ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि की आशंका, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

UB India News by UB India News
April 14, 2024
in पर्यावरण, प्रदेश, स्वास्थ
0
दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि की आशंका, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

RELATED POSTS

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में धर्म पूछकर फिर बरसाई गोलियां, 36 साल बाद भी जारी है टारगेट किलिंग का खौफ, आतंक की बदलती रणनीति

डीएमके ने संसद में विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका कर दी स्पष्ट………………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी यूपी समेत देश के कई राज्यों में मौसम बदल रहा है. एनसीआर में शनिवार शाम से ही आसमान में बादल और धुंध छाई हुई है. वहीं राजस्थान में आंधी-तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. राज्य के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश भी हुई. वहीं पश्चिमी यूपी में भी इसी तरह का मौसम बना हुआ है. शनिवार शाम और देर रात धूल भरी हवाओं के साथ बूंदा-बांदी हुई. इसी के साथ मौसम विभाग ने आज भी पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में गरज के साथ ओलावृष्टि और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है. सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं.

यूपी के इन जिलों में ओलावृष्टि की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रविवार को ओलावृष्टि और हल्की बारिश होने की संभावना है. विभाग की मानें तो गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, बागपत, अमरोहा, बिजनौर और संभल के आसपास के जिलों में कई स्थानों पर गरज के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है. मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश में कहीं बारिश तो कहीं तेज हवा का दौर जारी रहेगा. वहीं शनिवार को झांसी और आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि देखने को मिली. वहीं इटावा, गाजीपुर, हरदोई, हमीरपुर, कानपुर और आसपास के इलाकों में बारिश हुई. मौसम विभाग ने रविवार के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

मौसम हुआ सुहावना

अचानक मौसम के बदलने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया. बता दें कि पिछले कई दिनों से गर्मी और उमस से लोगों को परेशानी हो रही थी. लेकिन अचानक से हुई बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट होने से राहत की सांस ली. शनिवार के बाद रविवार को भी पूरे दिन ऐसा ही मौसम बना रहेगा.

राजस्थान में भी बारिश की गतिविधियां शुरू

उधर राजस्थान के कई जिलों में शनिवार शाम से ही तेज हवाओं के साथ बारिश की हल्की गतिविधियां दर्ज की गई. कहीं-कहीं आंधी-तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. बारिश और आंधी के बाद जयपुर समेत सूबे के तमाम इलाकों में तापमान गिर गया. शनिवार को बीकानेर में हुई बारिश के बाद यहां का अधिकतम तापमान में 9.2 डिग्री सेल्सियस हो गया. मौसम विभाग की मानें तो मौसम में आया यह बदलाव अभी जारी रहेगा. विभाग ने आज भी राजस्थान के 28 जिलों में आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में धर्म पूछकर फिर बरसाई गोलियां, 36 साल बाद भी जारी है टारगेट किलिंग का खौफ, आतंक की बदलती रणनीति

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में धर्म पूछकर फिर बरसाई गोलियां, 36 साल बाद भी जारी है टारगेट किलिंग का खौफ, आतंक की बदलती रणनीति

by UB India News
August 2, 2026
0

बात 90 के दशक की है। घाटी में कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाकर शुरू हुई टारगेट किलिंग ऐसा नासूर बना...

डीएमके ने संसद में विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका कर दी स्पष्ट………………..

डीएमके ने संसद में विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका कर दी स्पष्ट………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

मानसून सत्र के बाकी बचे हिस्से को लेकर डीएमके पर सभी राजनीतिक दलों की नजरें टिकी हैं। विपक्षी इंडिया ब्लॉक...

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार में नगर निकायों में काम करने वाले सफाईकर्मियों और ड्राइवर्स की हड़ताल का आज तीसरा दिन है। इस हड़ताल...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

Next Post
दिल्ली शराब घोटाले में के.कविता 23 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में

दिल्ली शराब घोटाले में के.कविता 23 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में

इजरायल-ईरान में जंग के बीच 17 भारतीय चालको की सलामती और शीघ्र रिहाई के लिए एस जयशंकर ईरान के संपर्क में

इजरायल-ईरान में जंग के बीच 17 भारतीय चालको की सलामती और शीघ्र रिहाई के लिए एस जयशंकर ईरान के संपर्क में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend