ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भागलपुर में सुबह 11 बजे तक 19.31% वोटिंग

UB India News by UB India News
April 27, 2024
in loakshbha 24, बिहार, भागलपुर
0
भागलपुर में सुबह 11 बजे तक 19.31% वोटिंग
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भागलपुर में सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू हो गई है। सुबह 11 बजे तक करीब 19.31% वोटिंग हुई है। शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। सुबह से ही लोग कतार में लग कर मतदान करने लगे हैं। वोटिंग के बाद लोगों ने सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी भी ली।

भागलपुर से कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा अपनी बेटी और बॉलीवुड एक्टर नेहा शर्मा के साथ बूथ संख्या 236 पर पहुंचे और मतदान किया। वोटिंग के बाद बॉलीवुड एक्टर नेहा शर्मा ने कहा कि चीजें बदल रही हैं, हम लोग कॉन्फिडेंट हैं।

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

पिता अजीत शर्मा के साथ सेंटर पर आई नेहा शर्मा।
पिता अजीत शर्मा के साथ सेंटर पर आई नेहा शर्मा।

जेडीयू के अजय मंडल और अजित शर्मा के बीच मुकाबला

यहां मुख्य मुकाबला जेडीयू के सांसद अजय मंडल और कांग्रेस के विधायक अजीत शर्मा के बीच है। अजय मंडल की जाति गंगोता का वोट बैंक उनकी ताकत है। दूसरा फैक्टर मोदी हैं, जिसकी वजह से दूसरी पिछड़ी जातियों का उन्हें सपोर्ट है।

अजीत शर्मा भूमिहार जाति से आते हैं पर उनकी ताकत उनकी जाति के वोट बैंक से ज्यादा लालू प्रसाद की जाति यादव और मुसलमान का वोट बैंक है। भागलपुर में वैश्यों और दलितों का वोट यह डिसाइड करेगा कि जेडीयू के अजय मंडल फिर से सांसद बनेंगे या कांग्रेस के अजीत शर्मा गठबंधन इंडिया का झंडा लहराएंगे।

सुल्तानगंज बांका संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है

यहां कुल मतदान केंद्र भवनों की संख्या 1267 है। जिसमें बिहपुर विधानसभा में 144, गोपालपुर विधानसभा में 147, पीरपैंती विधानसभा में 209, कहलगांव में 239, भागलपुर सदर विधानसभा में 145, नाथनगर विधानसभा में 189 और सुल्तानगंज में 194 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सुल्तानगंज बांका संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है।

जिलेभर में पुरुष वोटरों की संख्या 12 लाख 7575 है, जबकि महिला वोटरों की संख्या 11 लाख 22971 है। अन्य मतदाता 132 हैं। जिले भर में कुल 23 लाख 30678 वोटर हैं।

बनाए गए 2244 पोलिंग बूथ

भागलपुर में कुल 2244 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। जिसमें 12 चलंत मतदान केंद्र शामिल हैं। बिहपुर विधानसभा में चार, कहलगांव में दो, भागलपुर में 6 चलंत पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।

किस विधानसभा में कितने वोटर

बिहपुर विधानसभा में 276495, गोपालपुर में 283971 मतदाता, पीरपैंती में 364981, कहलगांव में 360862, भागलपुर सदर में 346345, नाथनगर में 348873, जबकि सुल्तानगंज विधनसभा क्षे में कुल 349151 वोटर हैं। विधि व्यवस्था के दृष्टिकोण से जिले में कुल 265 सेक्टर बनाए गए हैं। सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए 35 एसएसटी और 23 एफएसटी गठित किया गया है।

निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को नियुक्ति

जिले भर के सातों विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया है। बिहपुर में नवगछिया डीसीएलआर, गोपालपुर में नवगछिया एसडीएम, पीरपैंती में डीसीएलआर कहलगांव, भागलपुर में सदर एसडीएम, नाथनगर विधानसभा में भागलपुर एडीएम, सुल्तानगंज में भागलपुर सदर डीसीएलआर को बनाया गया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे हैं....

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

by UB India News
July 23, 2026
0

बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना...

Next Post
किशनगंज में 11 बजे तक 21.92% हुआ मतदान

किशनगंज में 11 बजे तक 21.92% हुआ मतदान

कटिहार में 11 बजे तक 28.95% वोटिंग:छाता लेकर लाइन में सुबह से खड़ा वोटर

कटिहार में 11 बजे तक 28.95% वोटिंग:छाता लेकर लाइन में सुबह से खड़ा वोटर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend