राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके द्वारा टोके जाने के बाद अपनी रैली (बिहार के जमुई में) में एक बार भी परिवारवाद का जिक्र नहीं किया। यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘ई बिहार ह भैया, इहा कुछ भी हो सकेला। आप सभी की जानकारी के लिए बता दूं, प्रधानमंत्री जी ने आज की रैली में एक बार भी परिवारवाद का जिक्र नहीं किया। आशा है अब मेरे टोकने के बाद फिर करेंगे तो हम भी सूची छपवा देंगे। जय हिन्द, जय बिहार।’’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जमुई संसदीय क्षेत्र में एक रैली के साथ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत किए जाने से पहले आज सुबह यादव ने राजग में राजनीतिक घरानों से शामिल राजनेताओं की एक सूची जारी करते हुए उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में ‘‘इस परिवारवाद’’ का भी जिक्र करेंगे।
30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….
बिहार की राजनीति लंबे समय से राजद के हरे और भाजपा के भगवा रंग के इर्द-गिर्द घूमती रही है। अब,...







