ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

2027 तक जापान और जर्मनी को पछाड़कर तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत

UB India News by UB India News
March 30, 2024
in कारोबार, खास खबर
0
2027 तक जापान और जर्मनी को पछाड़कर तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत के जी-20 शेरपा अमिताभ कांत ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत को 2047 तक 35,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए अगले तीन दशक में 9-10 प्रतिशत की वृद्धि दर हासिल करने की जरूरत है. अमिताभ कांत ने कहा कि भारत 2027 तक जापान और जर्मनी को पछाड़कर तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा.

2047 तक हम 35,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनें- अमिताभ कांत

अमिताभ कांत ने कहा, “हमारी महत्वाकांक्षा यह होनी चाहिए कि 2047 तक हम न केवल 35,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनें, बल्कि हम प्रति व्यक्ति आय को वर्तमान के 3,000 डॉलर से बढ़ाकर 18,000 डॉलर तक पहुंचाने में सक्षम हों.” फिलहाल भारतीय अर्थव्यवस्था 3,600 अरब डॉलर की है. कांत ने कहा कि भारत को ग्रोथ (वृद्धि) का चैंपियन बनने के लिए कम से कम 12 राज्यों की जरूरत है, और उन्हें 10 फीसदी से ज्यादा की दर से बढ़ोतरी करनी होगी.

RELATED POSTS

पटना के कोचिंग हब मुसल्लहपुर में राहुल गांधी करेंगे पैदल मार्च!

पाकिस्तान में छिपे 23 दुश्मन अब आतंकी घोषित…………….

देश को 30 सालों तक 10 फीसदी की विकास दर चाहिए

अमिताभ कांत ने निजी समाचार चैनल ‘टाइम्स नाउ’ के सम्मेलन में कहा, “भारत को उच्च दर से वृद्धि करनी चाहिए. भारत को तीन दशक तक हर साल 9-10 प्रतिशत की दर से वृद्धि करनी चाहिए.” अक्टूबर-दिसंबर, 2023 में भारत की अर्थव्यवस्था उम्मीद से बेहतर 8.4 प्रतिशत की दर से बढ़ी, जो पिछले डेढ़ साल का सबसे ऊंचा स्तर है. इससे चालू वित्त वर्ष के वृद्धि दर के अनुमान को 7.6 प्रतिशत तक ले जाने में मदद मिली है.

झारखंड, छत्तीसगढ़ और बिहार जैसे राज्यों की विकास दर ऊंची हो- अमिताभ कांत

उन्होंने कहा कि झारखंड, छत्तीसगढ़ और बिहार जैसे राज्यों की विकास दर ऊंची होनी चाहिए. “यदि ये राज्य 10 फीसदी से ज्यादा की दर से वृद्धि करें, तो भारत 10 फीसदी से अधिक की दर से आगे बढ़ेगा.” अमिताभ कांत ने कहा कि लोकसभा चुनावों के बाद भारत को शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण में भारी सुधारों की शुरुआत करनी चाहिए.

कोर उद्योगों की दर में बढ़ोतरी उत्साहजनक

भारत में आठ प्रमुख उद्योगों ने पिछले साल के इसी महीने की तुलना में इस साल फरवरी में 6.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है. गुरुवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों से ये जानकारी सामने आई है और इसके जरिए ये भी पता चला है कि औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में शामिल वस्तुओं का शेयर आठ प्रमुख उद्योगों में 40.27 प्रतिशत है. इसलिए यह समग्र औद्योगिक विकास दर का एक अच्छा संकेत देता है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पानी पीकर लोग मर रहे, यही अर्बन मॉडल……..

पटना के कोचिंग हब मुसल्लहपुर में राहुल गांधी करेंगे पैदल मार्च!

by UB India News
July 4, 2026
0

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आगामी 15 जुलाई को बिहार की राजधानी पटना आ रहे हैं।...

पाकिस्तान में छिपे 23 दुश्मन अब आतंकी घोषित…………….

पाकिस्तान में छिपे 23 दुश्मन अब आतंकी घोषित…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई सिर्फ सीमा पर बंदूकें तानने से नहीं जीती जाती, बल्कि उन लोगों की पहचान तय करने...

बिहार में लगेगा लिथियम-आयन बैटरी का प्लांट………………

बिहार में लगेगा लिथियम-आयन बैटरी का प्लांट………………

by UB India News
July 4, 2026
0

एंपरा लाइफ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सहित 29 औद्योगिक परियोजनाओं की स्थापना के लिए 37.95 एकड़ भूमि का आवंटन हुआ है।...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

Next Post
पीएम मोदी बनाम कांग्रेस के बीच नई जुबानी जंग……….

पीएम मोदी बनाम कांग्रेस के बीच नई जुबानी जंग..........

कांग्रेस को मिला इनकम टैक्स का नोटिस, 1700 करोड़ रुपये जुर्माना भरने का आया आदेश

कांग्रेस को मिला इनकम टैक्स का नोटिस, 1700 करोड़ रुपये जुर्माना भरने का आया आदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend