ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पाकिस्‍तान की कंगाली सुधारने की चाबी है भारत…

UB India News by UB India News
April 26, 2024
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
पाकिस्‍तान की कंगाली सुधारने की चाबी है भारत…

RELATED POSTS

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
पाकिस्तान के एक्सपर्ट का मानना है कि देश के आर्थिक पुनरुद्धार के लिए जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान और भारत की भूमिका अहम होगी। पाक न्यूज चैनल एक्सप्रेस न्यूज पर एक शो में कई विशेषज्ञ इस पर बात पर सहमत हुए। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के संपादक नवीद हुसैन ने शो में राजनीतिक स्थिरता और आर्थिक स्थिरता की जरूरत पर जोर दिया। हुसैन ने कहा कि प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को आकर्षित करने और आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए सरकार राजनीतिक स्थिरता को प्राथमिकता दे। साथ ही सुरक्षा स्थितियों में सुधार करते हुए विपक्षी दलों के साथ रचनात्मक रूप से जुड़ना चाहिए। सरकार को जेल में बंद पीटीआई संस्थापक इमरान खान के साथ मेल-मिलाप करने में अनिच्छा नहीं दिखानी चाहिए।
वरिष्ठ पत्रकार नवीद हुसैन ने कहा कि इमरान खान से सुलह के लिए सरकार को बेहतर माहौल बनाने की आवश्यकता है। पीटीआई नेताओं के खिलाफ बेवजह की कार्रवाइयों से बचना चाहिए। अगर हर रोज प्रदर्शन ही होते रहेंगे तो कैसे माहौल सुधरेगा और निवेश आएगा। सरकार को आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए सभी राजनीतिक दलों का एक साथ लाने और सभी से सहयोग लेने की जरूरत है। हुसैन ने कहा कि मुश्किल फैसलों के नाम पर भी आम लोगों पर ही बोझ डाला जाता है, इससे बचा जाना चाहिए।
भारत के साथ व्यापार भी जरूरी
डेली एक्सप्रेस के समूह संपादक अयाज खान ने देश के बड़े व्यवसायी आरिफ हबीब के भारत के साथ व्यापार की तरफदारी को अच्छा कदम कहा। उन्होंने कहा, विदेश मंत्री इशाक डार कह चुके हैं कि सरकार भारत के साथ व्यापार फिर से शुरू करने की संभावना पर विचार करेगी। अब आरिफ हबीब ने भी ऐसा ही कहा है तो सरकार को आगे बढ़ना चाहिए। भारत एक अहम पड़ोसी देश है और भारत से व्यापारिक रिश्ते पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था के लिए काफी फायदेमंद साबित होंगे।
एक्सप्रेस न्यूज ब्यूरो के इस्लामाबाद के हेड अमीर इलियास राणा ने आर्थिक पुनरुद्धार के लिए सभी राजनीतिक दलों के बीच सुलह पर जोर दिया। एक्सप्रेस न्यूज के कराची ब्यूरो प्रमुख फैसल हुसैन ने कहा कि कोई भी राष्ट्र व्यापार में सक्रिय भागीदारी के बिना आगे नहीं बढ़ सकता है। अगर व्यापार होता है तो इससे पाकिस्तान और बेरोजगार युवाओं को भी फायदा होगा। एक्सप्रेस न्यूज के लाहौर ब्यूरो प्रमुख इलियास ने भारत और सभी पड़ोसी देशों के साथ बेहतर संबंध बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को बेझिझक इस पर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने लोगों पर बोझ कम करने के लिए बजट से पहले सभी राजनेताओं को एक साथ आने की आवश्यकता पर बल दिया।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

Next Post
VM-VVPAT पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी याचिकाएं कीं खारिज

VM-VVPAT पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी याचिकाएं कीं खारिज

यूपी में हेमा मालिनी, महेश शर्मा, अतुल गर्ग समेत 91 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला

यूपी में हेमा मालिनी, महेश शर्मा, अतुल गर्ग समेत 91 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend