ADVERTISEMENT
Sunday, August 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

‘मैं सिर्फ यह कह रहा हूं कि हिंदुस्तान में आज 90 प्रतिशत लोगों के साथ भयंकर अन्याय हो रहा है…..

UB India News by UB India News
April 25, 2024
in loakshbha 24
0
‘मैं सिर्फ यह कह रहा हूं कि हिंदुस्तान में आज 90 प्रतिशत लोगों के साथ भयंकर अन्याय हो रहा है…..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि जो अपने आप को देशक्त कहते हैं वो 90 प्रतिशत लोगों के लिए ‘न्याय’ सुनिश्चित करने वाली जाति आधारित जनगणना के ‘एक्सरे’ के विरोध में खड़े हो गए हैं, लेकिन वे जाति आधारित जनगणना को रोक नहीं सकते. उन्होंने यह भी कहा कि देश की 90 प्रतिशत आबादी के लिए न्याय उनकी जिंदगी का मिशन बन गया है.

राहुल गांधी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी उनकी पार्टी के ‘क्रांतिकारी’ घोषणापत्र से घबरा गए हैं. उनका कहना था, ‘मैं सिर्फ यह कह रहा हूं कि हिंदुस्तान में आज 90 प्रतिशत लोगों के साथ भयंकर अन्याय हो रहा है. मैंने ऐसा नहीं कहा कि हम कोई कार्रवाई करेंगे, हमने सिर्फ यह कहा कि यह पता लगाएंगे कि कितना अन्याय हो रहा है.’

RELATED POSTS

हर महीने महिलाओं को 8500 रुपये, युवाओं को देंगे नौकरी -भिंड में बोले राहुल गांधी

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

‘कोई नहीं रोक सकता जाति जनगणना’
कांग्रेस नेता ने कहा, ‘अगर किसी को चोट लगी है और मैं कहूं कि आप एक्सरे करा लीजिए, तो इससे किसी को एतराज तो नहीं होना चाहिए. मीडिया को देखिए, नरेंद्र मोदी को देखिए, जब मैंने सिर्फ यह कहा कि पता करते हैं कितना अन्याय है तो यह सारे के सारे खड़े हो गए और कहने लगे कि देश को तोड़ने और बांटने की कोशिश हो रही है. एक्सरे से क्या बंटेगा? इससे तो 90 प्रतिशत लोगों को पता चलेगा कि उनकी भागीदारी कितनी है.’ उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जाति आधारित जनगणना को कोई शक्ति नहीं रोक सकती है, क्योंकि हिंदुस्तान के 90 प्रतिशत लोगों को यह बात समझ में आ गई है.

राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, ”सारे के सारे देशभक्तों को यह अच्छा लगना चाहिए… देशभक्त तो न्याय चाहता है, वह अन्याय तो नहीं चाहता है. कांग्रेस नेता ने कटाक्ष करते हुए कहा कि बीजेपी के लोग अपने आप को देशभक्त कहते हैं लेकिन जातिगत जनगणना के ‘एक्सरे’ से डरते हैं.

‘अगर जाति नहीं है तो ओबीसी कैसे हैं पीएम मोदी’
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर प्रहार करते हुए कहा, ‘मोदी ने देश से 10 साल कहा कि वह ओबीसी हैं. जैसे ही मैंने जाति आधारित जनगणना और एक एक्सरे की बात की तो नरेन्द्र मोदी कहते हैं की जाति ही नहीं होती है. अगर जाति नहीं है तो आप ओबीसी कैसे हैं? आपको उसी समय कहना चाहिए था कि मेरी कोई जाति नहीं है.’ उनका कहना था, ‘अगर आप महाशक्ति बनना चाहते हैं, चीन से मुकाबला करना चाहते हैं तो 90 प्रतिशत लोगों की शक्ति का इस्तेमाल तो करना पड़ेगा.’ उन्होंने कहा कि जाति आधारित जनगणना का ‘एक्सरे’ और न्याय उनके लिए राजनीतिक मुद्दा नहीं है.

राहुल गांधी ने कहा, ‘यह मेरी जिंदगी का मिशन है. राजनीति में समझौता किया जा सकता है, लेकिन मिशन के साथ समझौता नहीं होता.’ उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने अपने चुनिंदा उद्योगपति मित्रों के 16 लाख करोड़ रुपये माफ किए हैं. कांग्रेस नेता ने कहा कि उनकी पार्टी इस पैसे का एक हिस्सा 90 प्रतिशत आबादी को देना चाहती है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

हर महीने महिलाओं को 8500 रुपये, युवाओं को देंगे नौकरी -भिंड में बोले राहुल गांधी

हर महीने महिलाओं को 8500 रुपये, युवाओं को देंगे नौकरी -भिंड में बोले राहुल गांधी

by UB India News
May 1, 2024
0

मध्य प्रदेश में कांग्रेस को इंदौर में बड़ा झटका लगने के एक दिन बाद आज मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल...

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

सिर्फ गरीबी हटाएंगे की माला जपती रहती थी कांग्रेस’, महाराष्ट्र के माढा में बोले PM मोदी

सिर्फ गरीबी हटाएंगे की माला जपती रहती थी कांग्रेस’, महाराष्ट्र के माढा में बोले PM मोदी

by UB India News
May 1, 2024
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के बीच मंगलवार को महाराष्ट्र के माढा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया....

कांग्रेस के लिए क्यों गले की फांस बन सकता है अमित शाह का फर्जी वीडियो केस?

कांग्रेस के लिए क्यों गले की फांस बन सकता है अमित शाह का फर्जी वीडियो केस?

by UB India News
May 1, 2024
0

लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे आगे बढ़ता जा रहा है, विभिन्न सियासी दलों के बीच वार और पलटवार का सिलसिला भी तेज...

कांग्रेस SC-ST आरक्षण पर तलवार लटका रही , OBC का जीना मुश्किल कर देगी……..

कांग्रेस SC-ST आरक्षण पर तलवार लटका रही , OBC का जीना मुश्किल कर देगी……..

by UB India News
May 1, 2024
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस पर SC-ST और OBC का आरक्षण खत्म करने का आरोप लगाया है।...

Next Post
तेजस्वी यादव ने लगाई घोषणाओं की झड़ी

तेजस्वी यादव ने लगाई घोषणाओं की झड़ी

दूसरे चरण के लिए थम जाएगा आज चुनाव प्रचार ,26 अप्रैल को 13 राज्यों की 89 सीटों पर होगी वोटिंग

दूसरे चरण के लिए थम जाएगा आज चुनाव प्रचार ,26 अप्रैल को 13 राज्यों की 89 सीटों पर होगी वोटिंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend