ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अगर तुमने पूछा, तो मैं सुबह ही तुम्हारे यहां रेड करवा दूंगा…………….

UB India News by UB India News
June 5, 2026
in क्रिकेट, खास खबर
0
अगर तुमने पूछा, तो मैं सुबह ही तुम्हारे यहां रेड करवा दूंगा…………….

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
आईपीएल 2026 का समापन हो गया. विनर-रनर का ऐलान हो गया. अब उसी आईपीएल को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ. जी हां, आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने दावा किया है कि क्रिकेट में मैच फिक्सिंग आज भी मौजूद है. उनके मुताबिक, क्रिकेट में भ्रष्टाचार और मैच फिक्सिंग भी शामिल हैम. ललित मोदी ने 2010 के चर्चित कोच्चि आईपीएल फ्रेंचाइजी विवाद पर भी बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने 16 साल पुराने मामले में शशि थरूर की वो एक फोन कॉल की कहानी भी सुनाई है. ललित मोदी ने दावा किया कि उस समय तत्कालीन केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने उन्हें फोन कर सुनंदा पुष्कर के बारे में सवाल न उठाने की नसीहत दी थी. इतना ही नहीं, उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए दबाव का भी सामना करना पड़ा.

ललित मोदी की मानें तो कोच्चि आईपीएल टीम खरीदने वाले कंसोर्टियम की संरचना को लेकर उन्हें शुरुआत से ही संदेह था. उन्होंने दावा किया कि टीम को लगभग 350 मिलियन डॉलर में खरीदा गया था, लेकिन कुछ शेयरधारकों की हिस्सेदारी और निवेश के बीच संतुलन नहीं दिख रहा था. ललित मोदी ने कहा कि समझौते पर हस्ताक्षर करने से पहले उन्होंने कंसोर्टियम के सभी सदस्यों से मिलने का फैसला किया. बेंगलुरु में हुई बैठक में सभी हिस्सेदार मौजूद थे, लेकिन सुनंदा पुष्कर वहां नहीं थीं. इसी दौरान उन्हें बताया गया कि सुनंदा पुष्कर को भी अहम हिस्सेदारी दी जा रही है.
ललित ने सुनंदा पर सवाल पूछा तो आया थरूर का फोन
ललित मोदी ने दावा किया कि उन्होंने बैठक में पूछा था कि सुनंदा पुष्कर कौन हैं और उन्हें यह हिस्सेदारी क्यों दी जा रही है?. उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें इस सवाल का संतोषजनक जवाब नहीं मिलेगा, तब तक वह समझौते पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे. ललित मोदी के अनुसार, इसके कुछ ही पल बाद उन्हें शशि थरूर का फोन आया. ललित मोदी के मुताबिक, शशि थरूर ने फोन पर उनसे कहा कि सुनंदा पुष्कर के बारे में ज्यादा सवाल न करें. ललित मोदी के मुताबिक, बातचीत के दौरान उन्हें यह भी कहा गया कि अगर उन्होंने इस मामले को आगे बढ़ाया तो उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है. उनके यहां रेड पड़ सकती है.
‘तुम्हारें यहां रेड पड़ जाएगी’
ललित मोदी ने इंटरव्यू में दावा किया, ‘मुझसे शशि थरूर ने कहा कि सुनंदा पुष्कर के बारे में मत पूछो. अगर ऐसा किया तो सुबह तुम्हारे यहां रेड पड़ जाएगी. मैंने जवाब दिया कि आप विदेश मंत्री हो सकते हैं, लेकिन मुझे इस तरह धमका नहीं सकते.’ उन्होंने आगे कहा कि इसके बाद उन्होंने समझौते पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया. हालांकि बाद में तत्कालीन बीसीसीआई अध्यक्ष शशांक मनोहर का फोन आया और उनसे समझौते पर हस्ताक्षर करने को कहा गया. ललित मोदी का दावा है कि उन्होंने दबाव में आकर दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए थे.
ललित मोदी ने शशि थरूर पर पूरा खुलास क्या किया?
ललित मोदी ने कहा, ‘सोनिया गांधी शशि थरूर का समर्थन कर रही थीं. उन दिनों मुझे अहमद पटेल और प्रणब मुखर्जी के फ़ोन आए थे. राजीव शुक्ला मेरे पास आकर कहते थे, ‘चलो, अहमद पटेल आ रहे हैं.’… कोई टीम के लिए $350 मिलियन कैसे दे सकता है. यानी कोच्चि कंसोर्टियम. जहां 75% शेयरहोल्डर 100% लागत चुका रहे हैं?… रेवेन्यू के तौर पर आने वाले हर डॉलर में से उसे 15% हिस्सा मिलता… मुझे पता था कि यह सब ढह जाएगा… दो साल बाद यह ढह गया… मैंने एग्रीमेंट पर साइन नहीं किए क्योंकि मैं कंसोर्टियम के हर सदस्य से मिलना चाहता था. मीटिंग बैंगलोर में हुई. सभी शेयरहोल्डर वहां मौजूद थे, सिवाय एक महिला के. वह थीं सुनंदा पुष्कर. मैं एग्रीमेंट देख रहा था. वैसे मुझे कोई अंदाज़ा नहीं था कि वह कौन है… मैंने कंसोर्टियम के सदस्यों से पूछा, ‘आप सुनंदा पुष्कर नाम की एक महिला को 25% शेयर क्यों दे रहे हैं? वह कौन है?’… मैंने कहा, ‘जब तक मुझे यह पता नहीं चल जाता कि सुनंदा पुष्कर कौन है, मैं इस एग्रीमेंट पर साइन नहीं करूँगा.’ जैसे ही मैंने यह कहा, मुझे शशि थरूर का फ़ोन आया… उन्होंने कहा, ‘ललित, सुनंदा पुष्कर के बारे में मत पूछो.’ वह मेरी अच्छे दोस्त है.’ उन्होंने कहा, ‘अगर तुमने पूछा, तो मैं सुबह ही तुम्हारे यहां रेड करवा दूंगा.’
ललित मोदी के मुताबिक, मैंने कहा, ‘तुम खुद को समझते क्या हो? तुम भले ही भारत के विदेश मंत्री हो, लेकिन दोबारा कभी मुझसे ऐसी बात कहने की हिम्मत मत करना.’ मैंने फ़ोन पटक दिया और कहा, ‘मैं इस पर साइन नहीं करूंगा.’ फिर तो हंगामा मच गया. सुबह के दो बजे थे. तभी मुझे एक फ़ोन आया. आप इसकी पुष्टि कर सकते हैं- BCCI के प्रेसिडेंट शशांक मनोहर का, जो आमतौर पर कभी दखल नहीं देते थे. बहुत ही अच्छे इंसान. उन्होंने कहा, ‘ललित, तुम्हें आज ही इस एग्रीमेंट पर साइन करने होंगे.’… अब, मैं कभी भी किसी अथॉरिटी की बात नहीं टालता… मैंने उनसे कहा कि मैं यह एग्रीमेंट दबाव में आकर साइन करूंगा, और मैं यह बात साफ़ तौर पर लिखूंगा कि प्रेसिडेंट मुझे इस एग्रीमेंट पर साइन करने के लिए मजबूर कर रहे हैं… अगले दिन सुबह जब मैं उठा, तो हर अख़बार के पहले पन्ने पर यही ख़बर थी.’. ‘सुनंदा पुष्कर शशि थरूर से शादी कर रही हैं.’ अब मुझे पता चल गया था कि मुझे उस पर दस्तखत क्यों करने पड़े.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

Next Post
शेयर बाजार ने हरे निशान में शुरू किया कारोबार,350 अंक चढ़कर 80,200 पर कारोबार कर रहा

मार्केट में सुस्‍ती! सेंसेक्‍स 300 अंक नीचे, निफ्टी भी लुढ़का

20 से ज़्यादा मौत के बाद पता चला कि क़ानून के हिसाब से तो बिल्डिंग बनी ही नहीं थी?

20 से ज़्यादा मौत के बाद पता चला कि क़ानून के हिसाब से तो बिल्डिंग बनी ही नहीं थी?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend