ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दिल्ली शराब घोटाले में के.कविता 23 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में

UB India News by UB India News
April 16, 2024
in अपराध, कारोबार, खास खबर
0
दिल्ली शराब घोटाले में के.कविता 23 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली शराब घोटाले में के.कविता के मुश्किलें बढ़ती हुईं नजर आ रही हैं। राजधानी दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले के संबंध में भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के.कविता को सोमवार को 23 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जानकारी दे दें कि सीबीआई ने तेलंगाना के पूर्व सीएम के.चंद्रशेखर राव की बेटी को तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया था। इससे पहले कविता को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से वह तिहाड़ में बंद थीं।

सीबीआई ने किया पेश

जज द्वारा पहले दी गई 3 दिन की पुलिस हिरासत की अवधि खत्म होने के बाद सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (सीबीआई) ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया और ज्यूडिशियल कस्टडी की मांग की। सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि कविता को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की जरूरत नहीं है। कविता के साथ-साथ दीपक नागर का पक्ष रख रहे वकील नितेश राणा ने पुलिस की अर्जी का विरोध किया और कहा कि कविता को हिरासत में रखने के लिए पर्याप्त आधार नहीं है क्योंकि अब उन्हें हिरासत में रखकर पूछताछ की आवश्यकता नहीं है।

RELATED POSTS

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

15 मार्च को किया था गिरफ्तार

सीबीआई अधिकारियों ने हाल ही में एक स्पेशल कोर्ट से परमिशन लेने के बाद कविता से जेल के अंदर पूछताछ की थी। बीआरएस नेता से मामले में सह-आरोपी बुच्ची बाबू के फोन से मिले व्हाट्सऐप चैट और एक जमीन सौदे से संबंधित डाक्यूमेंट्स के बारे में पूछताछ की गई थी। आरोप है कि दिल्ली की शराब पॉलिसी में कथित बदलाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) को रिश्वत के रूप में 100 करोड़ रुपये दिए गए थे। ईडी ने 46 वर्षीय कविता को हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित उनके आवास से 15 मार्च को गिरफ्तार किया था और तब से वह ज्यूडिशियल कस्टडी में हैं।

के. कविता ने बीजेपी पर बोला हमला

वहीं, इस बारे में बात करते हुए बीआरएस नेता के. कविता ने कहा, यह सीबीआई की कस्टडी नहीं है बल्कि ये बीजेपी के कस्टडी है। जो बीजेपी बाहर बोल रही है, वही सीबीआई अंदर पूछताछ कर रही है, पिछले 2 सालों से बार-बार यही पूछ रही और यहां कुछ नहीं। इसके अलावा केजरीवाल की न्यायिक हिरासत भी आज खत्म हो रही है, आज केजरीवाल को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए 2 बजे के बाद पेश किया जाएगा। वहीं, सिसोदिया की जमानत पर भी राउज एवेन्यू कोर्ट में 2 बजे के बाद सुनवाई है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

Next Post
इजरायल-ईरान में जंग के बीच 17 भारतीय चालको की सलामती और शीघ्र रिहाई के लिए एस जयशंकर ईरान के संपर्क में

इजरायल-ईरान में जंग के बीच 17 भारतीय चालको की सलामती और शीघ्र रिहाई के लिए एस जयशंकर ईरान के संपर्क में

अमेरिकी रिपोर्ट से भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन दिखी गिरावट

'वॉर' की चिंता में डूबा बाजार, चौतरफा बिकवाली, Sensex में 917 अंकों की बड़ी गिरावट, Nifty भी धड़ाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend