ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

देश के 14 राज्यों में बारिश और 8 राज्यों में हीटवेव की संभावना

UB India News by UB India News
April 8, 2024
in खास खबर, स्वास्थ
0
देश के 14 राज्यों में बारिश और 8 राज्यों में हीटवेव की संभावना
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश के 14 राज्यों में बारिश और 8 राज्यों में हीटवेव की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, सिक्किम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो सकती है।

गुजरात, गोवा, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुडुचेरी में लू का असर रहेगा। इन राज्यों का तापमान 43 डिग्री तक पहुंच चुका है। सबसे ज्यादा टेंपरेचर 44.5 डिग्री आंध्र प्रदेश के नंदयाल में रिकॉर्ड किया गया। दूसरे नबंर पर आंध्र का ही अनंतपुर शनिवार को तापमान 44.4 डिग्री पहुंच गया।

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

केरल और तेलंगाना दो ऐसे राज्य हैं, जिनके कुछ इलाकों में बारिश तो कुछ इलाकों में हीटवेव का अलर्ट है। मौसम विभाग ने बताया कि मध्यप्रदेश में अगले 4 दिन यानी 7 से 10 अप्रैल तक ओले-बारिश का दौर रहेगा। 30 से 60Kmph तक की रफ्तार में आंधी चलने का अनुमान है। बिहार में आज लू नहीं चलेगी। यहां के 16 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट आई है।

मध्यप्रदेश: 4 दिन पानी-आंधी का अलर्ट, ओले भी गिरेंगे; 10 अप्रैल तक बारिश

मध्यप्रदेश में अगले 4 दिन यानी 7 से 10 अप्रैल तक ओले-बारिश का दौर रहेगा। 30 से 60Km प्रतिघंटे तक की रफ्तार में आंधी चलने का भी अनुमान है। इसके चलते मौसम वैज्ञानिकों ने रेड, ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया, ’10 अप्रैल को सिस्टम ज्यादा स्ट्रॉन्ग रहेगा। इससे भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, रीवा समेत पूरे प्रदेश में कहीं बारिश तो कहीं ओले-आंधी का दौर जारी रह सकता है।

राजधानी पटना समेत प्रदेश के कई जिलों में दो से तीन दिनों तक बादल छाए रहने की संभावना है। इसके कारण से लू नहीं चलेगी। आज रविवार को पूरे प्रदेश में मौसम सामान्य बना रहेगा। शनिवार को 16 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट और 15 शहरों के अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई। अरब सागर में बना सिस्टम बिहार में बारिश करवाएगा।

यूपी: पूर्वांचल के जिलों में 14 अप्रैल तक आंधी-बारिश के आसार, प्रयागराज लगातार दूसरे दिन सबसे गर्म शहर

मौसम विभाग ने पूर्वांचल के जिलों में 14 अप्रैल तक आंधी-बारिश की संभावना जताई है। प्रयागराज लगातार दूसरे दिन सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो गोरखपुर की रात सबसे गर्म रही यहां 25.7 डिग्री तापमान दर्ज हुआ, जो सबसे ज्यादा रहा।

छत्तीसगढ़ में बारिश के लिए 2 दिन का ऑरेंज अलर्ट, 40 से 50 Kmph की स्पीड से हवाएं चलेंगी
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने बारिश के लिए आज ऑरेज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 दिन रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में मौसम बदला रहेगा। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी भी चल सकती है। प्रदेश में अगले 2 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री कि गिरावट होगी।

हरियाणा: 12 अप्रैल से तेज आंधी बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं
हरियाणा में 10 अप्रैल तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान बीच-बीच में हल्के बादल आने की संभावना है। इससे दिन के अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। रात में हल्की हवाएं चलने के कारण न्यूनतम तापमान में भी 2 डिग्री की गिरावट देखी गई है। मौसम विभाग ने बताया कि लेकिन 11 अप्रैल के बाद मौसम में बदलाव होने की संभावना है। 12 अप्रैल से 16 अप्रैल के बीच हरियाणा में तेज आंधी बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं।

पंजाब-चंढीगढ़ में 11 अप्रैल से बारिश के आसार, हिमाचल के निचले इलाकों का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री पहुंचा
पंजाब और चंढीगढ़ के दिन का न्यूनतम तापमान जहां 15 डिग्री के करीब दर्ज किया जा रहा है, वहीं अधिकतम तापमान 33 डिग्री के करीब है। पंजाब में 11 अप्रैल से मौसम के करवट लेने का अनुमान है। 11 अप्रैल को वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर पंजाब में देखने को मिलेगा और पंजाब भर में बारिश की संभावनाएं बन रही हैं।

वहीं, हिमाचल में मध्य इलाकों का अधिकतम तापमान 22 डिग्री तक पहुंच गया है और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के करीब दर्ज किया जा रहा है। निचले इलाकों का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। हिमाचल में वेस्टर्न डिस्टरबेंस 10 अप्रैल से एक्टिव हो रहा है, जिसका असर 11 अप्रैल तक रहेगा। जिसके चलते पंजाब के ऊपरी, मध्य व निचले इलाकों में तापमान में हलकी गिरावट देखने को मिलेगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
देश का फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व ऑल टाइम हाई पर,645.58 अरब डॉलर पहुंचा

देश का फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व ऑल टाइम हाई पर,645.58 अरब डॉलर पहुंचा

हमने बिहार में स्थापित की हिंदू-मुस्लिम एकता- सीएम नीतीश

हमने बिहार में स्थापित की हिंदू-मुस्लिम एकता- सीएम नीतीश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend