ADVERTISEMENT
Friday, August 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार कांग्रेस में विधायकों का बगावती तेवर जारी …

UB India News by UB India News
March 10, 2024
in कांग्रेस, पटना
0
बिहार कांग्रेस में विधायकों का बगावती तेवर जारी …
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारी में जुटे हैं, वहीं, बिहार प्रदेश कांग्रेस (Congress) के अंदर ही घमासान मचा हुआ है. हाल ही में कांग्रेस के दो विधायक बीजेपी के साथ चले गए हैं. अब, महिला विधायक प्रतिमा दास (Pratima Das) ने अपने ही प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह (Akhilesh Prasad Singh) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. राजपाकर की विधायक प्रतिमा दास ने शनिवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए विधान परिषद की रिक्त हुई 11 सीटों पर होने वाले चुनाव में महागठबंधन में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिलने पर भड़क गई.

‘वह केंद्रीय नेतृत्व को भी अंधेरे में रखते हैं’

RELATED POSTS

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

प्रतिमा दास ने कहा कि जब कांग्रेस के चार विधायक होते थे तब भी कांग्रेस के लोग एमएलसी बनते थे, आज तो 17 विधायक हैं. उन्होंने अपने अध्यक्ष पर आरोप लगाया कि वह केंद्रीय नेतृत्व को भी अंधेरे में रखते हैं. बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अधिकांश समय दिल्ली में ही रहते हैं. ऐसी स्थिति में उनसे आम कार्यकर्ता कैसे मिल सकता है. वह विधायक तक का फोन नहीं उठाते हैं. उन्होंने किसी अन्य व्यक्ति को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग कर दी है.

महागठबंधन की ओर से पांच उम्मीदवार उतारे गए हैं

बता दें कि बिहार विधान परिषद की रिक्त होने वाली 11 सीटों के होने वाले चुनाव में महागठबंधन की ओर से पांच उम्मीदवार उतारे गए हैं. इनमें आरजेडी के चार और भाकपा-माले के एक उम्मीदवार हैं, जबकि महागठबंधन में शामिल कांग्रेस को स्थान नहीं मिला है. सूची में आरजेडी की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी, उर्मिला ठाकुर और सैयद फैसल अली को प्रत्याशी बनाया गया है. महागठबंधन ने अपना पांचवां प्रत्याशी भाकपा (माले) के शशि यादव को बनाया है.

वहीं, बिहार में विधान परिषद की रिक्त होने वाली 1 सीटों पर चुनाव होना है, जिसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है. 21 मार्च को इन सीटों के लिए मतदान होगा. सीटों पर निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल मई में खत्म हो रहा है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार कैबिनेट की बैठक गुरुवार की शाम 5 बजे होगी. बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद पहली...

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक हाईटेक बनाने की तैयारी है। अब मुख्यालय स्तर से डायल-112 की...

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

by UB India News
August 5, 2026
0

पटना नगर निगम समेत बिहार के सभी नगर निकायों के आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी...

Next Post
ऑस्कर अवॉर्ड्स 2024:  ‘ओपेनहाइमर’ के नाम रहा 7 ऑस्कर,किलियन मर्फी बने बेस्ट एक्टर, एम्मा स्टोन बनीं बेस्ट एक्ट्रेस

ऑस्कर अवॉर्ड्स 2024: ‘ओपेनहाइमर’ के नाम रहा 7 ऑस्कर,किलियन मर्फी बने बेस्ट एक्टर, एम्मा स्टोन बनीं बेस्ट एक्ट्रेस

PM मोदी आज मध्‍य प्रदेश को देंगे कई सौगात, 17,500 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्‍यास

पीएम मोदी आज गुरुग्राम से देशभर में 1 लाख करोड़ रुपए की लागत वाले 112 नेशनल हाइवे प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend