भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बिहार इकाई के अध्यक्ष और राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को कहा कि पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सुरक्षाकर्मियों के उनकी बेटी रोहिणी आचार्य के चुनाव प्रचार अभियान में कथित दुरुपयोग के खिलाफ निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। आचार्य सारण सीट से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रत्याशी हैं। चौधरी ने भाजपा का स्थापना दिवस मनाने के लिए यहां पार्टी कार्यालय में आयोजित एक समारोह से इतर संवाददाताओं से कहा कि पार्टी (भाजपा) उम्मीद करती है कि निर्वाचन आयोग रोहिणी आचार्य से संबंधित शिकायत का संज्ञान लेगा और उसके बाद उचित कार्रवाई करेगा। चौधरी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘इस संबंध में हमारी पार्टी के नेता निर्वाचन आयोग (ईसी) के पास पहले ही शिकायत दर्ज करा चुके हैं। निर्वाचन आयोग को इस शिकायत का संज्ञान लेना चाहिए और …ईसी को उचित कार्रवाई भी करनी चाहिए। आप राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के परिवार से और क्या उम्मीद करते हैं । वे (लालू का परिवार) कानून तोड़ने, ‘गुंडाराज’ को बढ़ावा देने, भ्रष्ट आचरण करने आदि में विश्वास करते हैं…।
आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..
डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई...







