ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में 4 सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने की आज अंतिम तारीख, दूसरे चरण में 5 सीटों के लिए पर्चा भरने की शुरुआत

UB India News by UB India News
March 29, 2024
in loakshbha 24, पटना, बिहार
0
लोकसभा चुनाव की हुई घोषणा ,  7 फेज में होंगे मतदान , पहली 19 अप्रैल को  आखिरी 1 जून को, मतगणना 4 जून को, आज से आचार संहिता लागू
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में एक ओर जहां पहले चरण की चार लोकसभा सीटों के लिए आज नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख है, वहीं दूसरे चरण में राज्य की पांच लोकसभा सीटों के लिए पर्चा भरने की भी शुरुआत हो रही है। चुनाव को लेकर एनडीए की ओर से सीट शेयरिंग के साथ ही प्रत्याशियों के नाम की भी घोषणा कर दी गई है। वहीं ‘इंडिया’ अलायंस में शामिल पार्टियां अब तक सीट शेयरिंग को अंतिम रूप नहीं दे सके हैं।

बिहार में 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए राज्य में नामांकन पत्र दाखिल करने का आज 28 मार्च को अंतिम तारीख है। इस चरण में राज्य की गया, नवादा, औरंगाबाद और जमुई सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इन चारों सीटों पर अब तक कुल दस उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन विभिन्न दलों के प्रत्याशियों की ओर से पर्चा दाखिल करने की तैयारी पूरी कर ली गई है।

RELATED POSTS

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

मांझी, अरुण और अर्चना समेत अन्य दाखिल करेंगे पर्चा

पहले चरण में गया सुरक्षित संसदीय सीट से हम पार्टी के जीतन राम मांझी, जमुई सुरक्षित सीट से लोजपा रामविलास के अरुण भारती, राष्ट्रीय जनता दल के अर्चना रविदास समेत सभी प्रमुख दलों और गठबंधन के प्रत्याशी आज अपना पर्चा दाखिल करेंगे। अबतक नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में औरंगाबाद से भाजपा उम्मीदवार सुशील कुमार सिंह और नवादा निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल के श्रवण कुमार कुशवाहा प्रमुख हैं। अबतक औरंगाबाद से छह, गया से तीन और नवादा सीट से एक प्रत्याशी ने नामांकन का पर्चा भरा है। नामांकन पत्रों की जांच 30 मार्च को की जाएगी और दो अप्रैल तक नाम वापस लिये जा सकेंगे।

दूसरे चरण की 5 सीटों के लिए नामांकन आज से

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए आज अधिसूचना जारी की जाएगी। इस चरण में बिहार की पांच लोकसभा सीटों समेत बारह राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की 89 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होगा। अधिसूचना जारी होने के साथ ही इन सभी सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। राज्य की पांच सामान्य लोकसभा सीटों किशनगंज, कटिहार, पूर्णियां, भागलपुर और बांका में नामंाकन की प्रक्रिया सुचारू रूप से चलाने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक प्रबंध किए हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि चार अप्रैल है। पांच अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और आठ अप्रैल तक नामांकन पत्र वापस लिये जा सकेंगे। इन क्षेत्रों में छब्बीस अप्रैल को मतदान होगा।

महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर विवाद की स्थिति कायम

उधर, महागठबंधन के प्रमुख दलों राजद और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई है। सीट बंटवारे को लेकर दोनों दलों के बीच कल बातचीत हुई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। गठबंधन के दोनों दलों के वरिष्ठ नेताओं के बीच बातचीत जारी है। बैठक के बाद महागठबंधन की ओर से सीट बंटवारे की घेषणा किए जाने की संभावना है।

आरजेडी पर गठबंधन धर्म का पालन नहीं करने का आरोप

इधर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता निखिल कुमार ने औरंगाबाद सीट को लेकर आरजेडी पर गठबंधन धर्म का पालन नहीं करने का आरोप लगाया है। निखिल कुमार ने कहा कि औरंगाबाद सीट पर उनका दावा बनता है और कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में यह मुद्दा उठाया जायेगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

by UB India News
July 31, 2026
0

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

नतीजों से पहले बसने लगा ‘दावों का संसार’……….

by UB India News
July 31, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश के पद को लेकर संवैधानिक विवाद गहराते जा रहा………….

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर संवैधानिक विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सवाल सीधा है कि जब...

Next Post
रिश्तेदारी के लिए चिराग पासवान की ‘कुर्बानी’!

रिश्तेदारी के लिए चिराग पासवान की 'कुर्बानी'!

राजद-कांग्रेस में बनेगी बात या बिगड़ जाएगी ………

राजद-कांग्रेस में बनेगी बात या बिगड़ जाएगी .........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend