ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पहले चरण में 102 सीटों पर 19 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट

UB India News by UB India News
April 16, 2024
in LOKSHBHA
0
लोकसभा चुनाव की हुई घोषणा ,  7 फेज में होंगे मतदान , पहली 19 अप्रैल को  आखिरी 1 जून को, मतगणना 4 जून को, आज से आचार संहिता लागू
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव में महज तीन दिन का समय बचा है. देशभर की 102 लोकसभा सीट के लिए 19 अप्रैल को पहले चरण के लिए वोटिंग होनी है. ऐसे में हर तरफ सरगर्मी बढ़ गई है. सभी दलों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है.

इस बार लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होगा. पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटिंग होगी. दूसरा चरण में 26 अप्रैल को, तीसरा 7 मई को, चौथा 13 मई को, पांचवां 20 मई को, छठा 25 मई को और सातवां चरण 1 जून को होगा. वोटों की गिनती 4 जून को होगी.

RELATED POSTS

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

किन राज्यों में होगी वोटिंग?
पहले चरण में लोकसभा की 102 सीट पर वोटिंग होगी. उनमें अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्ष्यद्वीप, जम्मू कश्मीर के उधमपुर, छत्तीसगढ़ की बस्तर, मिजोरम, नागालैंड, पुडुचेरी, और सिक्किम की एक-एक सीट पर वोटिंग होगी. इसके अलावा पहले चरण में मेघालय की शिलोंग और तुरा सीट पर भी वोटिंग होगी. मणिपुर की 2 सीट पर भी 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे.

बिहार की 4 सीट पर वोटिंग
इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश की दो सीटों पर वोटिंग होगी. वहीं, असम की डिब्रूगढ़, जोरहाट, काजीरंगा, लखीमपुर और सोनितपुर सीट पर पहले चरण में मतदान होगा. इसके अलावा बिहार की औरंगाबाद, गया, जमुई और नवादा सीट पर 19 अप्रैल को वोटिंग होगी.

मध्य प्रदेश की 6 सीट पर मतदान
पहले चरण में मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा, बालाघाट, जबलपुर, मंडला, सीधी, और शहडोल सीट पर वोट डाले जाएंगे, जबकि महाराष्ट्र की चंद्रपुर, भंडारा – गोंदिया, गढ़चिरौली,  चिमूर, रामटेक और नागपुर सीट पर वोटिंग होगी.

राजस्थान  की गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर सीट पर भी 19 अप्रैल को वोटिंग होगी. इसके अलावा उत्तराखंड की टेहरी गढ़वाल, गढ़वाल, अल्मोडा, नैनीताल-उधमसिंह नगर और हरिद्वार सीट पर इस दिन वोट पडे़ंगे.

यूपी में भी होगी वोटिंग
पश्चिम बंगाल की कूचबिहार, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी में भी पहले चरण में वोटिंग होगी. इसके साथ साथ त्रिपुरा वेस्ट और उत्तर प्रदेश की सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनोर, नगीना, मोरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत में भी इसी दिन मतदान होगा.

तमिलनाडु काी 39 सीट पर वोटिंग
पहले चरण में तमिलनाडु की सभी सीटों पर वोटिंग होगी. इनमें तिरुवल्लुर, चेन्नई उत्तर, चेन्नई दक्षिण, चेन्नई सेंट्रल, श्रीपेरंबदूर, कांचीपुरम, अराक्कोनम, वेल्लोर, कृष्णागिरी, धर्मपुरी, तिरुवन्नमलाई, अरणी, विलुप्पुरम, कल्लाकुरिची, सलेम, नामक्कल, इरोड, तिरुप्पुर, नीलगिरी, कोयंबटूर, पोलाची, डिंडीगुल, करूर, तिरुचिरापल्ली, पेरम्बलूर, कुड्डालोर, चिदम्बरम, मयिलादुथुराई, नागपट्टिनम, तंजावुर, शिवगंगा, मदुरै, थेनी, विरुधुनगर, रामनाथपुरम, थूथुक्कुडी, तेनकासी, तिरुनेलवेली और कन्याकुमारी शामिल हैं.

इन सीटों पर रहेगी नजर
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में  उत्तर प्रदेश की  सहारनपुर, रामपुर, पीलीभीत, मुजफ्फरनगर सीट. असम की डिब्रूगढ़, सोनितपुर छत्तीसगढ़ की बस्तर, बिहार की जमुई, गया, जम्मू  कश्मीर की उधमपुर सीट, मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा, तमिलनाडु की  चेन्नई उत्तर, चेन्नई दक्षिण, चेन्नई सेंट्रल, कोयंबटूर, थूथुक्कुडी, तिरुनेलवेली, कन्याकुमारी, मणिपुर दो इनर और आउटर दोनों सीट, राजस्थान की बीकानेर और पश्चिम बंगाल की कूचबिहार और अलीपुरद्वार सीट पर सबकी नजर रहेगी.

पहले चरण में अहम उम्मीदवार
पहले चरण में चिराग पासवान जमुई सीट से, नकुलनाथ छिंदवाड़ा से, के अन्नामलाई कोयंबटूर सीट से, तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन चेन्नई दक्षिण से, कनिमोझी करुणानिधि थूथुक्कुडी सीट से जितिन प्रसाद  पीलीभीत और निसिथ प्रमाणिक कूचबिहार से मैदान में हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

by UB India News
May 1, 2024
0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुवाहाटी में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने अपने फेक वीडियो पर कांग्रेस...

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

by UB India News
April 29, 2024
0

कन्हैया कुमार और उदित राज के लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद दिल्ली कांग्रेस में जो बवाल मचा था, वह...

बिहार में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए नवादा और भोजपुर के DM-SP

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी किया

by UB India News
April 29, 2024
0

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।...

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

by UB India News
April 29, 2024
0

कांग्रेस ने सोमवार (29 अप्रैल) को पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए चार सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. पार्टी ने...

Next Post
सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में AAP का आज सामूहिक उपवास

गुजरात में AAP के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी

भाजपा कल 100-120 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर सकती है

भाजपा की सूची में यूपी के दो समेत सात उम्मीदवारों के नाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend