ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पूर्णिया में सुबह 11 बजे तक 24.62% मतदान

UB India News by UB India News
April 27, 2024
in loakshbha 24, पूर्णिया, बिहार
0
पूर्णिया में सुबह 11 बजे तक 24.62% मतदान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज पूर्णिया संसदीय क्षेत्र में सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। बूथ पर पहुंचे लोगों ने कहा कि पहले मतदान करेंगे फिर जलपान। वहीं बूथ संख्या 118 पहुंचकर निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव ने मतदान किया।

मतदान के बाद पप्पू यादव ने कहा कि पूर्णिया पॉलिटिकल और कल्चरल इतिहास लिखेगा। पूर्णिया, सीमांचल कोसी और बिहार का इतिहास लिखेगा। चुनाव पूरे देश ने है मगर निगाहें सिर्फ पूर्णिया पर टिकी हैं। देश के पीएम से लेकर सीएम तक एक व्यक्ति को समाप्त करने में लगे हैं। पूर्णिया में सुबह 11 बजे तक 24.62% वोटिंग हुई।

RELATED POSTS

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

संतोष कुशवाहा ने किया जीत का दावा

वहीं पूर्णिया में रामबाग के मिलिया कॉन्वेंट स्कूल में वोटिंग करने पहुंचे एनडीए प्रत्याशी संतोष कुशवाहा ने अपनी जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की गारंटी सीएम नीतीश के विकास पर भरोसा है।

पप्पू यादव की बहन ने भी किया मतदान

वहीं निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव की बहन डॉक्टर अनिता रंजन ने मतदान के बाद कहा कि वो भाई के लिए लगातार जनसंपर्क और प्रचार कर रही थीं। आज बूथों पर घूम रही हैं। अमूमन भाई बहन को राखी का गिफ्ट देता है। मगर उनकी कोशिश रंग लाती है और पप्पू यादव जीत कर आते हैं तो ये गिफ्ट एक बहन का भाई को होगा।

जिले में शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में 2202 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

निर्दलीय पप्पू यादव ने मुकाबला दिलचस्प कर दिया है

पूर्णिया लोकसभा सीट बिहार की सबसे हॉट सीटों में से एक है। यहां मुकाबला त्रिकोणीय है। निर्दलीय पप्पू यादव ने मुकाबला दिलचस्प कर दिया है। वह दो बार निर्दलीय और एक बार सपा के टिकट पर यहीं से सांसद रहे हैं। इस चुनाव में भी वह जेडीयू सांसद संतोष कुशवाहा और आरजेडी प्रत्याशी बीमा भारती पर भारी पड़ रहे हैं। इसकी तीन प्रमुख वजह है।

पहला- लालू का यहां एमवाई समीकरण आरजेडी से ज्यादा पप्पू यादव के साथ है।

दूसरा- पप्पू यादव यहां से एक साल से तैयारी कर रहे हैं, उन्होंने कई कार्यक्रम पूर्णिया में किए। जबकि, टिकट मिलने के बाद जेडीयू और आरजेडी उम्मीदवार सक्रिय हुए।

तीसरा- पप्पू यादव के साथ सिंपैथी वोट का होना। कांग्रेस में शामिल होने के बाद लालू की वजह से टिकट ना मिल पाना। इसको पप्पू यादव खूब भुना रहे हैं। वो बताने में लगे हैं कि लालू अपने परिवार के अलावा दूसरे यादव की भी नहीं सोचते।

पूर्णिया में कुल 22 लाख 6 हजार 663 वोटर

कुल 22 लाख 6 हजार 663 वोटर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। पुरूष वोटर की संख्या 11 लाख 40 हजार 982 है, जबकि महिला वोटर्स 10 लाख 65 हजार 602 हैं। थर्ड जेंडर 79 और दिव्यांग वोटरों की संख्या 20 हजार 148 है।

पोलिंग बूथों पर पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी

मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पोलिंग बूथों पर पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी। भयमुक्त और पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने को लेकर सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे हैं....

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

by UB India News
July 23, 2026
0

बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना...

ऐसे लोगों को जेल में होना चाहिए…………

क्या सरकार की मंशा सचमुच पेपर लीक माफिया को सजा दिलाने की है,……………

by UB India News
July 23, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले में जारी प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा है कि जांच...

Next Post
कांग्रेस ओबीसी-एससी-एसटी का हक छीनकर मुसलमानों को देना चाहती है

कांग्रेस ओबीसी-एससी-एसटी का हक छीनकर मुसलमानों को देना चाहती है

पश्चिम बंगाल में बीजेपी उम्मीदवार सुकांत मजूमदार और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

पश्चिम बंगाल में बीजेपी उम्मीदवार सुकांत मजूमदार और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend