ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लोकसभा चुनाव से पहले पप्पू यादव और उनके समर्थक पर दर्ज हुआ केस

UB India News by UB India News
March 18, 2024
in अन्य विपक्ष, पूर्णिया
0
लोकसभा चुनाव से पहले पप्पू यादव और उनके समर्थक पर दर्ज हुआ केस
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

 लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) की घोषणा हो गई और नियमों के उल्लंघन को लेकर कार्रवाई भी शुरू हो गई है. जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो और पूर्व सांसद पप्पू यादव (Pappu Yadav) पर बीते रविवार (17 मार्च) को केस दर्ज हुआ है. पप्पू यादव के साथ उनके एक समर्थक पर भी कसबा थाने में मामला दर्ज हुआ है. आचार संहिता लगने के 24 घंटे बाद ही इसके उल्लंघन पर यह कार्रवाई की गई है.

पूर्णिया में जिला प्रशासन की अनुमति के बिना पोस्टर लगाकर जनसभा किए जाने से जुड़े मामले में यह एक्शन हुआ है. मामला जैसे ही सामने आया तो जिला प्रशासन की ओर से जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी गई. जांच में फोटो और आरोप दोनों सही पाए गए. इसके बाद पप्पू यादव और उनके एक समर्थक पर कसबा थाने में यह प्राथमिकी दर्ज की गई है.

RELATED POSTS

चुनाव पश्चिम बंगाल में पर अलर्ट बिहार में…………….

समृद्धि यात्रा… CM पूर्णिया में आज ₹485 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात ……………

बताया जाता है कि इस पूरे मामले की जानकारी सामने आने के बाद डीएम सह जिला निर्वाची पदाधिकारी कुंदन कुमार के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया. इस टीम में बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी अरुण कुमार सरदार, नगर परिषद कसबा के कार्यपालक पदाधिकारी सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी अमित कुमार, सीओ रीता कुमारी शामिल रहीं. जब जांच आदि की गई तो सत्य पाए जाने के बाद पप्पू यादव और उनके समर्थक पप्पू चौरसिया पर केस दर्ज हुआ.

क्या है मामला?

दरअसल, कसबा थाना क्षेत्र के कॉलेज मैदान के समीप सुजीत कुमार चौरसिया उर्फ पप्पू चौरसिया नाम के समर्थक के आवास पर एक बड़े हॉल में रविवार को एक कार्यक्रम हुआ. इसमें एक पोस्टर भी लगाया गया था. पोस्टर पर लिखा गया था, “हमारा घर आप सभी का घर”, “न्याय के मंदिर में आपका स्वागत है”. इस कार्यक्रम को पप्पू यादव ने संबोधित किया था. अधिकारियों की टीम की जांच में जनसभा की फोटो और वीडियो की सत्यता सही पाई गई. इसके बाद आचार संहिता उल्लंघन मामले में पप्पू यादव समेत उनके एक अन्य समर्थक पर कसबा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

चुनाव पश्चिम बंगाल में पर अलर्ट बिहार में…………….

चुनाव पश्चिम बंगाल में पर अलर्ट बिहार में…………….

by UB India News
March 26, 2026
0

294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए दो चरणों में मतदान होगा. 23 और 29 अप्रैल को होने वाले चुनाव...

समृद्धि यात्रा… CM पूर्णिया में आज ₹485 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात ……………

समृद्धि यात्रा… CM पूर्णिया में आज ₹485 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात ……………

by UB India News
March 13, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ का आज तीसरा दिन है. जिसके तहत वे पूर्णिया जिले के प्रवास...

सीमांचल से अमित शाह ने फूंका घुसपैठ मुक्त भारत का शंखनाद

सीमांचल से अमित शाह ने फूंका घुसपैठ मुक्त भारत का शंखनाद

by UB India News
February 28, 2026
0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। इस दौरान वे सीमांचल के तीन अलग-अलग जिलों में...

सांसद पप्पू यादव 31 साल पुराने केस में पटना से गिरफ्तार, आधी रात 3 घंटे चला ड्रामा

सांसद पप्पू यादव 31 साल पुराने केस में पटना से गिरफ्तार, आधी रात 3 घंटे चला ड्रामा

by UB India News
February 8, 2026
0

सांसद पप्पू यादव को शनिवार सुबह बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल PMCH (पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल) लाया गया।...

गड़बड़ी करने वाले अफसरों को श्मशान तक ढूंढेंगे……………

गड़बड़ी करने वाले अफसरों को श्मशान तक ढूंढेंगे……………

by UB India News
December 26, 2025
0

पूर्णिया में शुक्रवार को डिप्टी CM विजय सिन्हा ने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जनता दरबार...

Next Post
बिहार: सीट बंटवारे का पेंच सुलझाने के फॉर्म्यूले !

लोकसभा चुनाव को लेकर आरजेडी का मिशन 'JDU ब्रेक' एक्टिव !

तेलंगाना के राज्यपाल पद से तमिलिसै सौंदरराजन ने इस्तीफा दिया, पुडुचेरी के LG का पद भी छोड़ा

तेलंगाना के राज्यपाल पद से तमिलिसै सौंदरराजन ने इस्तीफा दिया, पुडुचेरी के LG का पद भी छोड़ा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend