ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लालू से झटका खाए पप्पू यादव के लिए कांग्रेस लेगी सख्त स्टैंड? आगे क्या हैं विकल्प

बिहार में पप्पू यादव जिस पूर्णिया सीट से दावेदारी कर रहे हैं, आरजेडी ने उस सीट से बीमा भारती की उम्मीदवारी का ऐलान कर दिया है. पप्पू यादव के पास उनकी अपनी पार्टी तो रही नहीं, अब उनके पास क्या विकल्प हैं?

UB India News by UB India News
March 28, 2024
in पटना, पूर्णिया, बिहार
0
लालू से झटका खाए पप्पू यादव के लिए कांग्रेस लेगी सख्त स्टैंड? आगे क्या हैं विकल्प
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में लालू यादव ने पप्पू यादव के साथ खेला कर दिया है. पप्पू यादव पूर्णिया लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी कर रहे हैं. पूर्णिया से टिकट के भरोसे पर ही पप्पू ने अपनी जन अधिकार पार्टी का कांग्रेस में विलय तक कर दिया. लेकिन ऐन वक्त पर लालू यादव ने पूर्णिया जिले की ही रुपौली सीट से नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की विधायक बीमा भारती को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) जॉइन कराकर चुनाव के लिए टिकट थमा दिया. पूर्णिया से बीमा की उम्मीदवारी का ऐलान भी लालू, तेजस्वी यादव या आरजेडी के किसी बड़े नेता ने नहीं, खुद बीमा भारती ने ही प्रेस कॉन्फ्रेंस और सोशल मीडिया पोस्ट कर किया.

पूर्णिया सीट पर आरजेडी के उम्मीदवार उतारने के बाद भी पप्पू यादव कांग्रेस से आस लगाए बैठे हैं. उन्होंने दोहराया है कि दुनिया छोड़ देंगे लेकिन पूर्णिया नहीं छोड़ेंगे. अब सवाल यह है कि पप्पू यादव और कांग्रेस पार्टी का अगला कदम क्या होगा? दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे का फॉर्मूला तक अभी सामने नहीं आ सका है, ऐसे में कांग्रेस और पप्पू यादव के सामने क्या विकल्प बचते हैं?

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

1- लालू पर दबाव बना पूर्णिया सीट हासिल कर ले कांग्रेस

एक रास्ता यह है कि कांग्रेस पार्टी किसी तरह दबाव बनाकर लालू यादव को पूर्णिया सीट छोड़ने के लिए तैयार कर ले लेकिन ऐसा इतना आसान नहीं है. कांग्रेस की बारगेनिंग पावर इतनी ही होती तो सीट शेयरिंग के ऐलान के बगैर लालू एक के बाद एक उम्मीदवार उतारते नहीं नजर आते.

2- पूर्णिया में हो जाए फ्रेंडली फाइट

आरजेडी का टिकट फाइनल होने के बाद भी पप्पू यादव का जिस तरह का रुख नजर आ रहा है, संभव है कि पूर्णिया सीट पर आरजेडी और कांग्रेस के उम्मीदवारों की फाइट देखने को मिल जाए. गठबंधनों के इतिहास में फ्रेंडली फाइट कोई नई बात भी नहीं है. पहले भी कई बार दो गठबंधन सहयोगी किसी सीट विशेष पर आमने-सामने नजर आ चुके हैं जिसे लेकर बात नहीं बन सकी हो. लेकिन फिर सवाल वही है- क्या कांग्रेस इस स्थिति में है कि अपने से कहीं अधिक ताकतवर लालू को आंख दिखा पाए?

3- लालू का फैसला स्वीकार कर लें कांग्रेस और पप्पू

कांग्रेस पार्टी और पप्पू यादव के सामने एक विकल्प लालू यादव के फैसले को स्वीकार करने का भी है. अगर ऐसा होता है तो पूर्णिया सीट पर पप्पू और कांग्रेस को बीमा भारती का समर्थन करना होगा. पप्पू यादव के लिए आरजेडी मधेपुरा सीट दे सकती है. पप्पू यादव पहले भी मधेपुरा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं और खुद यह कहा भी था कि लालू ने उनके सामने अपनी पार्टी का आरजेडी में विलय करने की शर्त रखते हुए मधेपुरा से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव रखा था. पप्पू यह भी कह रहे हैं कि मधेपुरा जाना उनके लिए आत्मघाती होगा.

4- कांग्रेस दोहरा दे 2009 के चुनाव की कहानी

कांग्रेस और आरजेडी पहली बार 1998 के लोकसभा चुनाव में गठबंधन कर उतरे थे. तब से अब तक, 26 साल में कई मौके भी आए हैं जब दोनों दल अलग-अलग चुनाव लड़े. आम चुनाव के लिहाज से देखें तो 2009 में कांग्रेस ने लालू यादव के सामने सरेंडर करने की बजाय अकेले चुनाव लड़ना ज्यादा मुफीद समझा था. कांग्रेस को तब 2004 की तीन के मुकाबले दो लोकसभा सीटों पर जीत मिली थी. आरजेडी को अकेले लड़ने का नुकसान उठाना पड़ा था और पार्टी 2004 की 22 के मुकाबले 2009 में चार सीटें ही जीत सकी थी. लेकिन तब और अब के हालात अलग हैं. केंद्र में तब यूपीए की सरकार थी.

5- कांग्रेस से किनारा कर पप्पू दूसरे विकल्प देखें

अब एक विकल्प यह भी है कि कांग्रेस लालू यादव के सामने अगर सरेंडर करती है तो पप्पू यादव अपनी राह अलग कर लें. पप्पू 1991 और 1999 की तर्ज पर पूर्णिया सीट से निर्दलीय चुनाव मैदान में उतर जाएं या फिर जिस तरह 19996 में सपा के सिंबल पर लड़ा था, कुछ वैसा ही इस बार करें और किसी कम बेस वाली पार्टी का दामन थाम कर चुनाव लड़ लें. अपनी जन अधिकार पार्टी का वह कांग्रेस में विलय कर चुके हैं, ऐसे में उनके पास असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम और मुकेश सहनी की वीआईपी जैसी पार्टियों के विकल्प भी हैं जो न तो इंडिया ब्लॉक में शामिल हैं और ना ही एनडीए में.

पूर्णिया में कैसे गड़बड़ हुआ पप्पू का गणित

पप्पू यादव ने हाल ही में लालू यादव और तेजस्वी यादव से पटना स्थित राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचकर मुलाकात की थी. पप्पू यादव ने लालू-तेजस्वी के साथ तस्वीर ट्वीट करते हुए कहा था कि लोकसभा चुनाव को लेकर पारिवारिक माहौल में चर्चा हुई. इस मुलाकात के बाद अगले ही दिन पप्पू यादव दिल्ली पहुंचे और फिर अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय कर दिया. पप्पू यादव ने अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय करने के बाद भी लगातार यह कहा कि कुछ भी हो जाए, पूर्णिया नहीं छोड़ेंगे. चुनाव लड़ेंगे तो पूर्णिया से ही. ऐसा कहा भी जाने लगा कि विपक्षी गठबंधन से पप्पू की उम्मीदवार करीब-करीब तय है.

लालू-तेजस्वी से पप्पू यादव की मुलाकात को आरजेडी की सहमति के तौर देखा गया बीमा भारती की सीन में एंट्री के साथ ही तस्वीर बदल गई. बीमा ने आरजेडी में आते ही कहा भी कि लालू यादव का निर्देश हुआ तो पूर्णिया लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं. तभी से यह चर्चा भी शुरू हो गई थी कि आरजेडी कहीं पप्पू यादव को कीर्ति आजाद न बना दे. कीर्ति आजाद 2019 के चुनाव से ठीक पहले दरभंगा सीट से टिकट की शर्त पर कांग्रेस में आए थे लेकिन इस सीट से गठबंधन में आरजेडी ने अपना उम्मीदवार उतार दिया था. अब पप्पू यादव के साथ भी कुछ वैसा ही हुआ है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

Next Post
बिहार में ‘इंडिया’ गठबंधन के संपर्क में BJP के दो बड़े सांसद !

बिहार में 'इंडिया' गठबंधन के संपर्क में BJP के दो बड़े सांसद !

SRH ने मुंबई को दी 31 रनों से मात, IPL इतिहास का बना सबसे बड़ा स्कोर

SRH ने मुंबई को दी 31 रनों से मात, IPL इतिहास का बना सबसे बड़ा स्कोर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend