ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

SRH ने मुंबई को दी 31 रनों से मात, IPL इतिहास का बना सबसे बड़ा स्कोर

UB India News by UB India News
March 28, 2024
in क्रिकेट
0
SRH ने मुंबई को दी 31 रनों से मात, IPL इतिहास का बना सबसे बड़ा स्कोर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आईपीएल 2024 सीजन के 8वें मुकाबले में दोनों पारियों के स्कोर को मिलाकर 500 से अधिक रन बनते हुए देखने को मिले। सनराइजर्स हैदरबाद और मुंबई इंडियंस के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच को एसआरएच की टीम ने 31 रनों से अपने नाम किया। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम को 278 रनों के स्कोर का टारगेट मिला था, जिसका पीछा करते हुए वह 20 ओवरों में 246 रनों तक ही पहुंच सकी। वहीं इस मुकाबले में आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी बनते हुए देखने को मिला जो अब सनराइजर्स हैदराबाद टीम के नाम दर्ज हो गया।

सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले में दोनों टीमों को अपनी पहली जीत की तलाश थी और अंत में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए यह तलाश खत्म हुई और उन्होंने हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को 31 रनों से हरा दिया। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया और इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 277 रन बनाए। वहीं एमआई की टीम रनचेज करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 246 रन के स्कोर तक ही पहुंचने में कामयाब हो सकी।

RELATED POSTS

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

गांगुली ने ममता के कहने पर यूसुफ पठान को संदेश भेजने के दावों का किया खंडन……..

सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले मैच में आईपीएल में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले ये रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नाम था। आरसीबी ने साल 2013 में 20 ओवर में 263 रन बनाए थे। वहीं हैदराबाद ने ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडन मार्करम और हेनरिक क्लासेन की तूफानी पारियों के चलते 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाए। इससे पहले किसी भी टीम ने 20 ओवर में इतना बड़ा स्कोर नहीं बनाया था।

अभिषेक शर्मा ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए ताबड़तोड़ 63 रनों की पारी खेली। इस दौरान अभिषेक शर्मा ने 3 चौके और 7 छक्के जड़े। अभिषेक शर्मा ने अपनी इस पारी के दौरान अर्धशतक तक पहुंचने के लिए सिर्फ 16 गेंदों का सामना किया जिसके बाद उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे तेज फिफ्टी जड़ने के रिकॉर्ड को भी अपने नाम कर लिया।

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज क्वेना मफाका को 17 साल की उम्र में आईपीएल में डेब्यू करने का मौका मिला। क्वेना को मुंबई इंडियंस की टीम में दिलशान मदुशंका के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया है। मफाका टीम में सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने अभी तक सिर्फ अंडर-19 क्रिकेट में ही खेला है। अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान सुर्खियों में आने वाले क्वेना मफाका ने 21 विकेट लिए थे और अंडर 19 वर्ल्ड में उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब भी मिला था।

मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने सनराइजर्स हैदरबाद के खिलाफ मुकाबले में मिली हार के बाद अपने गेंदबाजों का बचाव करते हुए दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि विकेट अच्छा था, लेकिन हमने नहीं सोचा था कि इतना अधिक स्कोर बन जाएगा। हम इस मैच में गेंदबाजी के दौरान कुछ अलग चीजें ट्राई कर सकते थे, लेकिन हम ऐसा नहीं कर पाए। इस मुकाबले में जरूर हमारे लिए कुछ चीजें खराब रही जिनको हम अगर आने वाले मुकाबलों से पहले सुधार लेते हैं तो प्रदर्शन भी बेहतर देखने को मिलेगा।

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या काफी दबाव में दिखाई दिए, जिसके बाद एसआरएच की पारी के 11वें ओवर के खत्म होने के बाद मैदान पर एक अलग ही नजारा देखने को मिला। एमआई के पूर्व कप्तान मुंबई इंडियंस फील्डिंग लगाते हुए नजर आए जिसमें उन्होंने हार्दिक पांड्या को भी बाउंड्री पर फील्डिंग के लिए भेजा था।

आईपीएल के 17वें सीजन में आज जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। राजस्थान ने इस सीजन अपने पहले मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स को 20 रनों से मात दी थी। वहीं दिल्ली कैपिटल्स को पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने पहले मुकाबले में 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

by UB India News
July 2, 2026
0

भारतीय क्रिकेट में जब भी कोई असाधारण युवा प्रतिभा उभरती है, देश की करोड़ों उम्मीदें उसके कंधों पर आ जाती...

गांगुली ने ममता के कहने पर यूसुफ पठान को संदेश भेजने के दावों का किया खंडन……..

गांगुली ने ममता के कहने पर यूसुफ पठान को संदेश भेजने के दावों का किया खंडन……..

by UB India News
June 6, 2026
0

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि उन पर यह आरोप लगाया गया था कि उन्होंने...

अगर तुमने पूछा, तो मैं सुबह ही तुम्हारे यहां रेड करवा दूंगा…………….

अगर तुमने पूछा, तो मैं सुबह ही तुम्हारे यहां रेड करवा दूंगा…………….

by UB India News
June 5, 2026
0

आईपीएल 2026 का समापन हो गया. विनर-रनर का ऐलान हो गया. अब उसी आईपीएल को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ....

रॉयल चैलेंजर्स दूसरी बार बना आईपीएल का सिकन्दर , सूर्यवंशी के सिर सजा ऑरेंज कैप का ताज…………

रॉयल चैलेंजर्स दूसरी बार बना आईपीएल का सिकन्दर , सूर्यवंशी के सिर सजा ऑरेंज कैप का ताज…………

by UB India News
June 2, 2026
0

करीब सवा लाख दर्शकों से खचाखच भरे नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर जब विराट कोहली...

IPL में जल्द ही दिखेगी बिहार टीम?

IPL में जल्द ही दिखेगी बिहार टीम?

by UB India News
May 23, 2026
0

सोच‍िए क्रि‍केट के व‍िशाल मंच IPL में ब‍िहार की अपनी टीम भी मुकाबला करते द‍िखे तो! जी हां, ये सपना...

Next Post
नानकमत्ता गुरुद्वारे के बाहर घटना, डेरा प्रमुख की गोली मारकर हत्या; CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात

नानकमत्ता गुरुद्वारे के बाहर घटना, डेरा प्रमुख की गोली मारकर हत्या; CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात

जर्मनी और अमेरिका के बाद अब संयुक्त राष्ट्र ने की दखलंदाजी………..

जर्मनी और अमेरिका के बाद अब संयुक्त राष्ट्र ने की दखलंदाजी...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend