ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लोकसभा चुनाव को लेकर आरजेडी का मिशन ‘JDU ब्रेक’ एक्टिव !

UB India News by UB India News
March 18, 2024
in पटना, बिहार
0
बिहार: सीट बंटवारे का पेंच सुलझाने के फॉर्म्यूले !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में लोकसभा सीटों के बंटवारे के बाद फिर एक बार बड़े सियासी खेल की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। इस बार भी खेल आरजेडी ही करेगा। इसकी आहट पहले भी सुनाई देती रही है। अगले तीन-चार दिनों के अंदर बिहार की सियासत में भारी उथल-पुथल की आशंका है। एनडीए के कई विधायक लोकसभा का चुनाव लड़ने की बात पहले से ही करते रहे हैं। कुछ खुल कर कह रहे तो कुछ दबी जुबान खुसुर-फुसुर कर रहे हैं। ऐसे नेता लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे पूर्व डेप्युटी सीएम तेजस्वी यादव के संपर्क में हैं। विश्वासमत के दौरान एनडीए के जिन विधायकों ने अपने तल्ख तेवर दिखाए थे, अब उन्हें इसका इनाम मिलने वाला है। जेडीयू ने पाला बदलने विधायकों को पुरस्कृत कर आरजेडी को तरीका भी बता दिया है।

लोकसभा चुनाव लड़ने वाले विधायक

एनडीए के दो प्रमुख दलों भाजपा और जेडीयू के कई विधायक लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहते हैं। इनमें जेडीयू विधायक डॉ. संजीव और गोपाल मंडल तो घोषित तौर पर कहते रहे हैं कि कुछ भी हो जाए, वे लोकसभा का चुनाव तो लड़ेंगे ही। संजीव वही हैं, जिन पर विश्वासमत के पहले जेडीयू के कुछ विधायकों के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उनका साफ कहना है कि टिकट मिले या न मिले, वे लोकसभा का चुनाव खगड़िया से ही लड़ेंगे। जेडीयू के ही विधायक गोपाल मंडल भी ताल ठोंकते रहे हैं। उन्होंने भी भागलपुर से चुनाव लड़ने की खुली घोषणा कर रखी है। वे तो यह भी कहते हैं कि लोकसभा का टिकट उनके पॉकेट में हैं। जेडीयू उन्हें उम्मीदवार बनाए या न बनाए, वे चुनाव जरूर लड़ेंगे। उन्हें भाजपा के भागलपुर से संभावित उम्मीदवार शाहनवाज हुसैन से तो इतनी चिढ़ है कि वे उन्हें देखना भी पसंद नहीं करते। वे कहते हैं कि कई बार उसे उन्होंने जिताया है। अब वे खुद चुनाव लड़ कर जीतेंगे। ये तो कुछ घोषित नाम हैं, लेकिन परोक्ष तौर पर कई लोग लोकसभा की तैयारी में जुटे हैं। बीमा भारती भी इस कतार में हैं। बीमा भारती को लेसी सिंह के नाम पर चिढ़ है, जिन्हें उनके विरोध के बावजूद मंत्री बना दिया गया है। नीतीश कुमार से उनकी नाराजगी की वजह भी लेसी सिंह को अधिक तवज्जो बताई जाती है।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

जेडीयू के विधायकों पर नजर

आरजेडी अगर अपने लिए 30 सीटें रखना चाहता है तो इसके पीछे उसकी यही मंशा है कि भाजपा और जेडीयू के जिन विधायकों की लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा है और पार्टी उन्हें टिकट नहीं देती है तो वह उनको यह अवसर मुहैया कराएगा। इससे एक तीर से दो निशाने साधने की आरजेडी की योजना है। उसकी कोशिश है कि ऐसे सात-आठ विधायकों को अगर उसने एनडीए से तोड़ कर लोकसभा का टिकट दे दिया तो नीतीश सरकार अल्पमत में आ जाएगी। पहले से ही आरजेडी के समर्थन में 114 विधायक हैं। एनडीए के ये विधायक अगर आरजेडी के टिकट पर जीत गए तो उसकी लोकसभा में ताकत बढ़ जाएगी। सरकार अल्पमत में आई तो महागठबंधन को बिहार में सरकार बनाने का मौका मिल जाएगा। यही वजह है कि इंडी अलायंस में सीटों के बंटवारे में विलंब हो रहा है। आरजेडी इंतजार में है कि पहले एनडीए अपनी लिस्ट जारी कर दे। अगर लोकसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक विधायकों को एनडीए टिकट नहीं देता है तो आरजेडी अपने मकसद में कामयाब हो जाएगा। हालांकि आरजेडी इस खेल में कामयाब होगा या पिछली बार की तरह फेल, यह तो समय बताएगा, लेकिन इतना तय है कि एनडीए की सूची जारी होने से पहले इंडी अलायंस की लिस्ट शायद ही जारी हो।

नाराजगी का ये भी है कारण

एनडीए विधायकों में नाराजगी सिर्फ इस बात से नहीं है कि उन्हें लोकसभा का टिकट उनकी पार्टियां नहीं देंगी। उन्हें इस बात से भी नाराजगी है कि विश्वासमत के दौरान सरकार बचाने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, लेकिन इसका कोई फायदा उन्हें नहीं मिला। मंत्रिमंडल विस्तार में जेडीयू ने अपने पुराने चेहरों पर भरोसा किया तो भाजपा ने अपने विधान परिषद सदस्यों को तवज्जो दी। और तो और, जब राज्य स्तरीय बीस सूत्री कमेटी का गठन हुआ तो आरजेडी और कांग्रेस छोड़ एनडीए खेमे में आए विधायकों को सदस्य बना कर पुरस्कृत किया गया। पार्टी के पुराने झंडाबरदार अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं। इसलिए अब वे भी धोखा दे दें तो अचरज की बात नहीं होगी। भाजपा तो अनुशासित पार्टी है, इसलिए उसमें धोखा देने से लोग परहेज भी करें, पर जेडीयू में शायद यह परिपाटी टूट जाए। इसकी वजह यह है कि पहले नीतीश कुमार पर लोग भरोसा करते थे। उनके भय से जल्दी कोई पार्टी लाइन से अलग हट कर बात नहीं करता था। पर, अब वैसी बात नहीं रही। कुछ तो इसलिए मुखर हैं कि नीतीश कब कौन-सा रुख अपनाते हैं, यह पहले से तय नहीं होता।

विधायकों को टिकट की उम्मीद नहीं

जेडीयू के विधायकों को यकीन है कि नीतीश कुमार उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ने का मौका नहीं देंगे। अव्वल इस वजह से कि विधानसभा में उनके विधायकों की संख्या कम हो जाएगी। पहले से ही वे 45 विधायकों के कारण फजीहत झेलते रहे हैं। दूसरी वजह यह है कि वे किस सिटिंग सांसद का टिकट काटेंगे। उन्हें 16 से अधिक सीटें तो मिलने से रहीं। इसलिए नए लोगों को आगे बढ़ाने की गुंजाइश कम ही दिखती है। अलबत्ता भाजपा नए चेहरों पर दांव लगाती रही है। संभव है कि वह अपने विधायकों में कुछ को लोकसभा का उम्मीदवार बनाए। पर, इससे खतरा विधानसभा में बहुमत का खड़ा हो सकता है। यही वजह है कि भाजपा की कोशिश कांग्रेस के विधायकों को तोड़ने की रही है। वह कम से कम उतनी संख्या सुनिश्चित करना चाहती है, जिससे डबल इंजन की सरकार पर कोई खतरा न उत्पन्न हो।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

Next Post
तेलंगाना के राज्यपाल पद से तमिलिसै सौंदरराजन ने इस्तीफा दिया, पुडुचेरी के LG का पद भी छोड़ा

तेलंगाना के राज्यपाल पद से तमिलिसै सौंदरराजन ने इस्तीफा दिया, पुडुचेरी के LG का पद भी छोड़ा

पारस की जिद और मांझी की मांग के बीच आज एनडीए में सीट बंटवारे की घोषणा, सीएम के फैसले पर नजर

बिहार में एनडीए की सीटों का हुआ बंटवारा, जानिए किसको कहां से मिला टिकट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend