ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तीसरे चरण में नाम वापसी की आखिरी तिथि आज ,दूसरे चरण में आपराधिक मामलों वाले 21 फीसदी प्रत्याशी

UB India News by UB India News
April 22, 2024
in loakshbha 24, LOKSHBHA
0
तीसरे चरण में नाम वापसी की आखिरी तिथि आज ,दूसरे चरण में आपराधिक मामलों वाले 21 फीसदी प्रत्याशी

RELATED POSTS

हर महीने महिलाओं को 8500 रुपये, युवाओं को देंगे नौकरी -भिंड में बोले राहुल गांधी

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए आज नाम वापसी की आखिरी तारीख है। अब तक 54 नामांकन पत्र जांच में सही पाए गए हैं। इनमें तीसरे चरण पांच लोकसभा क्षेत्रों में झंझारपुर में 10, सुपौल में 15, मधेपुरा में आठ, अररिया में नौ एवं खगड़िया में 12 अभ्यर्थी है। वहीं महाराजगंज सीट से कांग्रेस अखिलेश सिंह प्रसाद सिंह के बेटे आकाश सिंह को टिकट मिलने की बात सामने आ रही है। वहीं पटनासाहिब सीट से लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार अंशुल अविजित कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। संभावना है कि कांग्रेस आज अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है।

दूसरे चरण में आपराधिक मामलों वाले 21 फीसदी प्रत्याशी, जानें कौन सा दल आगे

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए राजनीतिक दलों का तूफानी प्रचार जारी है. पीएम मोदी से लेकर केंद्रीय मंत्री और विरोधी दलों के स्टार प्रचार दिन रात अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए चुनावी मैदान में हैं.  दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होना है. 12 राज्यों की 88 सीट पर वोटिंग होना है. पहले चरण में बेहतर मतदन के बाद अब सबकी नजरें दूसरे चरण की वोटिंग पर टिकी हैं. एनडीए सरकार के 400 पार के आंकड़े के लिए भी इस चरण का काफी महत्व है. लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की बात की जाए तो इस चरण में कुल 21 फीसदी प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं. आइए जानते हैं दूसरे चरण के मतदान से पहले क्या है इस चरण में प्रत्याशियों की स्थिति.
250 प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले 
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल यानी शुक्रवार को हो रहा है. ये इत्तेफाक ही है पहले चरण का मतदान भी शुक्रवार को ही हुआ था. दूसरे चरण में कुल प्रत्याशियों में से 250 उम्मीदवारों ने खुद पर आपराधिक मामले घोषित किए हैं. दरअसल दूसरे चरण में चुनावी मैदान में कुल 1198 कैंडिडेट्स में से 1192 उम्मीदवारों ने अपने शपथ पत्र भरे हैं. इनमें से 21 प्रतिशत प्रत्याशियों के क्रिमिनल रिकॉर्ड हैं.

सबसे ज्यादा कर्नाटक से उम्मीदवार मैदान में
सेकंड फेज की वोटिंग के दौरान सबसे ज्यादा प्रत्याशी कर्नाटक से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. हालांकि दूसरे चरण में सबसे ज्यादा लोकसभा सीट केरल से हैं. लेकिन कुल प्रत्याशियों की संख्या में कर्नाटक आगे हैं. केरल में जहां 20 लोकसभा सीट के लिए 194 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं कर्नाटक में 14 लोकसभा सीट के लिए 247 प्रत्याशी आमने-सामने हैं.

14 फीसदी गंभीर अपराध वाले उम्मीदवार
दूसरे चरण के मतदान में जो उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं उनमें 14 प्रतिशत प्रत्याशियों पर गंभीर आपराधिक मामले चल रहे हैं. ये जानकारी खुद उम्मीदवारों ने अपने शपथ पत्र में दी है. इन उम्मीदवारों की संख्या 167 है.

केरल के तीन प्रत्याशियों पर अधिकतम आपराधिक मामले
कुल प्रत्याशियों में जिन उम्मीदवारों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं उनमें टॉप तीन में जो कैंडिडेट हैं वह सभी केरल से हैं. पहला उम्मीदवार वायनाड से है जिसका नाम के सुरेंद्रम है. इस उम्मीदवार पर 243 आपराधिक मामले दर्ज हैं. इनमें गंभीर 139 हैं. यह प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनावी मैदान में है. वहीं दूसरे प्रत्याशी का नाम डॉ. के एस राधाकृष्णन है.

यह प्रत्याशी एर्नाकुलम से है. यह भी बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ रहा है और इस पर 211 क्रिमिनल केस फाइल किए गए हैं इनमें 5 गंभीर क्रिमिनल केस हैं. जबकि तीसरे उम्मीदवार का नाम एडवोकेट डीन कुरियाकोसे हैं. यह भी केरल के इदुक्की इलाके से हैं. कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे कुरियाकोसे पर कुल 88 आपराधिक मामले दर्ज हैं जिनमें से 23 गंभीर धाराओं में दर्ज हैं.

सबसे ज्यादा किस दल के क्रिमिनल केस वाले कैंडिडेट
दूसरे चरण में सबसे ज्यादा जिस दिल ने क्रिमिनल केस वाले कैंडिडेट चुनावी मैदान में उतारे हैं उसमें सीपीआई सबसे आगे हैं. इनके 5 से 3 प्रत्याशी आपराधिक मामले वाले हैं. यानी इनकी प्रतिशत 60 है. जबकि दूसरे नंबर पर एसपी है जिनके 4 में से 2 प्रत्याशी आपराधिक केस वाले हैं जो 50 फीसदी हैं. तीसरे पर सीपीआईएम है इनमें 18 में से 7 आपराधिक हैं, आईएनसी के 68 में से 22 क्रिमिनल केस वाले कैंडिडेट हैं जो 32 फीसदी हैं और बीजेपी के 69 में से 21 आपराधिक केस वाले कैंडिडेट हैं जो टोटल का 30 फीसदी है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

हर महीने महिलाओं को 8500 रुपये, युवाओं को देंगे नौकरी -भिंड में बोले राहुल गांधी

हर महीने महिलाओं को 8500 रुपये, युवाओं को देंगे नौकरी -भिंड में बोले राहुल गांधी

by UB India News
May 1, 2024
0

मध्य प्रदेश में कांग्रेस को इंदौर में बड़ा झटका लगने के एक दिन बाद आज मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल...

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

सिर्फ गरीबी हटाएंगे की माला जपती रहती थी कांग्रेस’, महाराष्ट्र के माढा में बोले PM मोदी

सिर्फ गरीबी हटाएंगे की माला जपती रहती थी कांग्रेस’, महाराष्ट्र के माढा में बोले PM मोदी

by UB India News
May 1, 2024
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के बीच मंगलवार को महाराष्ट्र के माढा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया....

कांग्रेस के लिए क्यों गले की फांस बन सकता है अमित शाह का फर्जी वीडियो केस?

कांग्रेस के लिए क्यों गले की फांस बन सकता है अमित शाह का फर्जी वीडियो केस?

by UB India News
May 1, 2024
0

लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे आगे बढ़ता जा रहा है, विभिन्न सियासी दलों के बीच वार और पलटवार का सिलसिला भी तेज...

कांग्रेस SC-ST आरक्षण पर तलवार लटका रही , OBC का जीना मुश्किल कर देगी……..

कांग्रेस SC-ST आरक्षण पर तलवार लटका रही , OBC का जीना मुश्किल कर देगी……..

by UB India News
May 1, 2024
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस पर SC-ST और OBC का आरक्षण खत्म करने का आरोप लगाया है।...

Next Post
चुनाव से पहले ममता सरकार को झटका, शिक्षक भर्ती घोटाले पर आया हाईकोर्ट का फैसला, 23 हजार नौकरियां रद्द

चुनाव से पहले ममता सरकार को झटका, शिक्षक भर्ती घोटाले पर आया हाईकोर्ट का फैसला, 23 हजार नौकरियां रद्द

हिंदुत्व, NRC-CAA का जिक्र नहीं, सीमांचल के लिए रणनीति के साथ आए थे शाह

हिंदुत्व, NRC-CAA का जिक्र नहीं, सीमांचल के लिए रणनीति के साथ आए थे शाह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend