राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर मोदी सरकार को झूठा बताया है। अपने पोस्ट में मोदी सरकार की बातों को झूठा बताते हुए लालू प्रसाद ने लिखा- क्यों है इतना झूठ? कौन बोलता है इतना झूठ? जनता ने ठाना है, मोदी सरकार का झूठ मिटाना है।
झूठ का अंबार- मोदी सरकार झूठ का दरबार- मोदी सरकार झूठ का भंडार- मोदी सरकार झूठ का व्यापार- मोदी सरकार झूठ की बयार, मोदी सरकार झूठ की बहार, मोदी सरकार झूठ की कतार, मोदी सरकार झूठ शानदार- मोदी सरकार झूठ जानदार- मोदी सरकार झूठ जोरदार- मोदी सरकार झूठ लगातार- मोदी सरकार झूठ वजनदार- मोदीसरकार झूठ बारम्बार- मोदी सरकार झूठ से सरोबार- मोदी सरकार झूठ का कारोबार- मोदी सरकार नौकरी पर झूठ, इतिहास पर झूठ विकास पर झूठ, वादों और इरादों में झूठ हर जगह हर बात, हर सोच विचार में झूठ इधर झूठ- उधर झूठ, दाएं भी झूठ- बाएं भी झूठ परिवारवाद पर झूठ, भ्रष्टाचार पर झूठ बंदा BJP में आए तो राजनीतिक धंधा विपक्ष में है तो वो गंदा- ये भी झूठ क्यों है इतना झूठ? कौन बोलता है इतना झूठ? जनता ने ठाना है, मोदी सरकार का झूठ मिटाना है।
झूठ का अंबार- मोदी सरकार
झूठ का दरबार- मोदी सरकार
झूठ का भंडार- मोदी सरकार
झूठ का व्यापार- मोदी सरकारझूठ की बयार, मोदी सरकार
झूठ की बहार, मोदी सरकार
झूठ की कतार, मोदी सरकारझूठ शानदार- मोदी सरकार
झूठ जानदार- मोदी सरकार
झूठ जोरदार- मोदी सरकार
झूठ लगातार- मोदी सरकार
झूठ वजनदार-…— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) April 5, 2024
लालू प्रसाद का ऑडियो वायरल
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की आवाज का एक ऑडियो क्लिप सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि यह लालू प्रसाद की आवाज है। इसमें राजद सुप्रीमो गया से उम्मीदवार कुमार सर्वजीत के लिए समर्थन मांग रहे हैं। उन्होंने गया जिले के वजीरगंज प्रखंड के पंचायत पतेर मंरावा के मुखिया डब्लू यादव को कॉल लगवाया है। इसमें वे कह रहे हैं कि गया से राजद उम्मीदवार क जीताइए। ऑडियो में एक व्यक्ति कह रहा है कि दिल्ली से लालू जी बात करेंगे।
फिर लालू प्रसाद बोलते हैं डब्लू जी, जीताब, गया सीट जीताब, आप लोगों का क्षेत्र पड़ता है। जवाब में मुखिया डब्लू हां बोलता है। इसके बाद लालू प्रसाद के स्वास्थ्य के बारे में पूछा जाता है। जवाब में राजद सुप्रीमो कहते हैं हम ठीक हैं। दिल्ला आए हुए थे फाइनल करने। सब फाइनल हो गया है।