ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएम मोदी की आज होशंगाबाद और मैसूर में जनसभा, मंगलुरु में रोड शो, राजनाथ बिहार में करेंगे प्रचार

UB India News by UB India News
April 15, 2024
in loakshbha 24, जमुई, बिहार
0
पीएम मोदी की आज होशंगाबाद और मैसूर में जनसभा, मंगलुरु में रोड शो, राजनाथ बिहार में करेंगे प्रचार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बीजेपी आज (रविवार) लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी करेगी. जिसमें पार्टी एक बार फिर से गरीब कल्याण के साथ-साथ विकास के वादे करेगी. वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. इसमें बीजेपी का ‘संकल्प पत्र’ जारी करने के लिए आयोजित कार्यक्रम से लेकर रैली और रोड शो शामिल हैं. इसके अलावा पीएम मोदी आज डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगे. पीएम मोदी रविवार को मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके अलावा कर्नाटक के मैसूर में भी एक रैली में भाषण देंगे. वहीं मंगलोर में रोड शो कर बीजेपी उम्मीदवार के लिए जनसमर्थन जुटाएंगे.

होशंगाबाद के पिपरिया में पीएम मोदी की जनसभा

RELATED POSTS

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले के पिपरिया में जनसभा को संबोधित करेंगे. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पीएम मोदी एक बार फिर से मध्य प्रदेश के दौरे पर होंगे. इस दौरान आज वह होशंगाबाद-नरसिंहपुर संसदीय क्षेत्र में जनसभा कर बीजेपी प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगे. पीएम मोदी की रैली को देखते हुए पिपरिया में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. पांच लेयर में सुरक्षा घेरा बनाया गया है. जहां इंसान तो छोड़िए परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा.

जनसभा के लिए लगाया गया वाटरप्रूफ टेंट

रविवार को बारिश की संभावना के चलते पीएम मोदी के कार्यक्रम के लिए वाटरप्रूफ टेंट की व्यवस्था की गई है. बता दें कि पिछले दो दिन से इस इलाके में हो रही बारिश ने कार्यक्रम की तैयारियों को प्रभावित किया है. रैली स्थल पर कीचड़ हो गई, जिसे शनिवार को मिट्टी, गिट्टी से ढंक कर समतल कर दिया गया. इन सब प्रयासों के बावजूद रविवार को बारिश की संभावना के चलते काफी इंतजाम किए गए हैं. हालांकि शासन प्रशासन के साथ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पूरी व्यवस्था को दुरुस्त रखने की जिम्मेदारी ली है.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पीएम मोदी की जनसभा के लिए पिपरिया समेत इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. सुबह से कई बार सुरक्षा एजेंसियों के साथ पुलिस व प्रशासन के अधिकारी रैली स्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया. पीएम मोदी की जनसभा के दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस के लगभग 1500 जवान व अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है. इसके साथ ही डाग स्क्वाड एवं अन्य सुरक्षा एजेंसी के 600 जवान अलग से तैनात किए गए हैं. प्रधानमंत्री मोदी का सुरक्षा घेरा पांच लेयर का होगा. प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा को देखते हुए बिना पास के कोई भी सभा स्थल तक नहीं पहुंच सकेगा. प्रधानमंत्री के साथ कुल तीन हेलीकाप्टर आएंगे. प्रदेश के मुख्यमंत्री का हेलीपेड अलग से तैयार किया गया.

आज बिहार आ रहे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जमुई में NDA प्रत्याशी चिराग के बहनोई के लिए मांगेंगे वोट

लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी का बिहार पर खास फोकस है. इसी कारण जमुई में होने वाले मतदान से पहले पार्टी के कई बड़े दिग्गज नेताओं की रैली जारी है. आज रविवार (14 अप्रैल) को जमुई से एनडीए की ऐतिहासिक जीत के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे.

अरुण भारती के पक्ष में मांगेंगे वोट

राजनाथ सिंह जमुई लोकसभा क्षेत्र 40 से एनडीए समर्थित एलजेपीआर के प्रत्याशी अरुण भारती के पक्ष में 11 बजे दिन में श्री कृष्ण सिंह मेमोरियल स्टेडियम में लोगों को संबोधित करेंगे. राजनाथ सिंह अरुण भारती को जमुई संसदीय क्षेत्र का सांसद बनाने के लिए जनता के बीच आह्वान करेंगे. उसके बाद राजनाथ सिंह बांका लोकसभा क्षेत्र के शंभूगंज में भी चुनावी प्रचार करेंगे.

इसके बाद वो जमूई के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के टेटिया बम्बर प्रखंड में शाम 3:30 बजे पहुंचेंगे, जंहा जनसभा को संबोधित करेंगे और लोजपा प्रत्याशी अरुण भारती के लिए जनता से वोट मांगेंगे, उनके साथ दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, सांसद चिराग पासवान और एनडीए के कई नेता इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे.

चिराग ने जताया बहनोई पर भरोसा

जमुई से चिराग पासवान ने अपने बहनोई अरुण भारती को एनडीए के उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतारा है. उनका मुकाबला आरजेडी प्रत्याशी अर्चना रविदास से होना है. हालांकि कि पिछले दो चुनावों से चिराग पासवान इस सीट से जीत रहे थे, लेकिन इस बार वह हाजीपुर से चुनाव लड़ रहे हैं इसलिए इस सीट पर उन्होंने अपने बहनोई पर भरोसा जताया है.

इस सीट पर पीएम भी कर चुके हैं प्रचार

इससे पहले 4 अप्रैल को पीएम मोदी भी जमुई में चुनाव प्रचार कर चुके हैं. उनके साथ सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, उपेंद्र कुशवाहा समेत एनडीए के तमाम घटक दलों के नेता मौजूद थे. बिहार की जिन 4 सीटों पर पहले चरण के तहत 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे उनमें जमुई के अलावा नवादा, गया और औरंगाबाद भी शामिल है. जमुई और गया सुरक्षित सीट है. 17 अप्रैल को प्रचार का अंतिम दिन है. इससे पहले इन चारों जिलों में तमाम पीर्टियों की धुंआदार रैली जारी है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

by UB India News
July 31, 2026
0

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

नतीजों से पहले बसने लगा ‘दावों का संसार’……….

by UB India News
July 31, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश के पद को लेकर संवैधानिक विवाद गहराते जा रहा………….

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर संवैधानिक विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सवाल सीधा है कि जब...

Next Post
लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा आज पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में अपना ‘संकल्प पत्र’ किया जारी

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा आज पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में अपना 'संकल्प पत्र' किया जारी

सलमान खान के घर के बाहर चली गोलियां, बाइक सवार शूटर्स ने की फायरिंग, बढ़ाई गई सुरक्षा

सलमान खान के घर के बाहर चली गोलियां, बाइक सवार शूटर्स ने की फायरिंग, बढ़ाई गई सुरक्षा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend