ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दुनिया की चौथी मोस्टपावरफुल फोर्स है इंडियन आर्मी

UB India News by UB India News
March 18, 2024
in खास खबर, सेना
0
भारतीय सेना के लिए तय किए गए बजट का पैसा कहां जाता है?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पाकिस्तान आर्थिक और राजनीतिक रूप से बदहाली के दौर में भी अपने हथियारों का जखीरा बढ़ा रहा है. हर दिन वह अपने दोस्त चीन से डील पर डील कर रहा है. फिर भी भारतीय फौज की ताकत से वह कोसों दूर है. पाकिस्तानी एक्सपर्ट भी खुद इस बात को मान रहे हैं. इसी साल जनवरी में ग्लोबल फायर पावर ने सेनाओं की ग्लोबल रैंकिंग जारी की थी, जिसमें भारत को चौथा स्थान मिला है. मतलब भारतीय सेना दुनिया की चौथी सबसे शक्तिशाली फोर्स है, जबकि पाकिस्तान की फौज नौवें नंबर पर है. पाकिस्तानी एक्सपर्ट्स ने खुद बताया कि कैसे उनके मुल्क से भारतीय सेना ज्यादा ताकतवर है.

शैक्षणिक और रणनीतिक एक्सपर्ट कमर चीमा का भी मानना है कि भारतीय सेना की ताकत पाकिस्तान से ज्यादा ताकतवर है. उन्होंने कहा, ‘भारत के पास 14 लाख की फौज है, जिनमें से करीब 8 लाख एक्टिव मिलिट्री पर्सनल हैं. वहीं, पाकिस्तान के पास तरकरीबन साढ़े 6 लाख एक्टिव मिलिट्री पर्नल हैं. मिलिट्री बजट, जवानों की संख्या हर लिहाज से भारत बेहतर है पाकिस्तान से. फिर भारत के कनेक्शन दूसरे देशों से अच्छे हैं. वह यूएस, यूरोप और इजरायल किसी से भी आज की डेट में असलाह खरीद सकता है. इंडिया जिस मुल्क से भी असलाह खरीदना चाहता है, खरीद सकता है क्योंकि उनके पास पैसा है. उन्हें बस सुबह उठना है और चेक साइन करना है और किसी भी देश से हथियार खरीद सकते हैं. पाकिस्तान के पास ऐसी कोई गुंजाइश नहीं है.’

RELATED POSTS

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

E20 पेट्रोल पर 66% लोगों का दावा- माइलेज 10% से ज्यादा गिरा………………..

कमर चीमा ने कहा, पाकिस्तान के पास चीन रह गया है
कमर चीमा ने आगे कहा, ‘भारत के पास करीब 2,300 एयरक्राफ्ट हैं और इस मामले में वह दुनिया में चौथे नंबर पर है. पाकिस्तान के पास सिर्फ 1,400 से ज्यादा एयरक्राफ्ट हैं. वहीं, भारत के पास 600 के करीब फाइटर जेट और 31 स्कवैड्रन हैं. पाकिस्तान के पास 387 एयरक्राफ्ट फाइटर जेट्स हैं. इनमें ज्यादातर अमेरिकन, चीनी और फ्रेंच हैं. अब फ्रेंच और अमेरिका के भी पुराने होते जा रहे हैं. हमारे पास बस चीन रह गया है और भारत के पास रूस, अमेरिकन, फ्रेंच और रूसी भी हैं.’

145 देशों की लिस्ट में चौथे नंबर पर भारत
ग्लोबल फायरपावर ने 2024 के लिए दुनियाभर की सेनाओं की लिस्ट जारी की है. 145 देशों की सेनाओं को इसमें शामिल किया है. अमेरिकी फौज को पहली, रूसी सेना को दूसरी और चीन के सेना को तीसरी रैंक मिली है. लिस्ट के अनुसार, इन तीन ताकतवर सेनाओं के बाद भारत की फौज सबसे ज्यादा ताकतवर है. ग्लोबल फायरल पावर 60 फैक्टर्स का एनालिसिस करके देशों की फोर्स के लिए रैंकिंग जारी करती है.

अमेरिका, चीन और रूस की सेना में सबसे आगे कौन
ग्लोबल फायरपावर ने 0.0000 बेंचमार्क सेट किया है. विभिन्न फैक्टर्स के विश्लेषण के बाद जिस देश की सेना का पावर इंडेक्स स्कोर बेंचमार्क तक पहुंचता है, उसे हर लिहाज से परफेक्ट माना जाता है. पहले नंबर पर मौजूद अमेरिकी सेना का पावर इंडेक्स स्कोर 0.0699 है. इसके बाद रूसी सेना है, जिसका स्कोर 0.0702 है और 0.0706 स्कोर के साथ चीनी सेना तीसरे नंबर पर है. भारत का पावर इंडेक्स स्कोर 0.1023 है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

by UB India News
July 6, 2026
0

अयोध्या में भव्य राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही यहां देश और दुनिया से...

पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

E20 पेट्रोल पर 66% लोगों का दावा- माइलेज 10% से ज्यादा गिरा………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

 E20 पेट्रोल (20% इथेनॉल मिश्रित) को लेकर किए गए लोकल सर्कल्स के सर्वे में बड़ी संख्या में पेट्रोल गाड़ी मालिकों...

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

by UB India News
July 6, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने के बाद भले ही खाड़ी क्षेत्र में शांतिपूर्ण स्थिति बनी हुई है....

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

दक्षिण भारत के बाद अब उत्तर भारत में भी मॉनसून ने दस्तक दे दी है. कई जगहों पर बारिश भी...

ईरान में खामेनेई की अंतिम यात्रा का सबसे बड़ा दिन शुरू……

ईरान में खामेनेई की अंतिम यात्रा का सबसे बड़ा दिन शुरू……

by UB India News
July 6, 2026
0

ईरान में पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मुख्य अंतिम यात्रा आज यानी सोमवार, 6 जुलाई को शुरू हो गई,...

Next Post
सत्येंद्र जैन को सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा झटका , आज ही जाना होगा जेल, हवालात में मनेगी होली…

सत्येंद्र जैन को सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा झटका , आज ही जाना होगा जेल, हवालात में मनेगी होली...

SBI का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा- पार्टियों ने 22,030 बॉन्ड का पैसा कैश कराया

इलेक्टोरल बॉन्ड मामले पर SC में सुनवाई: एसबीआई चुनिंदा जानकारी नहीं दे सकती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend