ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

परमाणु युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार…पुतिन की पश्चिमी देशों को धमकी

UB India News by UB India News
March 14, 2024
in अन्तर्राष्ट्रीय
0
परमाणु युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार…पुतिन की पश्चिमी देशों को धमकी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

रूस के राष्ट्रपति चुनाव से पहले व्लादिमीर पुतिन ने अपने एक बयान से पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है. रूसी स्टेट मीडिया को दिए इंटरव्यू में पुतिन ने पश्चिमी देशों के जंग में कूदने की संभावनाओं के जवाब में कहा, रूस हर तरह की जंग के लिए तैयार है और अगर रूस की संप्रभुता को खतरा होता है तो वह परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने के लिए भी तैयार हैं. हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि कुछ भी जल्दबाजी में नहीं हो रहा है लेकिन वे परमाणु युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

 रूस और यूक्रेन की जंग जारी है। यूक्रेन भी रूस पर लगातार पलटवार कर रहा है। पश्चिमी देशों की मदद से वह रूस पर हमलावर हो रहा है। रूसी ठिकानों पर यूक्रेन ड्रोन हमले कर रहा है। जंग की इस विभीषिका के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बड़ी चेतावनी दे डाली है।  व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि अगर रूस की संप्रभुता या स्वतंत्रता को कोई खतरा होता है, तो उनका देश परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने के लिए तैयार है।

RELATED POSTS

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

अमेरिका का ईरान में इराक बॉर्डर पर हमला:2 की मौत……………..

रूस के राष्ट्रपति पुतिन के इस बयान से यूक्रेन सहित पश्चिमी देशों और यहां तक कि अमेरिका में खलबली मच गई है। जंग का कोई अंत न होता देख पुतिन का इस तरह की चेतावनी देना गंभीर है। इस चेतावनी को कम नहीं आंका जा सकता है। वहीं दूसरी ओर रूस और यूक्रेन में लगातार जंग जारी है। रूस ने दावा किया है कि उसने यूक्रेन का एक बड़ा हमला नाकाम कर दिया है। साथ ही 234 लड़ाकों को मार गिराया है।

क्रेमलिन का परमाणु प्रिंसिपल

पुतिन ने इंटरव्यू में ये भी बताया कि परमाणु हथियारों का इस्तेमाल क्रेमलिन के परमाणु सिद्धांत में शामिल है, किन परिस्थितियों में रूस अपने हथियारों को इस्तेमाल करे ये सब निर्धारित है. पुतिन ने आगे कहा, “हमारे अपने सिद्धांत हैं और उनमें विनाशकारी हथियारों का इस्तेमाल करना भी शामिल है. पुतिन ने इस बात पर जोर दिया कि अगर अमेरिका जंग में अपने सैनिक उतारता है तो ध्यान रहे हमारे परमाणु हथियार सिर्फ रखने के लिए नहीं है.

यूक्रेन ने किए ड्रोन हमले

पुतिन का ये बयान तब आया जब यूक्रेन ने लगातार दूसरी बार रूसी क्षेत्रों पर ड्रोन हमले किए हैं. खबरों के मुताबिक इन हमलों से रूस की गैस आपूर्ति लाइन भी प्रभावित हुई है और बेलगोरोड क्षेत्र के कुछ गांवों में बिजली भी कट गई है. मंगलवार को यूक्रेन समर्थित दो सशस्त्र मिलिशिया समूहों ने सीमा रेड्स की जिम्मेदारी ली है, जिससे कई घंटों की तक रूस के बेलगोरोड और कुर्स्क क्षेत्रों में दहशत का महौल बना रहा है.

234 यूक्रेनी लड़ाकों को मार गिराने का दावा

रूस के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार रात कहा कि उसकी सेना और सुरक्षा बलों ने रूस के सीमावर्ती क्षेत्र में हुए हमले को नाकाम करते हुए 234 लड़ाकों को मार गिराया है। मंत्रालय ने एक बयान में हमले के लिए कीव शासन और यूक्रेन के आतंकवादी संगठनों को जिम्मेदार ठहराया।

दो साल से जारी है जंग

रूस और यूक्रेन के बीच पिछले दो साल से भीषण युद्ध जारी है रूस ने इस युद्ध में यूक्रेन के एक बड़े इलाके पर अपना कब्जा कर लिया है। वहीं रूस को भी इस युद्ध से गंभीर नुकसान पहुंचा है। इस पूरी लड़ाई में रूस के हजारों सैनिक मारे गए हैं। अगर पश्चिमी देशों के आंकड़ों को देखे तो इस युद्ध में रूस के 3 लाख से ज्यादा सैनिक मारे जा चुके हैं। इस कारण रूस की सेना में सैनिको कि कमी पड़ रही है। उधर, अमेरिका सहित पश्चिमी देशों से यूक्रेन को सैन्य और आर्थिक मदद मिल रही है। इससे यूक्रेन और हमलावर हो गया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिका का ईरान में इराक बॉर्डर पर हमला:2 की मौत……………..

by UB India News
July 23, 2026
0

अमेरिका ने बुधवार को ईरान में इराक बॉर्डर पर स्थित शलमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर हवाई हमला किया। खुजेस्तान प्रांत के...

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

by UB India News
July 22, 2026
0

चीन ने भारत की सेना को शुक्रिया अदा किया है. वह भी चीनी आर्मी की स्थापना दिवस पर. चीनी सेना...

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद…………..

by UB India News
July 21, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा युद्ध फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा. यूएस ने लगातार 10वीं रात तेहरान...

अमेरिका का लगातार ईरान पर 9वीं रात हमला, अमेरिका को बड़ा झटका, एक और US सैनिक की मौत

अमेरिका का लगातार ईरान पर 9वीं रात हमला, अमेरिका को बड़ा झटका, एक और US सैनिक की मौत

by UB India News
July 21, 2026
0

अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है. जार्डन में अमेरिकी सैनिकों की मौत के बाद यूएस...

Next Post
PM मोदी ने तीन सेमीकंडक्टर परियोजनाओं का किया शिलान्यास किया, राष्ट्र को दिया 1.25 लाख करोड़ का तोहफा

PM मोदी ने तीन सेमीकंडक्टर परियोजनाओं का किया शिलान्यास किया, राष्ट्र को दिया 1.25 लाख करोड़ का तोहफा

भोजपुर एक्टर पवन सिंह लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

भोजपुर एक्टर पवन सिंह लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend