ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पटना में दर्दनाक हादसा, जेसीबी और ऑटो की टक्कर में 7 की मौत, एक गंभीर

UB India News by UB India News
April 17, 2024
in खास खबर, दुर्घटना, पटना
0
पटना में दर्दनाक हादसा, जेसीबी और ऑटो की टक्कर में 7 की मौत, एक गंभीर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के पटना में एक दर्दनाक हादसा (Patna Road Accident) हुआ है. जेसीबी और अनियंत्रित ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई और एक शख्स गंभीर रूप से घायल हुआ है. दिल दहलादेने वाली ये घटना मंगलवार को पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के रामलखन पथ पर हुई. जानकारी के मुताबिक पटना मेट्रो का काम में लगी एक जेसीबी में एक अनियंत्रित ऑटो ने सीधी टक्कर मार दी.

हादसा इतना भयावह था कि 7 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं एक शख्स इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ है. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. इस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और हादसे की जांच जारी है. पटना में हुए सड़क हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.

RELATED POSTS

चंपत राय जाएंगे जेल, मैं पीएम मोदी के संपर्क में………….

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

मरने वाले सभी सात लोगों की हुई पहचान

  • इंद्रजीत कुमार दास, मधुबनी
  • उपेंद्र बैठा, थाना- रोहतास
  • लक्ष्मण दास, जनकपुर नेपाल
  • पिंकी देवी, चिरैया थाना, मोतिहारी
  • रानी कुमारी (पिंकी देवी की बेटी)
  • अभिनंदन कुमार (पिंकी देवी का बेटा)
  • नेहा प्रियदर्शनी, राजापाकड़, वैशाली

बताया जाता है कि मोतिहारी, रोहतास, नेपाल, वैशाली के लोग पटना जंक्शन से उतरकर ऑटो से जीरो माइल स्थित बस स्टैंड की ओर जा रहे थे. इसी दौरान रामलखन पथ में यह घटना हो गई. इस घटना के बाद बिना किसी को सूचना दिए क्रेन लेकर मौके से चालक फरार हो गया. घटनास्थल का जब सीसीटीवी फुटेज देखा गया तो पता चला कि क्रेन मेट्रो कार्य में लगा हुआ था.

पुलिस ने की सात लोगों की मौत की पुष्टि

वहीं इस मामले में पटना ट्रैफिक पुलिस की ओर से बयान जारी किया गया है. पुलिस का कहना है कि मंगलवार की सुबह में न्यू बाईपास पर रामलखन पथ के पास हाइड्रा (क्रेन) और ऑटो के बीच टक्कर हो गई. हाइड्रा (क्रेन) रोड में काम कर रहा था और ऑटो मीठापुर से जीरो माइल की तरफ जा रहा था. इसमें चार व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई. तीन लोगों की इलाज के क्रम में मृत्यु हो गई. मुकेश कुमार साहनी का इलाज चल रहा है. उनकी स्थिति अभी ठीक है.

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ट्रैफिक एसपी अशोक कुमार चौधरी और ट्रैफिक डीएसपी अनिल कुमार पहुंचे. फिलहाल मेट्रो कार्य में लगे क्रेन और उसके ड्राइवर को खोजा जा रहा है. सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेजा गया है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

चंपत राय जाएंगे जेल, मैं पीएम मोदी के संपर्क में………….

चंपत राय जाएंगे जेल, मैं पीएम मोदी के संपर्क में………….

by UB India News
July 3, 2026
0

अयोध्या में चंदा चोरी मामले में तेजी से जांच चल रही है. जांच कर रही एसआईटी टीम ने मंदिर परिसर...

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

by UB India News
July 3, 2026
0

संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो सकता है. इसके 13 अगस्त तक चलने की संभावना है. इसके...

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

साल 2016 में नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार में शराब बंदी का फैसला लिया था. महिलाओं ने इसका खूब...

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार में मानसून एक्टिव, 5 जिलों मे मूसलाधार बारिश, 30 में अलर्ट,पटना में बिजली से 2 की मौत

by UB India News
July 2, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। पटना, बक्सर, बेगूसराय, जमुई और खगड़िया में मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के दौरान पटना के...

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

by UB India News
July 3, 2026
0

आज से पटना के अंदर मेट्रो की शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दो नए मेट्रो स्टेशन मलाही पकड़ी...

Next Post
रामनवमी के जुलूस को रोकने के लिए टीएमसी रच रही साजिश: पीएम मोदी

रामनवमी के जुलूस को रोकने के लिए टीएमसी रच रही साजिश: पीएम मोदी

लोकसभा चुनाव की हुई घोषणा ,  7 फेज में होंगे मतदान , पहली 19 अप्रैल को  आखिरी 1 जून को, मतगणना 4 जून को, आज से आचार संहिता लागू

पहले चरण में 102 सीटों पर 19 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend