ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बीजेपी क्यों खेल सकी सबसे बड़ा दांव?

UB India News by UB India News
March 27, 2024
in पटना, बिहार, संपादकीय
0
बीजेपी क्यों खेल सकी सबसे बड़ा दांव?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में बीजेपी के साथ केवल लोजपा के दोनों गुट थे। बाद में जीनत राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा जुड़े तो बीजेपी को बिहार में चिराग-मांझी के सहारे दलित समाज के वोट को एनडीए से जुड़ने की उम्मीद बढ़ गई। वहीं जब आखिर में विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन की नींव रखने वाले नीतीश कुमार ही लालू का साथ छोड़कर बीजेपी के साथ आए तो आगे की रणनीति भी क्लियर हो गई। नीतीश के एनडीए में आने से बीजेपी के लिए ओबीसी वोट साधना आसान हो गया। बिहार में नीतीश कुमार और कुशवाहा ओबीसी समाज के बड़े चेहरे माने जाते हैं। बीजेपी के लिए अब केवल सवर्ण और यादव समाज के लिए रणनीति बनानी थी। इसी के चलते बीजेपी ने लोकसभा प्रत्याशियों में खास तौर पर सवर्ण पर दांव खेला। बीजेपी ने राजपूत से लेकर भूमिहार, ब्राह्मण और कायस्थ समाज से आने वाले लोगों को सबसे ज्यादा टिकट दिया।

बीजेपी ने अपने कोटे की 17 लोकसभा प्रत्याशियों की सूची रविवार को जारी की थी। इसमें 17 में से 11 टिकट (64 फीसदी) सवर्ण जातियों को दिए हैं, जबकि बाकी 6 टिकट (36 फीसदी) दलित और ओबीसी को दिए हैं। बीजेपी ने सवर्ण जातियों में सबसे ज्यादा अहमियत राजपूत समुदाय के लोगों दी है। इसके बाद भूमिहार, ब्राह्मण और कायस्थ को दी।

RELATED POSTS

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बिहार में बीजेपी ने ‘M’ से बनाई दूरी ‘Y’ पर मेहरबान,
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बिहार एनडीए की पार्टी बीजेपी ने अपने सभी 17 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया। बीजेपी ने जहां नीतीश कुमार, जीतन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा और चिराग पासवान के साथ गठबंधन के जरिए सियासी समीकरण को साधा, वहीं लोकसभा उम्मीदवारों के लिए पूरा फोकस सवर्ण जातियों संग Y यानी यादव पर लगा दिया। बीजेपी ने M यानी मुस्लिम और महिला को कोई तवज्जो नहीं दी। बिहार में बीजेपी ने Y यानी यादव पर दांव लगाकर लालू यादव के वोटबैंक में सेंधमारी के लिए बड़ा सियासी दांव चला है। बीजेपी ने सवर्ण के साथ यादव पर दांव लगाने की प्लानिंग लोकसभा चुनाव से पहले ही कर ली थी।

बीजेपी ने महिला और मुस्लिम से बनाई दूरी!
हालांकि बीजेपी ने बिहार में M यानी महिला और मुस्लिस से दूरी बना ली। बीजेपी ने किसी महिला या मुस्लिम को लोकसभा प्रत्याशी नहीं बनाया। पहले कहा जा रहा था कि शाहनवाज हुसैन को बीजेपी सीमांचल से लोकसभा का टिकट दे सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बीजेपी ने बिहार में प्रत्याशियों के चयन में महिला और मुस्लिम दोनों से दूरी बनाई है, लेकिन लालू यादव के वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए Y यानि यादवों को खास तवज्जो दी है।

बिहार की तीन सीटों पर बीजेपी ने उतारे यादव प्रत्याशी
बिहार में बीजेपी ने लालू यादव के MY समीकरण के Y पर अपना दांव लगाया है। बीजेपी ने बिहार में यादव समुदाय से आने वाले तीन नेताओं को लोकसभा का टिकट दिया है। ये यादव प्रत्याशी हैं, नित्यानंद राय, रामकृपाल यादव और अशोक यादव। बीजेपी ने उजियारपुर से नित्यानंद राय, पाटिलपुत्र से रामकृपाल यादव और मधुबनी से अशोक यादव को फिर से प्रत्याशी बनाया है। 2019 में भी बीजेपी के टिकट पर तीनों सांसद चुने गए थे। इनके जरिए बीजेपी का प्लान लालू यादव के वोटबैंक यादव समुदाय में सेंधमारी का है। बता दें, बिहार में 16 फीसदी यादव वोटर हैं। अगर ये वोट एकजुट होकर किसी एक ही पार्टी को जाएं तो किसी भी की खेल बिगाड़ सकते हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

by UB India News
July 31, 2026
0

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

नतीजों से पहले बसने लगा ‘दावों का संसार’……….

by UB India News
July 31, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश के पद को लेकर संवैधानिक विवाद गहराते जा रहा………….

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर संवैधानिक विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सवाल सीधा है कि जब...

Next Post
गठबंधन की राजनीति में हर कोई ज्यादा सीट पर लड़ना चाहता

गठबंधन की राजनीति में हर कोई ज्यादा सीट पर लड़ना चाहता

‘देश में सबसे ज्यादा क्रिमिनल लोग RJD…

परिवारवाद देश और बिहार में कोढ़ के तौर पर लोकतंत्र को खोखला कर रहा....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend