ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पश्चिम बंगाल में बीजेपी उम्मीदवार सुकांत मजूमदार और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

UB India News by UB India News
April 27, 2024
in loakshbha 24, पश्चिम बंगाल
0
पश्चिम बंगाल में बीजेपी उम्मीदवार सुकांत मजूमदार और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पश्चिम बंगाल के बीजेपी प्रमुख बालुरघाट से लोकसभा उम्मीदवार सुकांत मजूमदार और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई है। मजूमदार का आरोप है कि  बालुरघाट में एक पोलिंग बूथ पर बड़ी संख्या में टीएमसी कार्यकर्ता मौजूद हैं। वहां टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ नारेबाजी की।

टीएमसी ने बीजेपी नेता पर किया पलटवार

RELATED POSTS

अभिषेक बनर्जी के अमताला में पार्टी ऑफिस पर आखिर क्यों चला बुलडोजर?

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

मिली जानकारी के अनुसार, वोटिंग के बीच टीएमसी कार्यकर्ताओं और पश्चिम बंगाल बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार के बीच हाथापाई हो गई। बीजेपी नेता पर पलटवार करते हुए टीएमसी ने कहा, “जैसे ही आज सुबह भाजपा-नियंत्रित केंद्रीय बलों की गुंडागर्दी उजागर हुई, उनके गुंडा-इन-चीफ ने कवर-अप शुरू कर दिया है। बालुरघाट के पतिराम में “गो बैक” के नारे का सामना करते हुए सुकांत ने जानबूझकर मतदान में व्यवधान डाला।

शाम छह बजे तक होगी वोटिंग

बता दें कि पश्चिम बंगाल की तीन सीटों – दार्जिलिंग, बालुरघाट और रायगंज में मतदान जारी है। यहां पर वोटिंग शाम छह बजे तक होगी। चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह नौ बजे तक रायगंज में सबसे अधिक 16.46 प्रतिशत, दार्जिलिंग में 15.74 प्रतिशत और बालुरघाट में 14.74 प्रतिशत मतदान हुआ। उन्होंने कहा कि अब तक मतदान शांतिपूर्ण रहा है। 241 शिकायतों में से 43 का समाधान कर दिया गया है।

47 उम्मीदवार लड़ रहे चुनाव

पश्चिम बंगाल में तीन लोकसभा सीटों पर 51.17 लाख मतदाताओं में से करीब 15.7 प्रतिशत मतदाताओं ने शुक्रवार सुबह नौ बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार सहित कुल 47 उम्मीदवार इन तीन सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अभिषेक बनर्जी के अमताला में पार्टी ऑफिस पर आखिर क्यों चला बुलडोजर?

अभिषेक बनर्जी के अमताला में पार्टी ऑफिस पर आखिर क्यों चला बुलडोजर?

by UB India News
July 19, 2026
0

ण 24 परगना जिला प्रशासन ने शनिवार को अमताला स्थित तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के कार्यालय को ध्वस्त कर...

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की 3 सीटों पर 24 जुलाई को होने वाले उपचुनाव से पहले राज्य की राजनीति में...

ममता की पार्टी में क्‍यों मची भगदड़?

सांसद-विधायक बागी, 440 करोड़ की रकम भी फंसी… क्या होगा ममता बनर्जी का भविष्य

by UB India News
July 9, 2026
0

ज़ुल्फे बंगाल और हुज्जते बंगाल यह बंगालियों के लिए कहा जाता है. वे कभी किसी से टकराव ले सकते हैं....

बंगाल में UCC पर बनेगा नया रास्ता ?

बंगाल में UCC पर बनेगा नया रास्ता ?

by UB India News
June 30, 2026
0

पश्चिम बंगाल विधानसभा के मानसून सत्र में सोमवार का दिन राजनीतिक और विधायी लिहाज से बेहद अहम रहने वाला है।...

बंगाल में BJP सरकार के पहले बजट की 7 बड़ी सौगातें…………………….

बंगाल में ‘वेस्ट बंगाल पब्लिक सेफ्टी एंड कंट्रोल ऑफ एंटी-सोशल एक्टिविटीज बिल’ पेश करने तैयारी ……………..

by UB India News
June 27, 2026
0

पश्चिम बंगाल दो ऐसे कानून विधानसभा में पेश करने जा रही है, जिससे राज्य में हिंसक घटनाएं और समाज विरोधी...

Next Post
व्हाट्सएप ने क्यों दी भारत छोड़कर चले जाने की धमकी?

व्हाट्सएप ने क्यों दी भारत छोड़कर चले जाने की धमकी?

पाकिस्‍तान की कंगाली सुधारने की चाबी है भारत…

पाकिस्‍तान की कंगाली सुधारने की चाबी है भारत...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend