ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में 3 फीसदी वोट करेगा खेला, स्विंग हुआ तो 6 सीटों पर बदल जाएगा समीकरण

UB India News by UB India News
April 16, 2024
in खास खबर, पटना, बिहार
0
कई लोकसभा सीट पर बदल जाएंगे सांसद ……..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव में महज तीन दिन का समय बचा है. देशभर की 102 लोकसभी सीट के लिए 19 अप्रैल को पहले चरण के लिए वोटिंग होनी है. ऐसे में हर तरफ सरगर्मी बढ़ गई है. सभी दलों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है, इस बीच बिहार में सियासी पारा बढ़ चुका है.

बिहार में पहले चरण में बिहार की चार सीटों पर वोटिंग होगी, इनमें औरंगाबाद, गया, जमुई और नवादा शामिल है. पहले चरण में इंडिया गठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के उम्मीदवार मैदान में हैं. वहीं, एनडीए की ओर से बीजेपी के 2 , हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) और  लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के एक-एक प्रत्याशी मैदान में हैं.

RELATED POSTS

चंपत राय जाएंगे जेल, मैं पीएम मोदी के संपर्क में………….

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

सर्वे में एनडीए को 33 सीट
पहले चरण के मतदान से पहले एबीपी सी वोटर ने एक सर्वे किया है. इस सर्वे में 40 लोकसभा सीट वाले बिहार में एनडीए को 33 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि इंडिया अलायंस के 7 सीट जीतने की उम्मीद है. वहीं, अगर बात करें वोट शेयर की तो बिहार में एनडीए को 52 फीसदी वोट मिलने की संभावना है. सर्वे के मुताबिक सूबे में इंडिया अलायंक को 40 प्रतिशत और अन्य को 9 फीसदी वोट मिल सकता है.

5 सीटों पर सिर्फ 3 फीसदी से आगे NDA

सर्वे से सामने आया है कि सूबे की 5 सीट पर बीजेपी महज 3 फीसदी वोट से आगे है. इनमें आरा, गया कटिहार, नवादा और सासाराम सीट शामिल है. वहीं, इंडिया अलायंस अररिया सीट पर 3 फीसदी वोट से बढ़त बनाई हुई है. ऐसे में अगर किसी भी गठबंधन का 3 प्रतिशत वोट स्विंग हुआ तो बिहार में चुनावी नतीजे में बड़ा बदलाव हो सकता है.

स्विंग वोट से किसको कितना फायदा?

सर्वे के मुताबिक बिहार की इन 6 सीट पर अगर 3 फीसदी वोट एनडीए से इंडिया अलायंस की तरफ शिफ्ट हुआ तो आरा, गया, कटिहार, नवादा और सासाराम सीट इंडिया अलायंस के खाते में आ सकती है. वहीं, अगर इंडिया अलांयस को वोट एनडीए की ओर शिफ्ट हुआ तो अररिया पर भी बीजेपी कब्जा कर सकती है.

वोट स्विंग होने पर किसको कितनी सीट?

अगर इन 6 सीट पर एनडीए का वोट इंडिया अलायंस के खाते में जाता है तो यहां बीजेपी को 5 सीटों का नुकसान हो सकता है, जिससे बीजेपी के खाते में 28 सीट रह जाएंगी. वहीं, इंडिया अलायंस की सीटों की संख्या बढ़कर 12 पहुंच जाएगी.

अगर NDA में स्विंग हुआ वोट तो क्या होगा?

वहीं, अगर इंडिया अलायंस का वोट एनडीए की ओर शिफ्ट होता है तो एनडीए को 1 सीट का फायदा होगा और उसके खाते में 34 सीटें आ सकती हैं, जबकि इंडिया अलायंस को एक और सीट का नुकसान होगा और वह 6 सीटों पर सिमट कर रह जाएगी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

चंपत राय जाएंगे जेल, मैं पीएम मोदी के संपर्क में………….

चंपत राय जाएंगे जेल, मैं पीएम मोदी के संपर्क में………….

by UB India News
July 3, 2026
0

अयोध्या में चंदा चोरी मामले में तेजी से जांच चल रही है. जांच कर रही एसआईटी टीम ने मंदिर परिसर...

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

by UB India News
July 3, 2026
0

संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो सकता है. इसके 13 अगस्त तक चलने की संभावना है. इसके...

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

साल 2016 में नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार में शराब बंदी का फैसला लिया था. महिलाओं ने इसका खूब...

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार में मानसून एक्टिव, 5 जिलों मे मूसलाधार बारिश, 30 में अलर्ट,पटना में बिजली से 2 की मौत

by UB India News
July 2, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। पटना, बक्सर, बेगूसराय, जमुई और खगड़िया में मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के दौरान पटना के...

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

by UB India News
July 3, 2026
0

आज से पटना के अंदर मेट्रो की शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दो नए मेट्रो स्टेशन मलाही पकड़ी...

Next Post
पटना में दर्दनाक हादसा, जेसीबी और ऑटो की टक्कर में 7 की मौत, एक गंभीर

पटना में दर्दनाक हादसा, जेसीबी और ऑटो की टक्कर में 7 की मौत, एक गंभीर

रामनवमी के जुलूस को रोकने के लिए टीएमसी रच रही साजिश: पीएम मोदी

रामनवमी के जुलूस को रोकने के लिए टीएमसी रच रही साजिश: पीएम मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend