ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पुलिस हिरासत में बीमा भारती के दो लोग ,10 लाख कैश के साथ पुलिस ने पकड़ा

UB India News by UB India News
April 25, 2024
in पूर्णिया, बिहार
0
पुलिस हिरासत में बीमा भारती के  दो लोग ,10 लाख कैश के साथ पुलिस ने पकड़ा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पूर्णिया के रूपौली में आरजेडी प्रत्याशी बीमा भारती के दो PA को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों के पास से 10 लाख रुपए कैश मिला है। पुलिस रुपयों के सोर्स पता कर रही है। पुलिस को शक है कि ये रुपए चुनाव में उपयोग में हो सकते हैं।

बीमा भारती के PA अरविंद जायसवाल और महावीर मंडल को लेकर पुलिस रूपौली थाने में लेकर आई है। रुपौली थानाध्यक्ष अमजद अली ने बताया कि एक स्कॉर्पियो पर बैठे दो लोगों को 10 लाख रुपए कैश के साथ हिरासत में लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

RELATED POSTS

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

बीमा भारती रूपौली से JDU की विधायक रही हैं। चुनाव के ऐनवक्त पर JDU छोड़कर RJD में शामिल हुई थीं। लालू यादव ने उन्हें पूर्णिया लोकसभा सीट से टिकट दिया था।

पूर्णिया लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में चुनाव होना है.  26 अप्रैल को वोटिंग है. महागठबंधन से आरजेडी ने बीमा भारती को प्रत्याशी बनाया है और वो पूरे जोश के साथ प्रचार भी कर रही हैं. इन सबके बीच बीमा भारती  ने पप्पू यादव (Pappu Yadav) को लेकर विस्फोटक बयान दिया है.

बीमा भारती ने पूर्णिया सीट से निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव पर हमला करते हुए कहा, “वो नशेड़ियों, स्मैकर्स, गुंडों को मेरे कार्यक्रम में भेजते हैं. वह लोग कार्यक्रम में आकर मेरे कार्यकर्ताओं को धमकाते हैं. परेशान करते हैं. मेरी गाड़ी पर धक्का भी मारा है. मतदाताओं को पप्पू यादव के गुंडे धमका रहे हैं. व्यवसायी डरे हुए हैं. ऐसे लोग कभी नहीं जीतेंगे. पप्पू यादव बौखला गए हैं. खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे वाली स्थिति हो गई है उनकी.”

बीमा भारती बोलीं- ‘जेडीयू के सांसद ने 10 साल में नहीं किया काम‘

बातचीत में आगे बीमा भारती ने कहा, “पूर्णिया की बेटी बहू हूं. जनता का आशीर्वाद मुझे मिलेगा. विकास के मुद्दे पर हम चुनाव लड़ रहे हैं. जेडीयू के प्रत्याशी और मौजूदा सांसद संतोष कुशवाहा ने बतौर सांसद 10 साल में कोई काम नहीं किया. जनता उनसे नाराज है. हमको मौका देगी. तेजस्वी यादव ने जनता से पूर्णिया में एनडीए को वोट देने की अपील नहीं की है. उनके बयान को मीडिया में गलत तरीके से दिखाया गया. हमको जिताने के लिए उन्होंने (तेजस्वी यादव) पूरी ताकत लगाई है.”

बता दें कि पूर्णिया लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा. इस सीट पर दूसरे चरण के तहत 26 अप्रैल को चुनाव होना है. जेडीयू से संतोष कुशवाहा मैदान में हैं तो वहीं आरजेडी से बीमा भारती चुनाव लड़ रही हैं. इन सबके बीच पप्पू यादव निर्दलीय मैदान में उतरे हैं. देखना होगा कि किसका खेल बनता और बिगड़ता है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे हैं....

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

by UB India News
July 23, 2026
0

बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना...

ऐसे लोगों को जेल में होना चाहिए…………

क्या सरकार की मंशा सचमुच पेपर लीक माफिया को सजा दिलाने की है,……………

by UB India News
July 23, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले में जारी प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा है कि जांच...

Next Post
बिहार में दूसरे चरण के चुनाव में दिलचस्प है मुकाबला

बिहार में दूसरे चरण के चुनाव में दिलचस्प है मुकाबला

आप संविधान और लोकतंत्र को समाप्त क्यों करना चाहते है?

आप संविधान और लोकतंत्र को समाप्त क्यों करना चाहते है?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend