ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राजस्थान के रण में पहली बार मोदी और राहुल गांधी आमने सामने

UB India News by UB India News
April 12, 2024
in loakshbha 24
0
राजस्थान के रण में पहली बार मोदी और राहुल गांधी आमने सामने
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजस्थान की राजनीति में आज का दिन बेहद खास होने वाला है. राजस्थान लोकसभा चुनाव को लेकर आज पहली बार पीएम मोदी और राहुल गांधी का आमना-सामना होने वाला है. मरुधरा के रण में आज बीजेपी के दिग्गज पीएम मोदी और कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी चुनावी हुंकार भरेंगे.

करौली लोकसभा सीट के लिए चुनाव प्रचार

RELATED POSTS

हर महीने महिलाओं को 8500 रुपये, युवाओं को देंगे नौकरी -भिंड में बोले राहुल गांधी

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

उत्तराखंड के बाद पीएम मोदी राजस्थान भी जाएंगे और यहां पर करौली लोकसभा सीट के लिए चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। मालूम हो कि पीएम 12 अप्रैल को दौसा और बाड़मेर सीट के लिए भी चुनावी प्रचार करेंगे। गौरतलब है कि पीएम मोदी ने इससे पहले जयपुर ग्रामीण, चूरू और नागौर लोकसभा सीट के लिए चुनावी सभा की थी।

तो वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे और कई चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने वाले हैं। जिसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

इंदु देवी जाटव के समर्थन में आ रहे हैं पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर को करौली धौलपुर प्रत्याशी इंदु देवी जाटव के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए राजस्थान दौरे पर आ रहे हैं। पीएम मोदी दोपहर साढ़े 12 बजे वायु सेना के विशेष विमान से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे सीधे करौली के लिए रवाना होंगे। दोपहर डेढ़ बजे वे करौली पहुंचेंगे और चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी की सभा के दौरान सीएम भजनलाल शर्मा, लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे, सह प्रभारी विजया राहटकर सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

बीकानेर और जोधपुर में चुनावी रैली करेंगे राहुल गांधी

जहां आज पीएम राजस्थान में रहेंगे वहीं दूसरी ओर आज राहुल गांधी भी गुरुवार को बीकानेर और जोधपुर में चुनावी रैली करने वाले हैं। राहुल गांधी दोपहर एक बजे बीकानेर लोकसभा सीट के अनूपगढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे और इसके बाद वो जोधपुर के फलौदी में जनसभा करेंगे, जिसकी जानकारी कांग्रेस के ट्विटर अकाउंट पर दी गई है।

राहुल गांधी की दो चुनावी सभाएं होंगी

लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए राहुल गांधी आज पहली बार राजस्थान दौरे पर आ रहे हैं। आज गुरुवार 11 अप्रैल को एक ही दिन में राहुल गांधी की दो चुनावी सभाएं हैं। दोपहर 12 बजे वे श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ में होने वाली चुनावी सभा को संबोधित करेंगे और फिर दोपहर 3 बजे फलोदी में आयोजित चुनावी सभा को भी संबोधित करेंगे। अनूपगढ़ की सभा से गंगानगर और बीकानेर जबकि फलोदी की चुनावी सभा से जोधपुर, बाड़मेर और पाली लोकसभा क्षेत्रों को कवर करते हुए लोगों को आकर्षित करने की कोशिश करेंगे।

राहुल गांधी पहली बार जबकि पीएम मोदी चौथी बार आ रहे

राहुल गांधी पहली बार राजस्थान दौरे पर आ रहे हैं। हालांकि 6 अप्रैल को जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में कांग्रेस की बड़ी चुनावी सभा हुई थी जिसमें सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे शामिल हुए थे। उस दिन राहुल गांधी दक्षिण भारत में व्यस्त होने के कारण जयपुर की सभा में नहीं आ सके। पीएम मोदी आज चौथी बार राजस्थान आ रहे हैं। अब तक वे 3 चुनावी सभाओं को संबोधित कर चुके हैं। 2 अप्रैल को जयपुर ग्रामीण के कोटपूतली में, 5 अप्रैल को चूरू में और 6 अप्रैल को पुष्कर में चुनावी सभाओं को संबोधित कर चुके हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

हर महीने महिलाओं को 8500 रुपये, युवाओं को देंगे नौकरी -भिंड में बोले राहुल गांधी

हर महीने महिलाओं को 8500 रुपये, युवाओं को देंगे नौकरी -भिंड में बोले राहुल गांधी

by UB India News
May 1, 2024
0

मध्य प्रदेश में कांग्रेस को इंदौर में बड़ा झटका लगने के एक दिन बाद आज मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल...

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

सिर्फ गरीबी हटाएंगे की माला जपती रहती थी कांग्रेस’, महाराष्ट्र के माढा में बोले PM मोदी

सिर्फ गरीबी हटाएंगे की माला जपती रहती थी कांग्रेस’, महाराष्ट्र के माढा में बोले PM मोदी

by UB India News
May 1, 2024
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के बीच मंगलवार को महाराष्ट्र के माढा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया....

कांग्रेस के लिए क्यों गले की फांस बन सकता है अमित शाह का फर्जी वीडियो केस?

कांग्रेस के लिए क्यों गले की फांस बन सकता है अमित शाह का फर्जी वीडियो केस?

by UB India News
May 1, 2024
0

लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे आगे बढ़ता जा रहा है, विभिन्न सियासी दलों के बीच वार और पलटवार का सिलसिला भी तेज...

कांग्रेस SC-ST आरक्षण पर तलवार लटका रही , OBC का जीना मुश्किल कर देगी……..

कांग्रेस SC-ST आरक्षण पर तलवार लटका रही , OBC का जीना मुश्किल कर देगी……..

by UB India News
May 1, 2024
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस पर SC-ST और OBC का आरक्षण खत्म करने का आरोप लगाया है।...

Next Post
अमित शाह आज मंडला और कटनी में तो राजनाथ सिंह रीवा और सतना में सभा को करेंगे संबोधित

अमित शाह आज मंडला और कटनी में तो राजनाथ सिंह रीवा और सतना में सभा को करेंगे संबोधित

बसपा सांसद मलूक नागर आरएलडी में शामिल

बसपा सांसद मलूक नागर आरएलडी में शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend