों बदलावों का वोटिंग में बहुत ज्यादा असर दिखाई नहीं दिया। त्रिकोणीय मुकाबला होने के बाद भी यहां वोटिंग पर्सेंटेज लगभग 3 फीसदी गिर गई। ऐसे में माना जा रहा है कि कम वोटिंग पर्सेंटेज का लाभ एक बार फिर से यहां कांग्रेस प्रत्याशी को ही मिल सकता है।

कटिहार में शहरी वोटर्स में दिखी उदासीनता

कटिहार में इस बार जहां ग्रामीण वोटर्स ने बढ़-चढ़ कर मतदान में हिस्सा लिया तो शहरी वोटर्स की दिलचस्पी वोटिंग में कम दिखी। बड़ी संख्या मे शहरी क्षेत्र के मतदान केंद्र खाली दिखाई दिए। पिछले चुनाव का ग्राफ देखें तो यहां 67.62 फीसदी वोटिंग हुई थी। इनमें जदयू के दुलाल चंद गोस्वामी 50 फीसदी वोट लाकर विजयी हुए थे, जबकि कांग्रेस के तारिक अनवर लगभग 45 प्रतिशत वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे थे।

पॉलिटिकल एक्सपर्ट कहते हैं कि जिस तरीके से ग्रामीण क्षेत्रों में वोटिंग हुई है, इसका लाभ कांग्रेस प्रत्याशी तारिक अनवर को मिल सकता है। इसका सीधा नुकसान एनडीए प्रत्याशी को हो सकता है।

बांका और भागलपुर में कम वोटिंग एनडीए के लिए फायदेमंद

ऐसी संभावना जताई जा रही थी कि इस बार बांका और भागलपुर में वोटिंग का ग्राफ बढ़ेगा, लेकिन आखिरी वक्त में दोनों जगह पिछले साल की तुलना में इसमें भारी गिरावट देखने को मिली। भागलपुर में तो पिछले साल की तुलना में लगभग 7 फीसदी की कमी आई है, जबकि बांका में 4 फीसदी कम वोटिंग हुई है।

पॉलिटिकल एक्सपर्ट कहते हैं कि बांका में कम वोटिंग का फायदा जदयू के प्रत्याशी को मिल सकता है। यहां बड़ी संख्या में पुरुषों की अपेक्षा में महिला वोटर्स वोट करने निकली हैं। वहीं, भागलपुर में भी ऐसी संभावना जताई जा रही थी कि कांग्रेस की तरफ से अजीत शर्मा को कैंडिडेट बनाने के बाद बदलाव हो सकते हैं, लेकिन यहां भी कम वोटिंग पर्सेंटेज एनडीए कैंडिडेट के पक्ष में जा सकता है।

भागलपुर सीट पर 2019 की तुलना में वोटिंग प्रतिशत कम है। यहां अगर वोटिंग प्रतिशत ज्यादा होता तो एनडीए प्रत्याशी अजय मंडल को फायदा होता। वोटिंग प्रतिशत कम होने की वजह से महागठबंधन प्रत्याशी अजीत शर्मा को फायदा होगा। यहां के नाथनगर इलाके में एक बूथ पर घंटों ईवीएम खराब रही।

इसके बाद अधिकारियों ने उसे करीब दो घंटे बाद सही किया। इसका असर भी वोटिंग पर्सेंटेज पर पड़ा है। विकास नहीं होने को लेकर नवगछिया के सुल्तानगंज में वोट बहिष्कार किया गया। वहीं, हीट वेब की वजह से जिले में अलर्ट था। इस वजह से भी लोगों ने घर से निकलने में परहेज किया। दोपहर तक मतदान केंद्र में भीड़ नहीं देखी गई।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

Next Post
मणिपुर में कथित कुकी उग्रवादियों के हमले में CRPF के 2 जवान शहीद

मणिपुर में कथित कुकी उग्रवादियों के हमले में CRPF के 2 जवान शहीद

I.N.D.I.A अलायंस की रैली में अरविंद केजरीवाल का संदेश पढ़ेंगी सुनीता केजरीवाल

केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल आज से करेंगी AAP के लिए चुनाव प्रचार की शरुआत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend