ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मोदी के बाद जमुई में आज तेजस्वी करेंगे चुनाव प्रचार

UB India News by UB India News
April 6, 2024
in जमुई, पटना, राजद
0
मोदी के बाद जमुई में आज तेजस्वी करेंगे चुनाव प्रचार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज जमुई से चुनावी जनसभा की शुरुआत करेंगे। लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद महागठबंधन और तेजस्वी की यह पहली जनसभा है। यह जनसभा श्रीकृष्ण सिंह मेमोरियल स्टेडियम मैदान में होगी। इस दौरान तेजस्वी जमुई से राजद उम्मीदवार अर्चना रविदास को वोट करने की अपील करेंगे।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बिहार में 4 मार्च को जमुई से ही चुनावी जनसभा का शंखनाद किया था। अब तेजस्वी भी जमुई से लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार की शुरुआत करेंगे। जमुई में उनके साथ मुकेश सहनी समेत महागठबंधन के कई बड़े नेता शामिल होंगे। सहनी कल ही महागठबंधन में शामिल हुए हैं। उन्हें राजद कोटे से 3 सीटें दी गई हैं।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

माना जा रहा है कि जमुई में जनसभा के दौरान सहनी को साथ रखकर तेजस्वी अत्यंत पिछड़ा जाति के वोटों को साधने की कोशिश करेंगे। इस मौके पर पूर्व विधायक अजय प्रताप सिंह के राजद में शामिल होने का भी कार्यक्रम है। वह बिहार सरकार में मंत्री सुमित कुमार सिंह के बड़े भाई हैं।

अजय प्रताप के राजद में आने से पार्टी को होगा फायदा

लोकसभा चुनाव में अजय प्रताप के राजद में शामिल होने पर अर्चना रविदास को फायदा हो सकता है, क्योंकि इस सीट पर राजपूत वोटरों का प्रभाव रहा है। साल 1967 से 2015 तक हुए 13 विधानसभा चुनाव में नौ बार राजपूत उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।

राजद देगा घोटालों, वंशवाद और अपराधियों की गारंटी

तेजस्वी की जमुई यात्रा पर बीजेपी प्रवक्ता अरविंद सिंह ने सवाल किया की आखिर वह किस बात की गारंटी देंगे? उन्होंने कहा कि जमुई में जो पीएम ने सभा की थी उसमें गरीबों के लिए मोदी की गारंटी थी, जिसका कोई नहीं उसका मोदी है, लेकिन तेजस्वी यादव जो जमुई में सभा करने जा रहे हैं, वो वहां क्या गारंटी देंगे?

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपने बेटे-बेटियों की स्थापना की गारंटी लिए हुए हैं। लालू प्रसाद घोटालों की, अपराधियों की, वंशवाद, परिवारवाद और भ्रष्टाचार की गारंटी लिए हुए हैं। राजद सुप्रीमो बिहार और बिहार के गरीब, दलितों, पिछड़ों को रसातल पर पहुंचने की गारंटी लिए हुए हैं। तेजस्वी यादव की सभा में आज इन्हीं सब चीज की गारंटी मिलेगी।

बीजेपी प्रवक्ता अरविन्द सिंह ने कहा- राजद देगा घोटालों, वंशवाद और अपराधियों की गारंटी
बीजेपी प्रवक्ता अरविन्द सिंह ने कहा- राजद देगा घोटालों, वंशवाद और अपराधियों की गारंटी

मोदी वही घिसा-पिटा पुराना कैसेट बजाकर चले गए

राजद के प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने जमुई जनसभा को लेकर मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जब जमुई की जनसभा में बोल रहे थे तब ना जनता में उमंग दिखा और ना ही उत्साह। मोदी वही घिसा-पिटा पुराना कैसेट बजाकर चले गए। लालू प्रसाद के परिवार पर बोलकर चले गए, लेकिन वे यह नहीं बता पाए कि 10 साल से सरकार में रहकर उन्होंने जमुई के लिए आखिर क्या किया।

उन्होंने कौन-सा गांव गोद लिया, कितने नौजवानों को नौकरी दी, कौन से कारखाने लगा दिए? बिहार को विशेष राज्य का दर्जा, बिहार पर विशेष ध्यान, बिहार को विशेष पैकेज देने के बारे में बोलकर गए, लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। अब उनके जुमलेबाजी से जनता भी आजीज हो चुकी है।

राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि काम और मुद्दे पर वोट मिलेगा।
राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि काम और मुद्दे पर वोट मिलेगा।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने 17 महीने में वह कर दिखाया जो उन्होंने 2020 में जनता से वादा किया था। 5 लाख लोगों को नौकरी दी, 70 दिनों में सवा दो लाख से ज्यादा नौजवानों को नियुक्ति पत्र बांटे। तेजस्वी के काम के आगे मोदी को बोलने के लिए कुछ नहीं था।

राजद काम के बल और मुद्दे की बात पर वोट लेगी

केंद्र में 10 साल से भाजपा की सरकार है, लेकिन आज तक इस सरकार ने बिहार के लिए आखिर क्या किया है? इस सरकार ने नौजवानों, गरीबों, किसानों अतिपिछड़ों के लिए क्या किया है, मोदी को यह बताना होगा। इधर-उधर की बात से काम नहीं चलेगा। जनता ने जो विश्वास तेजस्वी यादव पर दिखाया है जन समर्थन तेजस्वी यादव को है और हम काम के बल पर और मुद्दे की बात पर वोट लेंगे। ‘इस बार मुकाबला बिल्कुल साफ है, बिहार की जनता तेजस्वी यादव-महागठबंधन के साथ है।’

जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने कहा तेजस्वी अपने पिता के कार्य योजना को ज़रूर बताएं।
जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने कहा तेजस्वी अपने पिता के कार्य योजना को ज़रूर बताएं।

तेजस्वी अपने पिता के कार्य योजना को ज़रूर बताए

जेडीयू एमएलसी और मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि बदला हुआ जमुई जो पहले बदहाल जमुई था, जहां नक्सली गतिविधियां होती थी और जहां के इलाकों में लोग जाना पसंद नहीं करते थे, भयभीत रहते थे। आज वहां निर्भीक होकर घूमते हैं। पहले जहां गोलियों का तांडव सुना जाता था आज वहां पक्षियों का कलरव सुनाई देता है। यह बदलता जमुई बस मोदी के एक मीटिंग से ही संभव हुआ है।

राजद अभी तक राजनीति के पिचलग्गुपन से हटे नहीं है। आज तेजस्वी जो जन सभा कर रहे हैं उसमें वह ये कार्य योजना जरूर बताएं कि उनके पिता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव रेलवे में नौकरी के नाम पर जमीन लिए थे। जिन पिछड़ों और दलितों का उन्होंने जमीन लिया था, उनका जमीन लौटाया या नहीं। वहीं, जब नीतीश कुमार रेल मंत्री बने तो उन्होंने नौकरी के बदले जमीन नहीं लिया था तो इस अंतर को वह जरूर बताएं।

दो दिन पहले पीएम मोदी ने जमुई की जनसभा को संबोधित किया था।
दो दिन पहले पीएम मोदी ने जमुई की जनसभा को संबोधित किया था।

आज का भारत घर में घुसकर मारता है

जमुई में हुई जनसभा में पीएम ने लालू के जंगलराज, भ्रष्टाचार और इंडी अलायंस पर जमकर निशाना साधा था। पीएम ने कहा था कि पहले आतंकी हमारे ऊपर हमला कर के चले जाते थे। कांग्रेस दूसरे देशों के पास शिकायत लेकर जाती थी। हमने कहा ऐसे नहीं चलेगा। आज का भारत घर में घुसकर मारता है।

उन्होंने कांग्रेस और आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा था कि इन पार्टियों ने देश का नाम खराब किया है। राजद के लोग जमीनों पर कब्जा करते हैं। राजद सरकार में युवतियों को सड़क पर से उठा लिया जाता था।

लालू के जंगलराज की याद दिलाई थी

वहीं सीएम नीतीश ने लालू सरकार के जंगलराज की भी याद दिलाई थी। उन्होंने कहा था- पहले हिंदू-मुस्लिम का झगड़ा होता था। अब सब कंट्रोल में है। इन लोगों को ले आएंगे तो ये फिर से यही सब करवाएंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

by UB India News
August 1, 2026
0

RLM (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बिहार सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री...

Next Post
ओवैसी की पार्टी बिहार में किन 13 सीटों पर लड़ेगी चुनाव?

ओवैसी की पार्टी बिहार में किन 13 सीटों पर लड़ेगी चुनाव?

संसद के विशेष सत्र पर बिहार में वार और पलटवार जारी

घर में उम्मीदवार, पूरे शहर में ढिंढोरा.......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend