ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

FY24 में शेयर मार्केट ने दिया रिकॉर्ड रिटर्न, 132 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की दौलत…

UB India News by UB India News
March 29, 2024
in कारोबार, खास खबर
0
शेयर बाजार में तेजी, 65700 के करीब सेंसेक्स-मिडकैप की उछाल से निफ्टी 19560 के ऊपर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

वित्त वर्ष 2023-24 खत्म होने जा रहा है। शेयर बाजार में इस वित्त वर्ष का आखिरी कारोबारी दिन गुरुवार को था। आज शुक्रवार को गुड फ्राइडे के चलते बाजार बंद है। इस वित्त वर्ष में शेयर मार्केट ने निवेशकों को रिटर्न देने में रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। वित्त वर्ष 2024 में भारतीय निवेशकों की वेल्थ 1.6 लाख करोड़ डॉलर या 132 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। अप्रैल 2023 से मार्च 2024 के बीच बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का बाजार पूंजीकरण (m-Cap)262 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 394 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। मार्केट में यह रिटर्न ऐसे समय में मिला, जब भू-राजनीतिक तनाव, उच्च ब्याज दर और क्रूड ऑयल की कीमतों में इजाफे जैसी चुनौतियां सामने थीं। भारत के शेयर मार्केट के मार्केट कैप में यह सबसे बड़ा सालाना उछाल है।

25% उछला सेंसेक्स, निफ्टी 29% चढ़ा

वित्त वर्ष 2023-24 में सेंसेक्स में 25 फीसदी का उछाल आया है। जबकि निफ्टी में 29 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया है। सेक्टोरल सूचकांकों में रियल एस्टेट में 129 फीसदी, यूटिलिटीज में 93 फीसदी और पावर में 86 फीसदी का बंपर उछाल आया। सबसे कम तेजी bankex में 16 फीसदी, FMCG में 17 फीसदी और फाइनेंशियल सर्विसेज में 22 फीसदी की आई। इस वित्त वर्ष में तमाम चुनौतियों के बावजूद विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार में 2.1 लाख करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया है। यह वित्त वर्ष 2021 के 2.7 लाख करोड़ के निवेश के बाद दूसरा सबसे अधिक सालाना इनफ्लो है।

RELATED POSTS

पटना के कोचिंग हब मुसल्लहपुर में राहुल गांधी करेंगे पैदल मार्च!

पाकिस्तान में छिपे 23 दुश्मन अब आतंकी घोषित…………….

दोगुने से अधिक बढ़ गए 110 शेयर

वित्त वर्ष 2024 में बीएसई 500 इंडेक्स के 110 शेयर दोगुने से अधिक हो गए हैं। इन 110 शेयरों में से करीब एक तिहाई या 34 शेयर पीएसयू कंपनियों के हैं। 4 कंपनियां टाटा ग्रुप की हैं- टाटा मोटर्स, टाटा पावर कंपनी, ट्रेंट और टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन। तीन शेयर अडानी ग्रुप के हैं- अडानी पावर, अडानी पोर्ट्स और अडानी ग्रीन एनर्जी। बीएसई 500 स्टॉक्स में से सबसे अधिक तेजी इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन में दर्ज हुई। यह शेयर इस दौरान 439 फीसदी चढ़ गया। जबकि सुजलॉन एनर्जी इस साल 411 फीसदी चढ़ गया। HUDCO, MRPL, जुपिटर वैगन्स और कल्याण ज्वैलर्स के शेयर में 300 से 340 फीसदी तक का उछाल आया है। वहीं, कुल 13 शेयरों में 200 से 299 फीसदी के बीच तेजी देखने को मिली।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पानी पीकर लोग मर रहे, यही अर्बन मॉडल……..

पटना के कोचिंग हब मुसल्लहपुर में राहुल गांधी करेंगे पैदल मार्च!

by UB India News
July 4, 2026
0

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आगामी 15 जुलाई को बिहार की राजधानी पटना आ रहे हैं।...

पाकिस्तान में छिपे 23 दुश्मन अब आतंकी घोषित…………….

पाकिस्तान में छिपे 23 दुश्मन अब आतंकी घोषित…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई सिर्फ सीमा पर बंदूकें तानने से नहीं जीती जाती, बल्कि उन लोगों की पहचान तय करने...

बिहार में लगेगा लिथियम-आयन बैटरी का प्लांट………………

बिहार में लगेगा लिथियम-आयन बैटरी का प्लांट………………

by UB India News
July 4, 2026
0

एंपरा लाइफ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सहित 29 औद्योगिक परियोजनाओं की स्थापना के लिए 37.95 एकड़ भूमि का आवंटन हुआ है।...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

Next Post
2027 तक जापान और जर्मनी को पछाड़कर तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत

2027 तक जापान और जर्मनी को पछाड़कर तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत

पीएम मोदी बनाम कांग्रेस के बीच नई जुबानी जंग……….

पीएम मोदी बनाम कांग्रेस के बीच नई जुबानी जंग..........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend